Page 245

सरकार के आदेश न होने पर भी 8 जून से खोलेंगे अपने प्रतिष्ठान, सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन
नगर के व्यापारियों ने 08 जून से अपने प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। गुरुवार को व्यापार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सीामान्त नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के...

उत्तराखंड: इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा निरस्त

फीस
कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गई है। किसी भी छात्र को अनुतीर्ण नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के बाद  शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने यह  घोषणा की। बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि...

फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव घांघरिया में सन्नाटा

घांघरिया
हेमकुंड साहिब-लोकपाल और विश्व धरोहर फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव घांघरिया में इनदिनों वीरानी छायी हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में पर्यटन कारोबार पूरी तरह चौपट है। गोविन्दघाट से  घांघरिया तक का 14 कि.मी. वीरान है। सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब और हिंदुओं के पवित्र तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई को खोले जाते रहे हैं। फूलों की...

उत्तराखंड : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जांबाजों ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

नेहरू
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में उनकी टीम ने दुनिया के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट की चोटी पर मंगलवार सुबह आरोहण कर संस्थान का झंडा फहरा कर देश और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना 14 नवंबर, 1965 को गई थी। यह देश के प्रमुख...

देहरादूनः आईएमए की परेड 12 जून को, 425 युवा कैडेट बनेंगे सेना का हिस्सा

आईएमए
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए)  यहां 12 जून को पासिंग आउट परेड आयोजित कर रही है। कोरोना काल के नियमों के अनुसार इस बार पासिंग आउट परेड में ऑफिसर बनने वाले कैडेट्स के परिजन और मेहमान शामिल नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी आईएमए प्रशासन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में वर्ष 2020 से यह तीसरी पासिंग आउट परेड है, जो...

ग्लेशियर, झील से कोई खतरा नहीं: एसडीआरएफ

एसडीआरएफ
चमोली जिले जोशीमठ विकास खंड के  रैणी क्षेत्र स्थित ऋषिगंगा नदी के उद्गम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर एसडीआरएफ की टीम लौट आई है। टीम ने क्षेत्र में ग्लेशियर की स्थिति सामान्य बताई है। टीम के सदस्यों का कहना है कि ग्लेशियर और झील से वर्तमान में किसी भी प्रकार का खतरा नहीं हैं। बीते दिनों रैंणी क्षेत्र के ग्रामीणों...

‘फायर इन द माउंटेंस’ को लॉस एंजिल्स में मिला ऑडियंस अवार्ड

पहाड़
नैनीताल एवं उत्तराखंड के कई कलाकारों के अभिनय से सजी तथा पहाड़ की समस्याओं के समाधान के लिए यहां की नई व पुरानी पीढ़ियों के बीच नए व पारंपरिक जागर जैसे धार्मिक आयोजनों के समाधानों को रेखांकित करती हिंदी फीचर फिल्म ‘फायर इन द माउंटेंस’ ने लॉस एंजिल्स में आयोजित 19वें वार्षिक भारतीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर के...

रामदेव के योगग्राम में उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां

रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों जहां अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं वहीं कोरोना कर्फ्यू की भी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस वैश्विक महामारी में देशभर के सभी स्कूल, जिम, योगशालाएं बंद हैं। शादी-विवाहों को सरकार ने रद्द करने का फरमान भी सुना दिया है। इतना ही नहीं श्मशान घाटों पर भी केवल 20 लोग ही...

डीएम ऊधमसिंह नगर को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने पंतनगर-नगला नेशनल हाइवे और पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर 23 जून तक रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में...

राज्यपाल ने पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य उपकरण वाहन को किया रवाना

राज्यपाल
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को राजभवन से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों की सहायता व कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य उपकरण से भरे वाहन को रवाना किया। इस मौके पर राज्यपाल बेबी मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस संकटकाल में महामारी की रोकथाम एवं जरुरतमंदों की सहायता के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। पुलिसकर्मियों ने फ्रन्टलाइन...