पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।
शनिवार...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड में जारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया। रात करीब ग्याराह बजे राजभवन पहुंच कर रावत ने अपना इस्तीफा सौंपा।
देहरादून में शनिवार दोपहर तीन बजे विधायक दलकी बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस बैठक में राज्य...
रुद्रप्रयाग: पालिका के लिए आमदनी का जरिया बन रहा है अजैविक कूड़ा
अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर बसे रुद्रप्रयाग को नगर पालिका बने डेढ़ दशक का समय बीत चुका है। लगभग पन्द्रह हजार आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र को सात वार्डों में बांटा गया है। जहां से प्रतिदिन घरों एवं दुकानों से नगर पालिका की ओर से करीब छह टन कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इस कूड़े में 40...
कुंभ में फर्जी कोविड टेस्ट घोटाले की जांच अवधि एक सप्ताह बढ़ी
कुंभ मेला फर्जी कोविड टेस्ट घोटाले में 50 हजार जांच रिपोर्ट का सत्यापन किया जा चुका है। इस दौरान अन्य अनियमिततायें सामने आने के बाद जांच अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है।
इस मामले में एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी जांच कर रहा है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने 12...
मसूरी: आम शहरियों ने चलाया सफाई अभियान
नेस्ले इंडिया द्वारा समर्थित पहल हिलदारी के तहत मसूरी के सॉउथ रोड वॉर्ड 5 मै स्वच्छता अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि शहर के मीडिया कर्मियों ने भी इस पहल में बढ़कर हिस्सा लिया।
हिलदारी कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वह सड़क किनारे, नाले या जंगलो में कूड़ा ना फैंके। जिससे की...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 1 जुलाई से खुली
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जुलाई से खुल जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार फूलों की घाटी को एक माह देर से खोलने का फैसला लिया गया। वन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पर्यटकों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। घाटी के दीदार के लिए 72 घंटे पूर्व की कोविड...
उत्तराखंड: परिवहन निगम को 23 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने रोडवेज कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं दिए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार से उत्तराखंड परिवहन निगम को 23 करोड़ रुपये शीघ्र अवमुक्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी महामारी से नुकसान के जिम्मेदार नहीं हैं।
हाई कोर्ट ने कहा कि काम के...
कुंभ कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में आरोपित को हाईकोर्ट से राहत
हाईकोर्ट ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत पंत की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शरत पंत को एक जुलाई को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा है।
न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पंत ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और दर्ज एफआईआर को...
चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड सरकार का यू-टर्न
चारधाम यात्रा 1 जुलाई से शुरू करने की जिद पर अड़ी उत्तराखंड सरकार ने हाई कोर्ट नैनीताल के सख्त रुख के मद्देनजर यूटर्न ले लिया है। राज्य में अब 1 जुलाई से यात्रा शुरू नहीं होगी। राज्य सरकार अब हाई कोर्ट के निर्देशानुसार 7 जुलाई को फिर यात्रा की तैयारियों पर शपथपत्र अदालत में दाखिल करेगी। इसके बाद ही...
गंगनहर में जोखिम भरी छलांग लगा रहे बच्चे
रुड़की गंगनहर की तेज धारा में करीब 50 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना मामूली बात नहीं है। लेकिन कुछ युवा और बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर ऐसा करते दिखाई दे रहे हैं। ये कोई करतब या तमाशा नहीं है, बल्कि बच्चों के परिवार और क्षेत्रीय सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही का जीता-जागता सुबूत है।
दरअसल, इन दिनों तन झुलसा देने...



























































