Page 216

ग्रामीणों ने 9 वर्ष से बन रही सड़क के कीचड़ में की धान की रोपाई

कीचड़
बरसात के मौसम में निकटवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के ग्रामीण गुरुवार को  नैनीताल के देवीधूरा-बसानी रोड पर देवीधूरा से बोहरागांव के बीच सड़क पर जमा कीचड़ में धान की पौध की रोपाई करते नजर आए। -सड़क की खराब हालत पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पीएमजीएसवाई के खिलाफ की नारेबाजी -दो दिन में सड़क सही नहीं होनेे पर जिला मुख्यालय में धरना...

जल्द ही पूरी होगी पर्यटकों की खगोलीय घटनाओं को नजदीक से देखने की लालसा

खगोलीय
यदि सब कुछ ठीक ठाक चला तो जल्द ही नैसर्गिक खूबसूरती से भरपूर पहाड़ी वादियों मे रहकर हजारों प्रकाश वर्ष दूर खगोलीय घटनाओं के दिलकश और रहस्यमयी नजारों को बेहद करीब से देखने की लालसा पूरी होगी। चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग ब्लाक में स्थित खूबसूरत स्थल बेनीताल को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद तेज...

हरिद्वार कुंभ कोरोना जांच घोटाले में दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

कुंभ
हरिद्वार में हाल ही में सम्पन्न हुए कुंभ 2021 में सामने आए कोरोना जांच घोटाले में शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला 2021 के समापन के बाद कुंभ में आने वाले यात्रियों की कोविड जांच को लेकर फर्जीवाड़े की बात सामने आई थी, जिसके...

हरकी पैड़ी पर बहती कार को देख लग गया लोगों का हुजूम

बारिश
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, हरिद्वार में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सूखी नदी ने रौद्र रूप ले लिया। देखते ही देखते नदी का पानी किनारे खड़ी कारों को बहाकर ले गया।इनमें से एक कार तो हारकी पैड़ी के घाट...

मौसम विभाग की भारी बरसात की चेतावनी

उत्तराखंड
मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार दोपहर बाद जारी विज्ञप्ति में कहा है कि देहरादून शहर में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले आशारोड़ी में 17 मि.मी., मोहकमपुर में 15.1 मि.मी. तथा करनपुर में 6.5 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। विज्ञप्ति में कहा...

गंग नहर बंद, उत्तर प्रदेश में मंडराया जल संकट

गंग नहर
इन दिनों पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बरसात से गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई है। इसके चलते यूपी सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर को बंद कर दिया है। इस नहर के बंद होने से कानपुर तक की गंग नहर सूख गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी अब गंग नहर...

पंजाब की उठापटक, हरीश रावत से मिलने देहरादून पहुंचे असंतुष्ट विधायक

हरीश रावत
पंजाब की राजनीतिक उठापटक का शोर अब उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ पंजाब प्रभारी भी हैं। सिद्धू गुट के नेता हरीश रावत से मुलाकात करने देहरादून पहुंचे हैं। इन लोगों ने यहां होटल सरोवर में पंजाब प्रभारी हरीश रावत से भेंट कर अपनी बात रखी। माना जा रहा है...

इंडियन आयडल विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

पवनदीप राजन
उत्तराखंड सरकार ने गायक पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के उन्नयन के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन...

भीमताल में सितंबर से शुरू होगी पैराग्लाइडिंग

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने कहा है कि जनपद के भीमताल में सितंबर से पैराग्लाइडिंग फिर शुरू होगी। आईटीडीबी के अधिकारियों द्वारा जनपद के भीमताल में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली विभिन्न कंपनियों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-साहसिक पर्यटन कर्नल अश्विन पुंडीर ने यह बात कही।...

एक वर्ष बाद ‘रिफ्रेश’ हुई नैनी झील, खोल दिए गए गेट

नैनी
यहां विश्व प्रसिद्ध नैनी झील का जल स्तर 12 फिट यानी अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। इसके बाद झील के गेट खोल दिए गए हैं। झील को नियंत्रण करने वाले सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस चौहान के अनुसार झील के गेटों झील का जल स्तर 12 फिट रखते हुए जितना जरूरी हो रहा है, उतना खोला जा...