चारधाम यात्रा शुरू, एसओपी जारी
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने चारधाम यात्रा के संबंध में हाई कोर्ट के फैसले के बाद 18 सित्मबर से यात्रा संचालन को लेकर राज्यपाल से स्वीकृति मिलने बाद मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) को जारी कर दी गई है। केरल,महाराष्ट्र और आन्ध्रप्रदेश से आने वाले यात्रियों को दोनों डोज के साथ 72 पूर्व कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य है।
पर्यटन...
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 20 से
भारत और नेपाल सेना के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण सूर्य किरण का 15 वां संस्करण 20 सितंबर से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू होगा। इस अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की एक इन्फेंट्री बटालियन और नेपाली सेना के समकक्ष बल आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करेंगे।
अभ्यास के हिस्से के रूप में, दोनों सेनाएं एक-दूसरे के...
उत्तराखंड में कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 21 सितम्बर से खुलेंगे
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री के सहमति के बाद राज्य के कक्षा एक से पांच तक के सभी प्राइमरी स्कूल को 21 सितम्बर से खोलने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शत-प्रतिशत कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से परामर्श के बाद अधिकारियों को स्कूल खोलने के...
ढैंचा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री के बीच नहीं थम रही जुबानी जंग
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच टशन और बढ़ गई है। हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री को सोच समझकर बोलने की सलाह दी है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि बोलने से पहले सोचना जरूरी होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की राजनीतिक लड़ाई रुकी नहीं...
हाई कोर्ट की हरी झंडी के बाद चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारी में जुटा देवस्थानम बोर्ड
नैनीताल हाई कोर्ट के कुछ शर्ताें के साथ चारधाम यात्रा शुरू करने के फैसले का राज्य सरकार और देवस्थानम बोर्ड ने स्वागत किया है। इसी के साथ देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है।
हाई कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के चार धामों श्रीबदरीनाथ, श्रीकेदारनाथ, श्रीगंगोत्री एवं श्रीयमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के आने का रास्ता...
हेमकुंड साहिब यात्रा 18 सितंबर से : नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा
उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर चारधाम यात्रा के साथ सिखों के धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा 18 सितंबर से प्रारंभ होगी। इसकी सभी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के साथ हेमकुंड साहिब...
नाबालिग को वाहन देना पिता को पड़ा भारी
मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत गुरुवार को नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने नाबालिग लड़के के पिता पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मैजिस्ट्रेट ने जुर्माना नही अदा करने की स्थिति में आरोपित को 01 माह के कारावास की सजा भी सुनाई है।
अधिवक्ता वासु गर्ग ने बताया कि हरिद्वार जिला अदालत में...
चारधाम यात्रा : कोरोना नियमों के पालन के साथ 18 सितम्बर से होगा संचालन
उत्तराखंड चारधाम यात्रा का संचालन कोरोना नियमों को पालन के साथ 18 सितम्बर से किया जाएगा। यात्रा के दौरान 72 घंटे पूर्व जांच रिपोर्ट और कोरोना टीका के दोनों डोज का प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा। गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ प्रतिबंधों के साथ हटा दिया है।
गुरुवार रात सचिवालय...
उत्तराखंड में मिथक तोड़कर भाजपा बनाएगी सरकार : प्रह्लाद जोशी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राज्य में भाजपा मिथक तोड़कर पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरे मनोयोग से 2022 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों की...
बदरीश पंडा पंचायत ने कहा- पहले हमारी सुनो फिर करो बदरीनाथ में मास्टर प्लान से काम
श्री बदरीश पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने मास्टर प्लान बदरीनाथ को लेकर तीन सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल का कहना है कि पंडा पंचायत...


























































