राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन
केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोमवार को आइटी पार्क में स्थापित किए गए राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन किया। राज्य के हर जिले में आने वाले दिनों में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा।
केंद्रीय मंत्री चन्द्रशेखर राव ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।...
चमोली जिले में तीन साल में 68 स्कूल बंद
चमोली जिले में बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। इन ग्रामीण क्षेत्रों में निजी विद्यालय न के बराबर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सरकारी विद्यालयों पर निर्भर है। सरकार के 15 नवम्बर 2018 को जारी शासनादेश के बाद जिले में 63 प्राथमिक, जूनियर और 5 इंटर स्तर के विद्यालयों को कम...
चकराता: वाहन दुर्घटना में 13 की मौत,2 घायल,मुख्यमंत्री ने जांच के दिए निर्देश
उत्तराखंड के देहरादून जिले में रविवार को बोलेरो वाहन हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए शाेक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
आज सुबह देहरादून के चकराता-त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई...
जिलाधिकारी ने खेत में जाकर काटी धान
धान की उत्पादकता जांचने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने राजस्व व कृषि सांख्यिकी टीम के साथ ग्राम ज्वालापुर का दौरा किया। उन्होंने किसान के खेत में जाकर धान की फसल कटवाई और अपनी उपस्थिति में मढ़ाई कराकर उसका वजन भी कराया।
शनिवार को जिलाधिकारी ग्राम ज्वालापुर में किसान संसार सिंह के खेत पहुंचे। उन्होंने काश्तकार से बोये हुए...
कुमायूं के ऊधम सिंह नगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र स्थापित होगा। जो कुमायूं मंडल के मरीजों के लिए एम्स की सुविधाएं प्रदान कर उपचार की सेवाओं को उपलब्ध कराएगा।
केन्द्र सरकार के आर्थिक सलाहकार निलाम्बुज शरण की ओर से एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर को उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश द्वारा सैटेलाइट केंद्र खोले जाने संबंधित पत्र...
यात्रियों के लिए खुला जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बना नया आधुनिक टर्मिनल भवन शुक्रवार से यात्रियों की आवाजाही के लिए खुल गया है। नए भवन में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक देवभूमि आने वाले पर्यटकों आकर्षित कर रही है।
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने...
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शनिवार को होंगे बंद
पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट शनिवार को शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए पौराणिक परम्पराओं व रीति-रिवाजों के अनुसार बन्द कर दिये जाएंगे। कपाट बन्द करने को लेकर देवस्थानम बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कपाट बन्द होने के पावन अवसर पर शिरकत करने वाले श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ के...
फर्जीवाड़ा: नैनीताल जनपद में 1110 आयकरदाता ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की सहायता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का नैनीताल जनपद में कुछ लोगों के दुरुपयोग किए जाने और संबंधित विभाग द्वारा इस ओर उदासीनता का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अधिकार के तहत हुए खुलासे के अनुसार नैनीताल जनपद में 1110 लोग आयकरदाता...
उत्तराखंड मंत्रिमंडल : सरकारी मेडिकल कॉलेज में फीस कम, गैरसैंण में शीतकालीन सत्र
उत्तराखंड मंत्रिमंडल में गुरुवार को प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस कम करने के साथ ही गैरसैंण में दो दिवसीय शीतकालीन सत्र आयोजित करने सहित कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक समाप्ति के शासकीय प्रवक्ता और काबीना मंत्री...
बागियों के दबाव से भाजपा को बचना होगा: त्रिवेंद्र
उत्तराखंड में राजनीति पल-पल माशा पल-पल तोला बदल रही है। कांग्रेस से आए विधायकों और उनके बयानों के कारण स्थितियां लगातार गंभीर हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को देहरादून में इसी मामले पर जोरदार हमला बोला।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयानों को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को...

























































