बर्फबारी वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों को करनी पड़ रही मशक्कत
चमोली जिले के संचार विहीन क्षेत्र और बर्फबारी वाले इलाकों में उम्मीदवारों और समर्थकों को चुनाव प्रचार के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीते दिनों जिले में हुई बर्फबारी के बाद जिले के करीब 50 मतदान क्षेत्रों में बर्फ जमी हुई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को लेकर दलों के उम्मीदवारों व समर्थकों को...
मोदी, योगी सहित 30 बड़े भाजपा नेता उत्तराखंड में करेंगे चुनाव प्रचार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा केंद्रीय मुख्यालय की ओर से निर्वाचन आयोग को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,...
आईटीबीपी के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे चुके डीआईजी गंभीर सिंह चौहान को आईटीबीपी में नियुक्ति के बाद से अनेक सरहानीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चौहान को पदक से नवाजा।
उत्तराखंड के जौनसार वावर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व...
उत्तराखंड में 31 से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल
उत्तराखंड में 31 जनवरी से 10वीं और 12वीं के सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।
गुरुवार शाम को मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने स्कूल खोलने संबंधी आदेश जारी किया है। जिसके तहत 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूल की...
उत्तराखंड चुनाव : कांग्रेस ने भाजपा से आए धन सिंह को टिहरी से बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र से धन सिंह नेगी को उम्मीदवार बनाया है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी आज ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए है। भाजपा ने 68 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं लेकिन अभी...
उत्तराखंड: हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव न लड़ पाने पर ट्वीट कर मांगी क्षमा
विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर के मतदाताओं से क्षमा याचना की है। एक ट्वीट के माध्यम से गुरुवार को हरीश रावत ने कहा कि क्षमा राम नगर क्षमा, मैं अपनी जिंदगी एक बड़ी अभिलाषा को पूरी नहीं कर पाया, कहीं मां गर्जिया की प्रार्थना में कुछ त्रुटि रह गई है, मैं क्षमा चाहता...
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन
लंबे समय से पार्टी में हाशिये पर चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। किशोर ने गुरुवार सुबह देहरादून में पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले गुरुवार सुबह ही कांग्रेस ने किशोर को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए छह साल के लिये पार्टी से...
उत्तराखंड कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, अब हरीश रावत लालकुआं से लड़ेंगे चुनाव
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दस और उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से हटाकर लालकुआं से उम्मीदवार घोषित किया है। हरीश रावत की बेटी को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में भी हरक सिंह रावत का नाम नहीं शामिल हैं।
बुधवार देर...
उत्तराखंड चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची जारी, बीसी खूडूडी की बेटी को कोटद्वार से बनाया उम्मीदवार
उत्तराखंड की विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूडी की पुत्री और विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का भी नाम शामिल है। भाजपा अब तक कुल 68 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पार्टी अभी डोईवाला और टिहरी सीट पर नाम...
भाजपा नेता और पूर्व विधायक ओम गोपाल कांग्रेस में शामिल
टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के भाजपा नेता विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत बुधवार शाम कांग्रेस में शामिल हो गए।बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार...


























































