उत्तराखंड चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची जारी, बीसी खूडूडी की बेटी को कोटद्वार से बनाया उम्मीदवार

0
224

उत्तराखंड की विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूडी की पुत्री और विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का भी नाम शामिल है। भाजपा अब तक कुल 68 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पार्टी अभी डोईवाला और टिहरी सीट पर नाम तय नहीं कर पाई है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उत्तराखंड के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसी सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 59 उम्मीदवारों की सूची जारी गई थी। इनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सभी मंत्रियों का नाम शामिल थे।

दूसरी सूची में ऋतु खंडूरी भूषण को कोटद्वार से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले वे 2017 में पहली बार यमकेश्वर से विधायक बनकर बनकर आई थी। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत साल 2017 में कोटद्वार से भाजपा से विधायक चुनकर आए थे। कांग्रेस से 2016 में भाजपा शामिल हुई केदारनाथ से शैला रानी रावत को पार्टी फिर टिकट देकर विश्वास जताया है। 2017 में कांग्रेस के मनोज रावत से चुनाव हार गई थीं। कलियर से मुनीश सैनी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।