मोदी, योगी सहित 30 बड़े भाजपा नेता उत्तराखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

0
275
प्रधानमंत्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा केंद्रीय मुख्यालय की ओर से निर्वाचन आयोग को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक की सूची में है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सह राज्य प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, अनिल बलूनी, मनोज तिवारी, नयाब सिंह सैनी, सतपाल महाराज, बलराज पासी को स्टार प्रचारक बनाया गया है।