Page 151

उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है: कैलाश विजयवर्गीय

विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने वाली है। हमें किसी के सदस्यों को लेने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय देहरादून में भाजपा की चुनावी प्रक्रिया की कार्यकर्ता बैठक करने के बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विजयवर्गीय ने कहा कि...

उत्तराखंड : 10 मार्च को 10 मिथक तय करेंगे अगली सरकार का भविष्य

उत्तराखंड
उत्तराखंड को बने अभी 21 वर्ष हुए हैं और इस अवधि में चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इतना समय मिथकों और रिकॉर्डों के बनने-टूटने के लिए कम होता है। लेकिन यह भी कहा जाता है कि मिथक और रिकॉर्ड हमेशा कभी न कभी टूटने के लिए ही बनते हैं। बहरहाल आगामी 10 मार्च को राज्य के ऐसे ही 10...

साधु संतों की ओर से भड़काऊ भाषण पर हाई कोर्ट का सुनवाई से इंकार

हाईकोर्ट
हरिद्वार में धर्म संसद के नाम पर साधु संतों द्वारा भड़काऊ भाषण देने के मामले में दायर जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने सुनवाई से इंकार करते हुए इसे दूसरी बेंच को रेफर कर दिया है। न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर...

उत्तराखंड: बीआरओ ग्लेशियर के पहाड़ों को काटते हुए बदरीनाथ धाम के नजदीक पहुंचा

बीआरओ
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण नीति-माणा घाटियों की सड़क बर्फ से पटी हुई है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ कड़ी मशक्कत कर रहा है। बीआरओ द्वारा बदरीनाथ मार्ग पर हनुमाचट्टी से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया और रडांग ग्लेशियर सहित अन्य ग्लेशियर प्वॉइन्ट को साफ करते हुए दूधधारा ग्लेशियर को काटकर सड़क खोलने में...

मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन से आए छात्रों से की भेंट

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे हुए छात्रों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में फंसे अन्य उत्तराखण्डवासी विद्यार्थियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय...

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 एमबीबीएस स्टूडेंट्स को किसने कराया गंजा?

हल्द्वानी
हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र एक वीडियो में सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बाकायदा एक सुरक्षा गार्ड भी चल रहा है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उसके पास रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आयी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर के एक वीडियो में 27 से...

इस बार उत्तराखंड में भाजपा को नहीं करने देंगे कोई खेल : हरीश रावत

हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस बार वह भारतीय जनता पार्टी को कोई खेल नहीं करने देंगे। भाजपा को उसके मंसूबों में नाकामयाब करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क है, क्योंकि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे भेंट करने...

पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचने पर हरीश रावत ने उठाये सवाल

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों तक पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचने का मामला फिर उठाया है। रावत ने तीन दिनों में दूसरी बार ट्वीट कर यह भी कहा है कि यह मामला सीधे-सीधे उनके राजनीतिक भविष्य से जुड़ा हुआ है। रावत ने इस पर शक जताया है कि आखिर लालकुआं...

एसडीआरएफ सेनानायक ने आरक्षी राजेन्द्र को किया सम्मानित

एसडीआरएफ
एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने विशेष उपलब्धि के लिए आरक्षी राजेन्द्र नाथ को सम्मानित किया है। राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सेनानायक ने आरक्षी राजेन्द्र नाथ की सफलता पर विशेष बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने...

उत्तराखंड: मौसम की करवट, बदरीनाथ, हेमकुण्ड साहिब और औली में बर्फबारी

मौसम
इस बार मौसम आए दिन करवट बदल रहा है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही और दोपहर होते-होते निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमवर्षा शुरू हो गई। श्री बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब-लोकपाल, औली-गौरसों बुग्याल, नीती-माणा और उर्गम घाटियों में लगातार बर्फबारी जारी है। विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में दो से तीन इंच...