‘पद्मावती’ के रोल में दीपिका परफेक्ट हैः शाहिद कपूर
फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर ने फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका के रोल के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि दीपिका के अलावा कोई और इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाता। दीपिका 'पद्मावती' के किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। बातचीत में शाहिद कपूर ने आगे कहा कि दीपिका एक अच्छी...
दिया मिर्जा के जन्मदिन पर अदिति राव ने दी बधाई
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने दिया मिर्जा के साथ ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि आप अन्दर से बहुत खूबसूरत हैं। आप हमें हर दिन प्रेरित करती हैं।
उल्लेखनीय है कि अदिति राव हैदरी हिन्दी और तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। अदिति राव ने कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं...
महिला को मार-पीटकर घर से निकाला
हरिद्वार, दो पत्नियों के एकसाथ रहने पर उनके बीच हुई मारपीट के बाद एक महिला को पति ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली राजो देवी निवासी सराय रोड ने तहरीर में बताया कि उसके पति रमेश ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी...
16 वर्ष की युवती ने अपने घर पर किया सुसाइड
चौकी पंडितवाड़ी, थाना कैंट पर सूचना मिली की एक युवती ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया की कृतिका भंडारी, पुत्री भोपाल सिंह भंडारी, निवासी पंडितवाडी़ देहरादून, उम्र करीब 16 वर्ष, जो कि सेंट-जोसेफ स्कूल में 11वीं की छात्रा थी, ने अपने कमरे पर लगे...
स्टेरिंग लॉक होने से सड़क दुर्घटना में तीन लोेग घायल
थाना डोईवाला को सूचना मिली कि कुआँवाला के पास एक वाहन सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी करने पर पता चला कि गोपाल सिंह, पुत्र करण सिंह, विकासनगर (वर्तमान मे तहसीलदार लक्सर,हरिद्वार मे नियुक्त), अपनी पत्नी और...
आग लगने का कारण नहीं बता सका प्रबंधतंत्र
रुद्रपुर, रामपुर रोड पर स्थित दुर्गा प्लाईवुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की लकड़ी जल जाने का अनुमान है। घटना की जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बमुश्किल बुझाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी प्रबंधतंत्र कोई कारण नहीं बता सका है।
बता दें कि बिलासपुर (रामपुर)...
स्कूल से घर लौट कर लगाई फांसी
काशीपुर के जसपुर-खुर्द गांव के राधाकृष्ण कॉलोनी के निवासी रावेंद्र, 17 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन मृतक के परिजन बेटे का पोस्टमार्टम कराने के लिए हामी नहीं भर रहे हैं।
करन ग्राम चैती स्थित तुलाराम राजाराम इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। सुबह...
प्रमुख सचिव ने किया सहकारिता समूह का निरीक्षण
गोपेश्वर,प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार ने शनिवार को विकास खंड कर्णप्रयाग के सोनला गांव में स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से संचालित डेयरी व्यवसाय, सामुदायिक सुविधा केंद्र एवं टाटा टी उद्यमों का निरीक्षण किया।
महिलाओं से बातचीत करते हुए पंवार ने कहा कि महिलायें स्वयं सहायता समूहों, ग्रामस्तरीय संगठनों एवं स्वायत्त सहकारिता के मााध्यम से स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों...
मार्च के आखिरी सप्ताह में बिजली दरों पर होगा फैसला
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) बिजली दरों में 15 फीसद वृद्धि के प्रस्ताव पर फैसला करेगा। तीनों निगमों द्वारा प्रस्तुत किए गए टैरिफ के प्रस्ताव के अनुसार इतनी वृद्धि बैठ रही है। हालांकि अभी यूईआरसी तीनों निगमों के प्रस्ताव का अध्ययन, गणना, जनसुनवाई आदि करेगा, जिसके बाद मार्च के आखिरी सप्ताह में बिजली दरों पर फैसला होगा।
वर्ष 2018-19...
मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव सहित आठ के खिलाफ परिवाद दायर, 11 को होगी सुनवाई
हरिद्वार। मातृसदन के ब्रह्माचारी दयानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी सहित आठ लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया है। परिवाद में मातृसदन के संन्यासी की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष मिश्रा ने परिवाद पर सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तिथि नियत की...


























































