दावों के उलट गंगा घाट पर खड़े हो रहे वाहन

0
602

हरिद्वार। एक ओर गंगा स्वच्छता को लेकर सरकार से लेकर संस्थायें तक लगातार कार्य करने का दावा कर रही है। दूसरी ओर तीर्थनगरी मे कई स्थानों पर गंगा घाटों पर वाहनों की पार्किंग आम बात होने लगी है। हर की पैड़ी के निकट सुभाष घाट क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग धड़ल्ले से संचालित है। जगह-जगह अनाधिकृत तरीके से दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिन कारणों से बाहर से आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि कई बार नगर निगम एवं पुलिस के संयुक्त अभियान चलाये जाते हैं। इसके बाजवूद सुभाष घाट पर सैकड़ों वाहन कतारबद्ध तरीके से लगाये जा रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों द्वारा भी अपने वाहन अनाधिकृत तरीके से खड़े कर दिये जाते हैं। कई बार तो भारी संख्या में यात्रियों के आने से अनेकों व्यवधान उत्पन्न हो जाते है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग स्थल की कमी के कारण गलत तरीके से वाहन लोगांे द्वारा खड़े कर दिये जाते हैं कई बार वाहन खड़े करने के दौरान लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पार्किंग स्थलों को बनाया जाये जिससे स्थानीय व्यापारियों को भी सुविधायें मिल सके क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन घाट पर ही खड़े कर दिये जाते हैं जिससे व्यापारियों को भी असुविधायें झेलनी पड़ती है। घाट पर यात्रियों की भीड़भाड़ होने के चलते कई बार अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ती है। पुलिस प्रशासन को इन स्थानों पर वाहन खड़े करने की अनुमति प्रदान नहीं करनी चाहिये।
अनाधिकृत तरीके से खड़े वाहन घाट पर जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि भिखारियों की संख्या बढ़ने से जगह-जगह घाट पर भिखारी बैठे रहते हैं। भीख के चक्कर में बाहर से आने वाले यात्रियों के कपड़े खीचने को तैयार भिखारी गंगा घाट पर हाय तौबा मचा देते हैं। कई बार तो यात्रियों को भिखारियों से बचने से दुड़न्गी भरनी पड़ती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गंगा घाटों को भिखारी मुक्त बनाया जाये। साथ ही गंगा घाटों पर शरारती तत्वों के जमावड़े पर भी पुलिस को अंकुश लगाना चाहिये।