उत्तरकाशी की सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट किया फतेह
उत्तरकाशी जिले की 24 वर्षीय सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह भटवाड़ी ब्लॉक के लौंथरू गांव की रहने वाली है। एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है।
सविता कंसवाल ने सफल आरोहण 12 मई की सुबह 9:00 बजे किया। यह जानकारी नेपाल के प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने साझा...
कोरोना के खतरे से पर्यटक बेखौफ, लापरवाह बने अधिकारी, नियमों की उड़ रही धज्जियां
धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना के खतरे से पर्यटक बेखौफ हैं। यहां न सिर्फ पर्यटक बल्कि अधिकारी भी इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं। दो साल बाद शुरू चारधाम यात्रा में पंजीकरण कराने को लेकर उमड़ रही भीड़ को देख नहीं लगता कि यहां पर किसी श्रद्धालु या जिम्मेदार अधिकारी को कोरोना का कोई खौफ है। यात्रा के पंजीकरण...
उत्तराखंडः चारधाम के वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध
उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार से चारधाम के वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वीवीआईपी और वीआईपी को आम श्रद्धालुओं की तरह कतारबद्ध होकर ही दर्शन करने होंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में आज से ही वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।...
तेजी से पिघल रहा गंगा को जीवन देने वाला गोमुख ग्लेशियर
गोमुख ग्लेशियरों के पिघलने की वजह को लेकर वैज्ञानिकों के भले अलग-अलग मत हों किन्तु भारत का दूसरा सबसे बड़ा और गंगा को जीवन देने वाला गोमुख ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। ग्लोबल वार्मिंग, बदलता मौसम चक्र जैसी वजहों से ग्लेशियर का गोमुख वाला हिस्सा तेजी से पीछे खिसक रहा है।
सरकारी आंकड़ों में 30.20 किमी लंबा गंगोत्री ग्लेशियर...
केदारनाथ से तीर्थयात्री को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया अस्पताल
चार धाम तीर्थ यात्रियों के प्रति राज्य के अधिकारियों की संवेदनशीलता के कई उदाहरण सामने आ रहे हैं। केदारनाथ सहित अन्य यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को हर तरह की मदद राज्य की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। कल की तरह आज भी कई बीमार यात्रियों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
केदारनाथ तीर्थ के रास्ते...
बदरीनाथ मास्टर प्लान: यात्रियों के सैलाब के बीच धर्मशालाओं का अधिग्रहण, दुकानें जमींदोज
चार धाम यात्रा चरम पर है। दो वर्ष के कोरोना काल के बाद तय समय पर शुरू हुई चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
राज्य सरकार ने जहां धामों में प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का निर्धारण किया है वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति ने देशभर के श्रद्धालुओं से आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद...
उत्तराखंड: अंत्योदय कार्ड धारक को हर साल मिलेंगे 3 सिलेंडर मुफ्त, सात प्रस्तावों लगी मुहर
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 7 प्रस्ताव रखे गए। इनमें सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार चुनाव के दौरान जनता से किये वादे पर खरी उतरने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट ने निर्णय लिया कि सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर...
उद्घोष के साथ शुभ मुहूर्त में बाबा केदार के कपाट खुले
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले गए। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और पर्यटन-धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से लोक कल्याण के लिए पहला...
देव प्रयाग में नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
चारधाम यात्रा में नकली नोट की बड़ी खेप चलाने का देव प्रयाग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां दो सौ के नकली नोटों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें दिल्ली पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार देव प्रयाग के निकट मुल्यागांव में पिछले मंगलवार को श्रीनगर की ओर...
चारधाम के लिए अब तक साढ़े चार लाख ने कराया पंजीयन, हाईटेक रिस्टबैंड से यात्रियों के हर मूवमेट पर रहेगी नजर
चारधाम यात्रा के लिए अभी तक क़रीब साढ़े चार लाख लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट के पहले दिन गंगोत्री धाम में लगभग तीन हजार और यमुनोत्री धाम में लगभग सात हजार यात्रियों ने दर्शन लाभ उठाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऑफलाइन पंजीकरण कराकर गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना की।
पर्यटन विभाग...



























































