उत्तराखंड: अंत्योदय कार्ड धारक को हर साल मिलेंगे 3 सिलेंडर मुफ्त, सात प्रस्तावों लगी मुहर

0
265
धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 7 प्रस्ताव रखे गए। इनमें सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार चुनाव के दौरान जनता से किये वादे पर खरी उतरने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट ने निर्णय लिया कि सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

-प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर सरकार देगी। इस तरह 1,84,142 कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ।

– 55 करोड़ किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस।

– गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी।

– पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति मैदान में 40 और पहाड़ में 50 दिए जाएंगे।

– केदारनाथ में कुछ भवन बनने थे। पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी।