शिक्षा प्रणाली में होंगे कई बदलाव,नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी
देहरादून- आईसीएससी बोर्ड के स्कूलों को भी अब एनसीआरटी के दायरे में लाया जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और बदलाव की ज़रूरत को देखते हुए कुछ कदम उठाने का विचार किया है। एनसीआरटी की किताबें लागू होने पर वे काफी उत्साहित हैं। दूसरा बड़ा कदम है फीस एक्ट लागू करना। एक प्रेस...
राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य में हंस फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान: राज्यपाल
(देहरादून) राजभवन में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल डाॅ कृष्णकांत पॉल ने हंस कल्चरल सेंटर द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए उपलब्ध कराए गए वाहनों को झंडी दिखाई। हंस कल्चरल सेंटर द्वारा जनकल्याणकारी कार्यों के लिए इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी,उत्तराखण्ड को बोलेरो जीप (मिनी एम्बुलेंस), देवभूमि शिक्षा प्रसार समिति, किच्छा व राजेश्वरी करुणा स्कूल, धनोल्टी कोे 30 सीटर...
ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी सुमो, एक की मौत, आठ घायल
नैनीताल। बागेश्वर से आ रहा खड़िया का ट्रक की चपेट में आने के कारण यात्री से भरे सुमों गहरी खाई में समा गई, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की सुबह नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास...
उत्तराखंड मित्र पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
(ऋषिकेश) बीते रविवार को थाना ऋषिकेश से कॉंस्टेबल मोनू कुमार और सुरजीत सिंह रात्रि चीता मोबाईल ड्यूटी पर नियुक्त थे।सोमवार की सबह दोनो आरक्षियों को सूचना प्राप्त हुई कि सांई घाट ऋषिकेश में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। इस सूचना पर दोनो आरक्षी देर ना करते हुए मौके पर पंहुचे तो देखा कि एक व्यक्ति सांई...
तीर्थनगरी में एटीएम हुए खाली, उपभोक्ता परेशान
ऋषिकेश। शहर में लगे अधिकांश एटीएम में कैश की किल्लत बढ़ने लगी है। कई एटीएम कैशलेस हो गए हैं। जिस एटीएम में कैश हैं, वहां लोगों की कतार लगने लगी हैं। लोग कैश निकालने के लिए शहर में एटीएम-दर-एटीएम भटक रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही...
सीएम का थाईलैंड दौरा: सीएम ने कहा निवेश के लिये सही माहौल देता है उत्तराखंड
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को बैंकाॅक (थाईलैण्ड) में उत्तराखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बंधित संगोष्ठी को संबोधित किया। इसमें थाइलैण्ड एवं उत्तराखण्ड के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के मध्य खाद्य प्रसंस्करण की सम्भावनाओं पर गहन चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की तेजी...
अक्षय तृतीया पर इस बार बन रहा सर्वार्थ सिद्ध योग
हरिद्वार। अक्षय पुण्य फल प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीय को श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन दान-पुण्य करने का अक्षय पुण्य फल शास्त्रों में बताया गया है। इस बार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी।
ज्योतिषाचार्य डा. प्रदीप जोशी के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का...
जैविक खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर: चिदानन्द
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित वल्र्ड टॉयलेट कॉलेज में ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस एवं गंगा एक्शन परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जैविक कृषि विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जैविक कृषि की उन्नत तकनीकी को इस्तेमाल करने व कृषि उत्पादकों की बिक्री करने का 25 महिलाओं के प्रशिक्षण दिया गया।
ऑर्गेनिक इंडिया संस्था लखनऊ के प्रशिक्षकों द्वारा...
कर्नाटक से लाए गए हाथियों का प्रशिक्षण पूरा
कालागढ़/पौड़ी। कालागढ़ एलीफैंट कैम्प में एक वर्ष पूर्व कर्नाटक से लाए गए नौ हाथी, जिनमे दो छोटे बच्चे भी थे। इन दोनों बच्चो का 20 दिन का प्रशिक्षण पूरा हो गया है । जब इन बच्चो को कालागढ़ लाया गया था तब इनकी उम्र उस 18 महीने यानी डेढ़ वर्ष थी, लेकिन अब ये लगभग ढाई वर्ष के हो...
नहीं रूका अवैध खनन तो 20 अप्रैल को तहसील पर देंगे धरना
कोटद्वार/पौड़ी। लालपानी सनेह संघर्ष समिति से जुड़े ग्रामीणों की बैठक में प्रतिबंधित खोह नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी। खोह नदी में बने पुल के पिल्लरों को भी खोद दिया गया है, जिससे पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जीरो टालरेंस की भाजपा...


























































