अज्ञात शवों की अनसुलझी गुत्थी सुलझाने को विशेष अभियान

0
586

देहरादून,  बीते कुछ सालों से लगातार अज्ञात शवों बरामद होने और ऐसे बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभा विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए खास तौर पर डीसीआरबी और मिसिंग पर्सन स्क्वायड की संगठित टीम तैयार की जाएगी। यह टीम साल 2015 के बाद के मामलों की जांच करने का कार्य भी करेगी।

पुलिस मुख्यालय के सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार की अध्यक्षता में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बीते कुछ वक्त से अज्ञात शव बरामद होने के मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2015 से बरामद अज्ञात व्यक्तियों के शवों की शिनाख्त के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। अशोक कुमार ने बताया कि, “जनपदों में अज्ञात व्यक्तियों के शवों के बरामद होने पर अधिकांश प्रकरणों में शवों की शिनाख्त ही नही हो पाती है जिस कारण प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है। ऐसे अज्ञात व्यक्तियों की शिनाख्त के लिए अब सभी प्रत्येक जनपदों में वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीसीआरबी एवं मीसिंग पर्सन स्क्वायड के आपसी समन्वय से तीन माह का एक विशेष अभियान चलाया जायेगा।

संबंधित विभागों को एक जनवरी 2015 से जनपदों में बरामद हुए अज्ञात शवों की शिनाख्त करने के लिए सीमावर्ती जनपदों व प्रदेशों के गुमशदा व्यक्तियों से मिलान करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था दीपम सेठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति सहित समस्त एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट व डीसीआरबी प्रभारी उपस्थित रहें।