Page 1099

धूमाकोट बस दुर्घटना: एसओ और एआरटीओ निलम्बित

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना में लापरवाही बरतने के लिये एसओ धूमाकोट व उस क्षेत्र के एआरटीओ को निलम्बित करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिये है। मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग को राज्य की सड़कों की मरम्मत के भी निर्देश दिये गये है। उन्होंने भारी बारिश...

44 अवैध निर्माण ध्वस्त, 305 चिह्नित

देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि जन सामान्य के लिए बनाए गए फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किए गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किए जाने की कार्यवाही के दौरान सोमवार को 364 कार्मिकों द्वारा 44 अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया है। 1093 कार्मिकों द्वारा 305 अतिक्रमणों का चिन्ह्किरण एवं 78 कार्मिकों...

मां ने कहा था डायरेक्टर कहे वो मानो: सोहा अली

जोधपुर, जानी मानी फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मरहूम नवाब मंसूर अली खां पटौदी की अभिनेत्री पुत्री सोहा अली ने कहा कि जल्द ही उनकी एक फिल्म आएंगी। उनकी मां शर्मिला टैगोर ने फिल्म लाइन में आगे बढ़ने के लिए फिल्म के निर्देशक का कहना मानने की बात कही है जिस पर वे चलती है। वे रविवार दोपहर में जोधपुर...

भारतीय अंडर-23 हॉकी टीम के कप्तान बने दिपसान टिर्की

नई दिल्ली,  बेल्जियम में 14 से 21 जुलाई तक होने वाले छह देशों के अंडर-23 हॉकी प्रतियोगिता के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। डिफेंडर दिपसान टिर्की को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है,जबकि हार्दिक सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा मेजबान बेल्जियम,ग्रेट ब्रिटेन,आयरलैंड,मलेशिया और नीदरलैंड्स की टीमें...

राहुल द्रविड़ आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

डबलिन, भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को औपचारिक रूप से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। द्रविड़ हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय हैं। द्रविड़ से पहले सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और अनिल कुंबले को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया...

हरदोई निवासी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

देहरादून, थाना रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कला में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की चार महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले जांच कर रही है। मृतक महिला मंजू (22) पत्नी रोहित, हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाली थी। यहां हरिपुर कला गली नंबर तीन...

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खोजने के लिए आईटीबीपी ने शुरू किया सर्च आपरेशन

गोपेश्वर,  रविवार को पीपलकोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन व उसमें सवार लोंगो को खोजने के लिए आईटीबीपी ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। अलकनंदा नदी का जल स्तर बढे होने के कारण वाहन व उसमें सवार लोगों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के रविवार की देर सांय को पीपलकोटी से एक बुलेरो वाहन जिसमें...

यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सूरज और रोज़ी का चयन

देहरादून के सूरज पंवार और रोजी पटेल का चयन यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप में सूरज पंवार 10 हजार और रोजी पटेल पांच हजार मीटर वॉक रेस में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड की ओर से चार और पांच जुलाई को बैंकॉक में यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देहरादून...

मुनस्यारी में बादल फटने से पावर प्रोजेक्ट का बांध टूटा

rain alert
(पिथौरागढ़) मुनस्यारी बंगापानी और धारचूला तहसील में बादल फटने से भारी बारिश ने तबाही मचाई। दानी बगड़ में हिमालया हाइड्रो का डैम टूट गया। इससे सड़क सहित तीन वाहनों के बहने की सूचना है। नदी और नाले उफान पर आ गए। सड़कें ध्वस्त हो गईं। मुनस्यारी बाजार जलमग्न हो गया। साथ ही दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने...

शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा प्रकरण पर भाजपा का पलटवार

(देहरादून)। कांग्रेस द्वारा शनिवार को किए गए प्रदर्शन को भाजपा ने राजनीतिक बौखलाहट बताया है और कहा कि शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा को कांग्रेस के शासन काल में सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने जारी एक बयान में कहा कि शिक्षिका प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाना निंदनीय...