शिक्षिका उत्तरा पंत प्रकरण पर कांग्रेस ना करे राजनीति

0
698

ऋषिकेश , शिक्षिका उत्तरा पंत प्रकरण के बाद लगातार भाजपा को फजीहत उठानी पड़ रही है कांग्रेस को बैठे-बिठाए जो मुद्दा मिला है अब मुख्यमंत्री के बचाव में भाजपा की महिला विंग ने कमर कसनी शुरू कर दी है ऋषिकेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ आज ऋषिकेश प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि शिक्षिका प्रकरण पर कांग्रेस राजनीति न करें। ये राज्य के हित में नहीं है। जनता दरबार में प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है,शिक्षिका के प्रकरण पर हो रही राजनीति की कड़ी निंदा की।

कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा की परंपरा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसी परंपरा के हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकते। पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

कहा कि राज्य में शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। तबादला कानून इसका प्रमाण है। कहा कि संबंधित शिक्षिका का जनता दरबार में पहुंचकर सीएम के लिए अपशब्दों का प्रयोग निदंनीय है।

आरोप लगाया कि शिक्षिका कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस को शिक्षा जैसे संवदेनशील मुददे पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए। ये राज्य हित में नहीं है। कांग्रेस न भूले कि उनके कार्यकाल में शिक्षा विभाग में किस कदर अराजकता हावी हो गई थी।

एक सवाल के जवाब में भाजपा नेत्री श्रीमती कंडवाल ने कहा कि पार्टी का मानना है कि राज्य के अधिसंख्य शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तबादला कानून बन चुका है कि अब तबादले कानून के तहत होंगे। किसी को कोई शिकायत नहीं होगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने शिक्षिका का कोई अपमान नहीं किया। शिक्षिका को मर्यादा याद दिलाई। शिक्षिका के हो हल्ला करने पर इसे नियंत्रित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस मौके पर भाजपा नेत्री सरोज डिमरी, कविता शाह, रमा रावत, उषा जोशी, इंद्र कुमार गोदवानी, सुदेश कंडवाल, चेतन शर्मा, दिनेश सती, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।