बारिश से जिले के 11 मोटर मार्ग बंद
पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल में पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 11 मोटर मार्ग बंद हैं जबकि प्रांतीय व निर्माण खंड के सभी बंद मोटर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।
जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएमजीएसवाई श्रीनगर का त्रिपालीसैंण- डुंग्री तथा कोटद्वार में कौड़िया- किमसार मोटर मार्ग बंद है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई...
नदी के तेज बहाव में बहा छात्र
विकासनगर, रविवार शाम को दोस्तों के साथ टौंस नदी में नहाने गया कक्षा आठ का एक छात्र टौंस नदी के तेज बहाव में बह गया। साथी छात्रों ने काफी तलाश की तो छात्र का पता नहीं चल पाया। जिस पर साथी छात्रों ने डर के मारे छात्र के घर पर उसके बहने की सूचना नहीं दी।
सोमवार सुबह तक जब...
नवजात के शव को लेकर पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
गोपेश्वर, खेल मैदान गोपेश्वर के निकट के खंडहर में कूड़े के ढेर के बीच मिली नवजात बालिका के शव प्रकरण पर पुलिस महत्वपूर्ण सुराग तलाशने में जुटी हुई है। आसपास की महिलाओं के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। साथ ही जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंट की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले...
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर की उत्तराखण्ड सरकार की शिकायत
देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यभर में पिछले कई दिनों से हो रही अतिवृष्टि से हुए नुकसान एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सूबे के राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाॅल से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने आपदा प्रबन्धन पर...
बफर जोन घोषित करने का हर संभव करेंगे प्रयास: प्रेमचंद
ऋषिकेश, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि आबादी क्षेत्र के पास के जंगल को कोर जोन से बफर जोन घोषित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस संबंध में सोमवार को मोतीचूर रेंज के राजाजी टाइगर रिज़र्व के विश्राम गृह में मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों से संवाद संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल...
राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली पर्व हरेला
देहरादून, उत्तराखण्ड के रीति-रिवाजों और संस्कृति से जुड़़ा कुमाऊं मंडल का हरियाली का प्रतीक पारंपरिक पर्व हरेला सोमवार को प्रदेश भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में बोया हरेला काटकर अपने आराध्य को अर्पित कर शिरोधार्य किया।
हरेला उत्तराखंड का लोक त्योहार है। इसे श्रावण मास की संक्रांति को मनाया जाता है। इस पर्व को...
हरेला : केदारनाथ वन प्रभाग ने किया पौधारोपण
गोपेश्वर, सोमवार को हरेला पर्व के शुभारंभ पर राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर में केदारनाथ वन प्रभाग के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज चमोली प्रदीप पंत ने किया।
जीजीआईसी गोपेश्वर के परिसर में आयोजित हरेला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों ने विभिन्न प्रजाति के 50 पौधों का रोपण...
महिलाओं के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर
ऋषिकेश, प्रदेश में महिला शक्ति लगातार मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है महिलाओं के रोजगार स्वास्थ्य और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी के साथ काम कर रही है, यह कहना है पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल का जिनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास में 300 से अधिक...
दस दुकानों सहित कई वाहन बहे, अलर्ट जारी
देहरादून/चमोली, पर्वतीय जिलों में बारिश आफत बनती जा रही है। सोमवार तड़के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। थराली तहसील के ग्राम रतगांव में सोमवार तड़के करीब तीन बजे बादल फटने से 10 से 15 दुकानें, तीन बोलेरो, 03 मैक्स, एक कार, तीन बाईक बहने की सूचना है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई...
पेयजल मंत्री से 63 गांव के लिए विधायक ने मांगा पानी
देहरादून, राज्य के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पन्त से उनके आवास न्यू कैंट रोड़़ देहरादून में विधायक पौड़ी मुकेश कोली के नेतृृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र पौडी की विभिन्न समस्याओं को बताया। शिष्टमण्डल ने मंत्री से पौडी़ विधानसभा के अन्र्तगत पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए रामकुण्ड-कौदाखाल-सबदखाल पेयजल पंम्पिग पेयजल...



























































