खाई में गिरी मैक्स, दो लोग घायल

0
609
Road Accidents on the rise in the Uttarakhand

देहरादून। थाना मसूरी क्षेत्र के कोल्हूखेत के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गये जिन्हें 108 की मदद से मैक्स अस्पताल में भर्ती करया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ।
सूचना पर थाना मसूरी तथा एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मैक्स वाहन कोल्हूखेत से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था। रेस्क्यू टीम द्वारा रस्सों की सहायता से खाई में उतर कर वाहन से दो घायल सौरभ बोठियाल पुत्र ललिता प्रसाद और सतपाल पुंडीर पुत्र बच्चन सिंह निवासी थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल, को रस्सों की सहायता से खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों घायलों को मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर किया गया। जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। पु​लिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।