आधा दर्जन खोखा सहित नर्सरी ध्वस्त

0
616

ऋषिकेश, अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान मंगलवार को अतिक्रमण के अंतर्गत आधा दर्जन खोखा सहित अवैध नर्सरी को तहस-नहस कर दिया। 

उप जिलाधिकारी हरिगिरी नगर निगम के उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी, तथा एन एच के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काले की ढाल पर आधा दर्जन अवैध खोखे को जहां पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।वहीं अवैधानिक रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर चलाई जा रही नर्सरी पर भी पीला पंजा चला।

उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अवैध कब्जा धारियों को सार्वजनिक रूप से मुनादी करवा कर चेतावनी दे दी गई है कि वह स्वयं अपने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दें, वरना उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते कुछ अवैध कब्जाधारियों ने तो स्वयं अपने कब्जे को हटा लिया, तथा कुछ के अवैध कब्जे अभी भी बरकरार है। जिसे लेकर उप जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है।

एक सप्ताह का उन्हें स्वयं कब्जा हटा लेने के लिए समय दिया है। प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से कब्जाधारियों में खलबली मची है।