आयुष्मान योजना के सहारे चुनाव लड़ेगी भाजपा
हरिद्वार, उत्तराखंड भाजपा ने अभी से चुनावी जंग की तैयारी शुरू कर दी। हमेशा की तरह दूसरे दलों से आगे चुनावी मोड़ में आकर भाजपा ने चुनावी मुद्दे भी तय कर लिए है। मंगलवार को हरिद्वार में उत्तराखंड के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस बार चुनाव सरकार की...
ʽहत्यारीʼ नदी को पुर्नजीवित के लिए किया वृक्षारोपण
(रुद्रपुर) उधमसिंहनगर स्वजल परियोजना द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत छत्तरपुर विकासखण्ड़ रुद्रपुर से होकर निकलने वाली ʽहत्यारीʼ नदी को पुर्नजीवित करने के लिए नदी के किनारों पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर परियोयना निदेशक हिमांशु जोशी द्वारा ग्राम पंचायत से लगी हुई बस्तियों द्वारा फेंके जाने वाले कूडे-कचरे, गोबर, नाली के निकास...
आयुष सीटों की काउंसिलिंग को लेकर खड़ा हुआ विवाद
देहरादून। आयुष कोर्सेज में दाखिले को लेकर इस विवाद की स्थिति बन नजर आ रही है। मौजूद हालातों पर गौर करें तो एक ओर जहां उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय केंद्रीयकृत काउंसिलिंग कराने का निर्णय ले चुका है। वहीं, दूसरी ओर निजी आयुष संस्थान मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर अलग से दाखिला देने की बात पर अड़े हैं। ऐसे में इस...
खाई में गिरी मैक्स, दो लोग घायल
देहरादून। थाना मसूरी क्षेत्र के कोल्हूखेत के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गये जिन्हें 108 की मदद से मैक्स अस्पताल में भर्ती करया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ।
सूचना पर थाना मसूरी तथा एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव...
यमुनोत्री मंदिर मार्ग का मेन पुल बहा, रेस्क्यू जारी
उत्तराकशी/बड़कोट। जिले के बड़कोट स्थित यमुनोत्री मार्ग पर मंगलवार प्रातः छह बजे तेज बारिश से यमुनोत्री मन्दिर मार्ग का मेन पुल मार्ग बह जाने व मार्ग पर पत्थर आ जा आने से यात्री फंस गए। घटना की सूचना पर तत्काल एसडीआरफ व जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है।
बड़कोट एसडीएम के अनुसार,...
उत्तराखंड में दो दिन हो सकती है भारी बारिश
देहरादून। प्रदेश के खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश आफत बनती जा रही है। गत दिवस बारिश ने चमोली जिले के तहसील घाट के कुंडी और मोखमल्ला गांव और थराली तहसील के रतगांव व धुर्मा गांव में जमकर तबाई मचाई। एक बार फिर से मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम...
उत्तराखंड और नेपाली मूल के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़
देहरादून, उत्तराखंड और नेपाली मूल के लोगों का सावन के पहले सोमवार पर राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में सुहागिनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात व सुरक्षा व्यवस्था...
कांवड़ मेला-2018 के लिए पुलिस ने कसी कमर
देहरादून, कांवड़ मेला-2018 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल के.रतूड़ी की अध्यक्षता में 14वीं अन्तर्राज्यीय व अन्तरइकाई समन्वय बैठक पुलिस आफिसर्स मैस किशनपुर देहरादून के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी, एसएसबी, रेलवे सुरक्षा बल, आसूचना ब्यूरो के अधिकारी...
खाद्य सामग्री एवं अहैतुक सहायता वितरित करने के निर्देश: सीएम
चमोली, मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह जनपद चमोली के थराली, घाट व चमोली में हुई अतिवृष्टि एवं भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं अहैतुक सहायता वितरित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए एक मोटर पुल एवं 8 पैदल पुलियाओं की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं...
मेलों के आयोजनों पर प्राथमिकता देनी होगी: सीएम
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण के लिए हमें मेलों के आयोजनों पर प्राथमिकता देनी होगी। यह बात आज जागेश्वर में श्रावणी मेले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कही, "जागेश्वर मन्दिर समूह बाहरी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण पर हमें ध्यान देना होगा। प्रदेश...



























































