Page 1053

“नीली कमीज”- दीप नेगी का नया गीत आज हुआ लाँच

"पहाड़ के परिंदों ने लांघी है आसमान की दहलीजे" अब अलग अलग लिबासों में हैं सरकारी स्कूल की वो नीली कमीजें नीली कमीज़े - नीली कमीज़े " नीली कमीज का पहाड़ी रैप गीत जिसमे गीतकार /गायकार ने सरकारी स्कूल की नीली कमीज को अपना विषय चुना है आज लाच किया गया। इसमे मनोरंजन के साथ-साथ एक प्रेरणादायक सन्देश देने की कोशिश की गयी है...

डिजिटल इंडिया: एम्स में मरीजों को उपलब्ध होगी कैशलेस सुविधा

(ऋषिकेश) एम्स ऋषिकेश जल्द ही केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी महत्वाकांक्षी योजना "आयुष्मान भारत" के तहत आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस साल के बजट में एक फरवरी 2018 को...

सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी: धस्माना

देहरादून, उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अगस्त क्रान्ति की वर्षगांठ के अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने गांधी पार्क से हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीड की हडृडी है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना सेवादल उत्तराखण्ड...

एडवेंचर स्पोर्टः उत्तराखंड में ऐयरो स्पोर्ट्स को मिली हरी झंडी

राज्य कैबिनेट ने बुधवार को उत्तराखंड में एक नई एयरो स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी दे दी जिसके अंतर्गत 14 से 65 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने की अनुमति दी जाएगी। ऋषिकेश, नैनीताल और मसूरी में पराग्लिडिंग बहुत से एडवेंचर के चहेतों को आकर्षित करती है लेकिन इस खेल को नियंत्रित करने के लिए...

कांवड़ मेला सम्पन्न, “हरी के द्वार” में लगा गंदगी का अंबार

हरिद्वार, कांवड़ मेला विधिवत रूप से सकुशल सम्पन्न हो गया। आस्था व श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर जाने वाले हरिद्वार नगरी को केवल गंदगी की सौगात दे गए। जिस कारण शहर के कुछ हिस्सों में भीषण दुर्गधं फैली हुई है। 29 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरूआत हुई थी। नौ अगस्त को कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान...

उत्तराखण्ड को स्थाई रूप से मिली एनडीआरएफ की एक बटालियन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये धन्यवाद किया। आज भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को राष्ट्रीय आपदा राहत बल ( NDRF ) की एक बटालियन स्थायी रूप से आवंटित की है। सांसद बलूनी ने पिछले दिनों राज्यसभा में उत्तराखंड की आपदा का विषय...

सड़क सुरक्षा: पिलियन राइडर को भी हेल्मेट पहनना ज़रूरी

नाबालिग
अगर आप शहर की सड़कों पर दोपहिया वान में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिये ज़रूरी है। 11 अगस्त से शहर की सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहनों पर पीछे की सीट पर सवार लोगों के लिये भी हेल्मेट पहनना ज़रूरी होगा। ट्रैपिक पुलिस के मुताबिक अगर कोई दुपहिया वाहन चालक के पीछे बैठा व्यक्ति बिना हैलमेट पाया...

तीन दिन किताबों के बीच रहेंगे ज़िले के लोग

गोपेश्वर, चमोली जिले के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। इस पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों की महाविद्यालय से संबंधित विषयों की पुस्तकों को लाया गया है। जिसका छात्र भरपूर लाभ उठा रहे है। पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद अवस्थी ने कहा कि पुस्तकें ही मनुष्य की...

छात्रों ने अपनी मांग को लेकर लगाया जाम, जिलाधिकारी के कहने पर खोला जाम

गोपेश्वर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्रों के आमरण अनशन के समर्थन में शुक्रवार को गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाया जिसे बाद में जिलाधिकारी चमोली के मनाने के बाद जाम खोल दिया गया। महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीते सोमवार से महाविद्यालय में क्रमिक अनशन के बाद बुधवार से आमरण...

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद हमीर पोखरियाल का अंतिम संस्कार

'हमीर तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान,'देश की रक्षा के लिए सीमा पर प्राण निछावर करने वाले ऋषिकेश  के जांबाज हमीर पोखरियाल ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके शहर ऋषिकेश में शहीद की अंतिम यात्रा को लेकर पूरा बाजार बंद रखा गया ,बूढ़े ,महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्णानंद...