Page 1054

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल मुबु टीवी हुआ लांच

नई दिल्ली,  मनोरंजन की दुनिया में एक नया हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल मुबु कदम रख रहा है। इस चैलन की टैग लाइन है ‘हर भारतीय का सपना मुबु टीवी’ रखा गया है। मुबु टीवी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने आज कहा कि हमें विश्वास है कि यह चैनल अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। मुबु टीवी कुछ चुनिंदा शो लेकर...

शिवरात्रि नजदीक आते ही कांवड़ियों की वापसी का क्रम हुआ तेज

कांवड़ मेले का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण सोमवार निपटने के बाद आज अपने गृह जनपदों मै जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का कारंवा लौटना शुरू हो गया। तीर्थनगरी ऋषिकेश से लाखों कावंडिये अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को पूरा दिन शहर के बाहर जाने वाली हर सड़क पर कांवड़ियों का राज रहा। हर कहीं बाबा भोले की...

देवदूत साबित हो रहे पुलिस के गाेताखोर, नौ दिन में बचाई 56 लोगों की जान

हरिद्वार। कांवड़ मेले में हरिद्वार से लेकर गोमुख तक भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि हर तरफ शिव भक्त ही दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ बम-बम भोले के जयकारे के साथ शिवभक्त शिवालय पर जल लेकर जा रहे हैं। इस दौरान कई अनहोनी भी हो रही है। शिव भक्त उफान पर बह रही गंगा में नहा भी...

किराए पर चलाया ई-रिक्शा तो पंजीकरण होगा रद्द

देहरादून। उत्तराखंड में अब ई-रिक्शा किराये पर देना भारी पड़ेगा। अब किराये पर देने वाले लोगों का पंजीकरण रद्द हो जाएगा और गाड़ी भी जब्त हो जाएगी। यह निर्देश केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा दिए गए हैं। इन दिशा-निर्देश के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग भी सख्त हो गया है। परिवहन विभाग का कहना है कि पंजीकृत व्यक्ति ही ई-रिक्शा चलाएगा...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 को

सूर्यग्रहण
हरिद्वार, वर्ष 2018 का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा। यह ग्रहण 11 अगस्त की दोपहर 1.32 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगा। इस ग्रहण का प्रभाव आंशिक होगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसे नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को और चीन जैसे कई देशों में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण...

फ़िल्म ‘करीम मोहम्मद’ के लिए यशपाल शर्मा ने 20 दिनों तक एक ही कपड़ा पहना!

मुंबई,  आमिर खान की फिल्म लगान, अब तक छप्पन, अपहरण, आरक्षण और गंगाजल जैसी कई फिल्मों में गजब का अभिनय कर चुके यशपाल शर्मा अपने किरदार में उतरने के लिए बड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के किरदार में ढलने के लिए एक अविश्वसनीय काम किया। क्या आप यकीन करेंगे कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म...

क्षेत्रीय विधायक की गोहरी माफ़ी की बाढ़ पर अनदेखी पर भड़का उत्तराखंड क्रांति दल

ऋषिकेश,उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार का कहना है कि, "उत्तराखंड सरकार अवैध बस्ती और मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश ला रही है, लेकिन जो यहां के मूल निवासी हैं उनकी उपेक्षा की जा रही ,है जिसका जीता जागता उदाहरण गोहरी माफ़ी की बाढ़ है, जिसकी अनदेखी की जा रही है।" एक हफ्ता होने जा रहा...

गूगल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को उनके 78वें जन्मदिन पर किया याद

नई दिल्ली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को बुधवार को उनके 78वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना कर श्रद्धांजलि दी है। आठ अगस्त 1940 को गोवा के मडगांव में जन्‍मे दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्‍ट मैच खेले और 39.23 के औसत से 2001 रन बनाए जिसमें पांच शतक और नौ अर्धशतक शामिल रहे। दो दोहरे...

एक सप्ताह के बाद राजधानी दून में निकली धूप

देहरादून, प्रदेश में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के बाद बुधवार को राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाके में सुबह धूप निकला, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विभाग की का कहना है कि आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों के बाद...

अब तक 3321 अवैध अतिक्रमणों का हो चुका ध्वस्तीकरण

देहरादून। न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य के लिए बनाए गए फुटपाथों, गलियों, सड़कों व अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार व मंगलवार को इस...