उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सरकार ने पांच सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी की गठित
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को ड्राफ्टिंग कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट की सेवनिवृत्त जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
शासन के अपर मुख्य सचिव राधा...
केदारनाथ यात्रा में दो और यात्रियों की मौत, अब तक 44 ने गंवाई जान
केदारनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को फिर दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। यात्रा के दौरान अब तक 44 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
चारधाम यात्रा के दौरान अब सबसे अधिक लोगों की मौत केदारनाथ धाम में हुई है। चारधामों में सबसे कठिन यात्रा बाबा केदारनाथ की है। यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से 18 किमी की...
पर्यटन पुलिस ने बदरीधाम में बिछड़े 40 को परिजनों से मिलाया
पर्यटन पुलिस चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। बदरीनाथ धाम में अब तक परिवार से बिछुड़े 40 लोगों को परिजनों से मिलाया गया है।
बदरीनाथ यात्रा में पर्यटन पुलिस की सतर्कता से अपने परिजनों से बिछुड़े हुए कुल 40 लोगों को मिलाया गया है। साथ ही यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में भी...
मौसम सामान्य,10 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चार धाम
चार धाम यात्रा मौसम समान्या होने से एक बार फिर से सुचारू से प्रारंभ हो गई है। 25 मई तक दस लाख से अधिक तीर्थयात्री चार धाम पहुंच गए हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 25 मई शाम तक 340954 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई...
मौसम खुलने के बाद 13 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ रवाना
मौसम के खलल के बाद केदारनाथ यात्रा में बीते दो दिनों से गति थम गई थी और प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार सुबह मौसम साफ होने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ के लिए 13,700 रवाना हुए। मगर मौसम खराब होने के कारण यात्रियों...
उत्तराखंड: चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, पुरोला के चालक समेत 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में धरासू के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटीगाड़ के पास एक बोलेरो वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मोल्टाड़ी पुरोला का रहने वाला है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन से जुड़ी...
उत्तराखंड में मौसम साफ, चारधाम यात्रा दोबारा शुरू
बारिश और बर्फबारी से बाधित चारधाम यात्रा मौसम साफ होने के बाद बुधवार प्रात: से सुचारू हुई हो गई। केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों के प्रस्थान के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी पुनः शुरू हो गई है।
मंगलवार को खराब मौसम की वजह से केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को रुकने की सलाह दी गई...
राज्यसभा चुनाव : उत्तराखंड की एक मात्र राज्यसभा सीट का भाजपा में जाना तय, तैयारियां तेज
उत्तराखंड की एक मात्र राज्यसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है। इस राज्यसभा सीट पर अब तक कांग्रेस का कब्जा थालेकिन अब इसका भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। । कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यकाल 4 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा जो राज्यसभा के मतदाता...
केदारनाथ में चार तीर्थयात्रियों का निधन
केदारनाथ धाम में मंगलवार शाम अत्यधिक ठंड लगने और दिल का दौरा पड़ने से चार तीर्थयात्रियों का निधन हो गया। चारधाम यात्रा काल में केदारनाथ में इससे पहले ठंड लगने या अन्य बीमारियों की वजह से 30 अन्य श्रद्धालुओं का निधन हो चुका है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने दी।
मृतकों में उत्तर प्रदेश के प्रताप...
बर्फबारी और बारिश से प्रभावित हुई केदारनाथ यात्रा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार केदारनाथ धाम सहित हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे यात्रियों को कड़के की ठंड और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण एक बार फिर से केदारनाथ यात्रा को रोक दी गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

























































