पद यात्रा पहुंची गोपेश्वर

0
468

गोपेश्वर। नैनीताल से चली नशा नहीं रोजगार दो, गैरसैंण स्थाई राजधानी हो के नारे के साथ नैनीताल से चली पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंची। जहां पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

नैनीताल से 21 नवम्बर को प्रारंभ ‘नशा नहीं रोजगार दो-गैरसैंण स्थाई राजधानी हो’ यात्रा का शनिवार को गोपेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला मुख्यायल गोपेश्वर के बस स्टेशन पर अभियान की अगुवाई कर रहे प्रवीन सिंह ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर सात दिसम्बर से गैरसैंण के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगी, जिसे स्थाई राजधानी की घोषणा के बाद समाप्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण स्थान ही नहीं बल्कि प्रदेश की भावना है। जब तक सरकार गैरसैंण में नहीं बैठेगी, ब्यूरोक्रेट्स का पहाड़ चलना नामुमकिन है। इस दौरान यात्री दल के सदस्यों ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा नशे की लत में फंस रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश की सरकारें जिम्मेदार हैं।

भाजपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनैतिक दलों के लिए रोजगार मात्र चुनावी मुद्दा बन कर रह गया है। नेताओं द्वारा वादे किए जाते हैं किंतु सत्तासीन होने पर भुला दिया जाता है। कार्यक्रम में रामकृष्ण तिवारी, अरविंद हटवाल, आदेश चौधरी ,महेश चंद्र पांडे ने विचार रखे।