गांवों में भी इंटरनेट के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ा

0
627
computer training village

ऋषिकेश। महानगरों के बाद अब छोटे शहरों, गांवों व कस्बों में भी इंटरनेट के प्रति महिलाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। संचार क्रांति के इस युग में महिलाएं भी जागरुक हुई हैं। हालांकि अब भी अशिक्षित महिलाओं की संख्या अधिक है। वह सिर्फ मोबाइल से कॉल ही कर पा रही हैं। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में महिलाएं आत्मनिर्भर बन जाएंगी।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश की बात करें, तो इंटरनेट यूजर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कुछ कम जरूर है, लेकिन शिक्षित महिलाओं में तकनीकी ज्ञान हासिल करने का रुझान तेजी से बढ़ा है। जगह-जगह संचालित हो रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं के साथ युवतियां भी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।
सनराइज ऐजुकेशनल एण्ड कल्चरल एम्पावरमेंट सोसाइटी की अध्यक्ष रिंकी भारद्वाज की मानें तो विगत दो-तीन वर्षों में लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा बड़ी संख्या में कंप्यूटर का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। इंटरनेट का प्रचलन बढ़ने के साथ साइबर अपराध भी बढ़ा है। महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ा क्रेज टीवी पर प्रचार और इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। इस मामले में महिलाएं पुरुषों से भी दो कदम आगे हैं। तीर्थ नगरी की महिलाओं में भी इसका क्रेज दिखने लगा है।