गंगोरी में अस्सी गंगा के ऊपर बना पुल ढहा, प्रशासन और बीआरओ वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा

0
882

(उत्तरकाशी)। गंगोत्री हाइवे के पास गंगोरी में अस्सी गंगा नदी के ऊपर बना बेली ब्रिज ढह गया है। इसके चलते कई गावों और छोटे क़स्बों का सम्पर्क देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। मुख्यालय से पाँच किमी दूर अस्सी गंगा के ऊपर आपदा में पुल बह गया था। इसके बाद बेली ब्रिज का निर्माण किया गया। इस पुल को तैयार होने में क़रीब एक माह का समय लगा था।

valley bridge

उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने गंगोरी क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में उन्होंने वाहनों के आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग को तेजी से बनाने के निर्देश दिए।
गुरुवार सुबह पुल से एक ओवर लोड ट्रक गुजर रहा था तभी पुल बीच से टूट गया। पुल किनारों से भी उखड़ गया। इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक थी। पुल ढहने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रक ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया।

यह हादसा तब हुआ, जब पुल के ऊपर भारी वाहन गुज़र रहा था। अब बीआरओ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वर्ष 2008 में भी गंगोरी पुल टूटा था। इस मामले में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। फ़िलहाल नदी के ऊपर से अस्थाई सड़क बना कर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी।