एक ही जमीन की तीन लोगों को रजिस्ट्री का फर्जीवाड़ा

0
531

रुद्रपुर- रेशमबाड़ी में एक ही प्लाट पर चार चार काबिजदार होने से उपजे विवाद में खासा हंगामा खड़ा हो गया। झगड़े और नोकझोंक के बीच कब्जेदार पुलिस चौकी जा पहुंचे। पुलिस चौकी में लोगों का खासा जमावड़ा लगा रहा। हालांकि पुलिस ने प्लॉट विक्रेता की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

रेशमबाड़ी में एक युवक ने धोखाधड़ी कर एक ही प्लाट को चार जगह बेच डाला। बताया गया कि यह युवक गुडसौली बहेड़ी का रहने वाला है। इस समय लखनऊ गया हुआ है। रम्पुरा वार्ड छह निवासी हेमलता पत्नी भुकन लाल ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त युवक से एक प्लॉट करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदा था। बताया गया कि करीब नौ दिन पहले उक्त प्लाट को किसी सियाराम गंगवार के हाथों बेच डाला गया है। जबकि सियाराम ने भी आगे इस प्लॉट को तीन हिस्सों में विभक्त कर बेच डाला। जबकि वो उस प्लॉट पर काबिज है और पहले उसने खरीदा था इसलिए उसका हक है। ऐसे में आज कुछ लोगों ने प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया। निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने प्लॉट पर निर्माण को रुकवाया। इसी दौरान दोनों खरीददारों में विवाद हो गया। मोहल्ले में खासा हंगामा हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों खरीददार पक्ष रम्पुरा चौकी जा पहुंचे। चौकी पर भी दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष ही तीखी नोंकझोंक हुई। इधर, पुलिस ने बताया कि एक ही युवक ने प्लॉट को दो जगह बेच डालने से विवाद उपजा है। इसके बाद आरोपी यहां से फरार हो गया है। यह भी बताया गया है कि अरोपी का रेशमबाड़ी में एक मकान भी है। जिसमें उसके रिश्तेदार रह रहे हैं। प्लॉट को दूसरे पक्ष सियाराम ने तीन जगह बेच दिया है। बहरहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी पक्ष को विवाद के हल हो जाने तक प्लाट पर जाने से रोक दिया गया है। यह भूमि नजूल की बताई गई है।