Page 819

वीकेंड पर पर्यटकों से गुलज़ार रहेगी मसूरी

0

पहाड़ो की रानी मसूरी एक ऐसा डेस्टिनेशन हैं जो किसी स्पेशल ओकेज़न की मोहताज नहीं यहां विकेंड में बिना किसी त्यौहार और बिना किसी स्पेशल दिन के भीड़ हो ही जाती हैं। लेकिन अगर विकेंड तीन दिन का हो तब क्या पूछना, ठीक ऐसा ही हो रहा है इस विकेंड, जब मसूरी लोगों से खचा-खच भरी है। जितने तरह के पर्यटक उतनी ही तरह की गाड़िया, मसूरी की सड़कों पर देखने को मिल रही है।कहने का मतलब साफ है कि शनिवार शाम से मसूरी लगभग फूल है और इससे सबसे ज्यादा खुश है स्थानीय होटल व्यापारियों। होटल और रेस्टोरंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि, ‘मार्च आखिरी से लगभग सभी बड़े होटलों में इस वीकेंड के लिये 70-80 प्रतिशत बुकिंग पहले से हो चुकी थी।’

WhatsApp Image 2017-04-14 at 22.15.35

आकाश की ऊचाइयों को छूता हुआ यह हिल स्टेशन हमेशा से उनकी पहली पसंद रहा हैं जिन्हें शहर की धूल भरी और भाग दौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक चाहिए होता है।अलग अलग शहर जैसे कि दिल्ली,हरयाणा,पंजाब के लोग आपको मसूरी के माल रोड पर टहलते नजर आ जाऐंगे।मैदानी इलाकों में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी और अपने रुटिन लाईफ से थोड़ा हटकर कुछ करने के लिए लोग मसूरी की ठंडी वादियों को चुनते हैं और अपना विकेंड यहां बितान पसंद करते हैं।

मसूरी पहुंचना बाकि हिल स्टेशन से आसान हैं। रेल,रोड और हवाई यात्रा की सुविधा इसको और भी खास और पर्यटकों के लिए आसान बना देती है। जबकि पर्यटक मसूरी में आकर मौसम में खो जाते हैं और यहां के कल्चर को इंजौय करते हैं। यहां के क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानियां थोड़ी बढ़ सी जाती हैं। टूरिस्ट बढ़ने से शहर में जाम की समस्या, पानी की समस्या, सीवेज, कूड़े आदि की समस्या बढ़ जाती हैं।मसूरी निवासी मिस्टर दास कहते हैं कि जब आप पहाड़ की वादियों में रहते हो तो कुछ ना कुछ तो परेशानी होती ही है, यह हिल स्टेशन अगर दूर-दराज के लोगों को अपनी ओर खिंच रहा हैं तो कुछ तो खास है।  शायद यहां के लोकल लोगों को इसी खासियत की वजह से टूरिस्ट सीज़न में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साईकिल से 12000 किमी सफर कर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देश की सीमाओं पर दुश्मनो से लोहा लेकर अपने देश और यहाँ की आवाम को सुरक्षा देने के लिए भारतीय फौज के जवान अपना जी जान लगा देते है। देश भक्ति का जूनून और जज्बा भारतीय सेना के हर जवान में मौजूद रहता है, कुछ ऐसा जूनून को लेकर 12-इन्फेंट्री बटालियन के मेजर जनरल सोमनाथ झा में भी देखने को मिलता है जो अपने जीवन के दिनों को अपने उन साथियो के परिजनों के साथ बांटने में जुट गए है जो सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके है।
मेजर जनरल सोमनाथ झा ने अपने रिटारयमेंट के बाद अपना लक्ष्य बना लिया है। साइकिल को पर सवार होकर वो  देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकल पड़े है। 12-इन्फेंट्री बिटालियन के मेजर जनरल सोमनाथ झा साइकिल से 12 हजार किमी का सफर तय करते हुए तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुँचे, ऋषिकेश एम्स के प्रांगण में पूर्व सैनिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। अपने इस अभियान के बारे में मेजर जनरल सोमनाथ झा ने बताया कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि वो वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे है और वो भी एक अलग अंदाज़ में, जिस से हमारे सेना से जुड़े परिवार को बहुत अच्छा लग रहा है और इनका मनोबल भी बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि वो ऋषिकेश से साइकिल से ही रुड़की जायेंगे और फिर दिल्ली के अमर जवान ज्योति में उनका नार्थ इण्डिया का अभियान समाप्त होगा।

14 से 20 अप्रैल, अग्निशमन सेवा सप्ताह

0

14 अप्रैल के दिन वर्ष 1944 में मुंबई के बंदरगाह में खड़े इंग्लैंड के फोर्ट स्ट्रीकेन नामक 9 हज़ार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकांड के दौरान हुए विस्फोट में अग्निशमन कार्य करते हुए 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गए थे। उन शहीद हुए फायरमैनो तथा उसके उपरांत अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दिवंगत फायर सर्विस अधिकारियों/कर्मचारियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को समस्त राष्ट्र की अग्नि समन सेवाएं “अग्निशमन सेवा दिवस” मनाती हैं। साथ ही इनकी सेवा भावना के अनुरुप कार्य करने का संकल्प लिया जाता है।

मुख्य फायर स्टेशन, गांधी रोड देहरादून पर आज अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फायर स्टेशन देहरादून पर आधुनिक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। अग्निशमन कर्मीयो द्वारा भवन से घायल व्यक्तियों को उतारने का डेमो के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया, जिसको उपस्थित जनता द्वारा सराहा गया।

अंत में सेमिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी अग्रवाल महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद देहरादून में कुल 5 फायर स्टेशन तथा तथा एक उप केंद्र स्थापित है। इन सभी फायर स्टेशनों पर वर्ष 2016 में जनपद देहरादून के अंतर्गत कुल 908 अग्नि दुर्घटनाओ की सूचनाएं प्राप्त हुई। जिन पर कार्य करते हुए ₹ 9,48,79,000/- की क्षति हुई तथा फायर सर्विस यूनिटों के उत्कृष्ट प्रयासों के फलस्वरुप ₹ 52,76,71,320/- की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। इन अग्निकांडों में किसी भी मनुष्य की जलने से मृत्यु नहीं हुई तथा 06 मनुष्य को बचाया गया। इसी प्रकार कुल 50 जीव रक्षा पुकारे प्राप्त हुई, जिसमें फायर सर्विस यूनिटों के प्रयासों से 93 मनुष्य तथा 11 पशुओं को बचाया गया। जनपद में कुल 73 फायर सर्विस कर्मचारियों को एडवांस सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री एस के राणा द्वारा अवगत कराया गया की फायर सर्विस सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थानों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के फायर स्टेशनों पर अति आधुनिक एवं उच्च तकनीकी वाले सयंत्रों एवं उपकरणों को रखा गया है। जिससे अग्निकांड एवं अन्य प्रकार की आपदा के समय त्वरित बचाव कार्य करने की क्षमता में वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में जनपद के फायर स्टेशनों में हाई प्रेशर वाटर टेंडर, हाई प्रेशर फोम टेंडर, पोर्टेबल पंप, डी.सी.पी टेंडर, मिनी वाटर टेंडर, तथा जीव रक्षा वाहनो सहित आपदा प्रबंधन के उपकरणों कोंबी टूल्स, हाइड्रोलिक स्प्रेडर, हाइड्रोलिक कटर, डायमंड चैन शॉ, एयर कंप्रेसर मशीन जैसी अन्य उपयोगी उपकरण उपलब्ध है।

काशीपुर के सलाउद्दीन हत्याकांड का खुलासा

0
काशीपुर, अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का विरोध करने पर पांच युवकों ने सलाउद्दीन की हत्या कर दी। पहले गोली मार कर घायल किया और फिर पत्थरों से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। जी हां, अपराधिक घटनाओं का गढ बन चुके जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर में हुई दो दिन पूर्व सलाऊद्दीन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने की चौंकाने वाले सबूत पेश किये। कोतवाली में एएसपी जगदीश चन्द्र ने बताया कि सलाउद्दीन का किन्नरों के साथ काफी मेल मिलाप था, जिसके चलते उसके कुछ लोगों से सम्बन्ध भी हो गये थे।
वहीं हत्या वाली रात उन्ही में से एक युवक ने फोन करके सलाउद्दीन को बुलाया था, जिसपर पांच लोगों ने अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का दबाव सलाउद्दीन पर डाला, जिसका विरोध करने के दौरान पहले गोली मार कर घायल कर दिया बाद में पत्थरों से कुचल कर सलाउद्दीन की हत्या कर सबूतों को मिटा दिया था। मगर पुलिस ने पुरे मामले की जांच में फुर्ती दिखाई और दो दिन में ही खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से जिन्दा कारतूस और एक तमन्चा बरामद किया गया है, जिनमें से एक युवक पर पहले से ही हत्या के साथ ही कई संगीन मुकदमें भी दर्ज है।

काशीपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पूर्व प्रधान को कुचला

0

काशीपुर, बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी के निकट पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पूर्व प्रधान को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाजपुर रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

ग्राम परमानंदपुर निवासी शौकीन शाह पुत्र फुलसा ने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरकर बेचने के लिए अनाज मंडी भेजा। गेहूं बेचने के बाद शौकीन बाइक से घर के लिए लौट रहे थे तभी बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी के पास पुलिया पर पीछे से तीन ट्रॉली लेकर बाजपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची आइटीआइ थाना पुलिस व परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से एलडी भट्ट अस्पताल भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर, हादसे के बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया।

रिश्वत लेने के आरोप में प्राचार्य को मिली पांच साल की सजा

0

विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण शंकर राज की कोर्ट ने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को रिश्वत लेने के मामले में पांच साल कैद व 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।

अभियोजन के अनुसार, सात मार्च 2011 को डिग्री कॉलेज द्वाराहाट के प्राचार्य हरि राम तिरुवा के खिलाफ कॉलेज में ही कार्यरत संविदा कर्मचारी चंद्रा चौहान ने विजिलेंस एसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने संविदा अवधि बढ़ाने के एवज में दस हजार अथवा मोबाइल की डिमांड कर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

11 मार्च को एसपी विजिलेंस आरपी शर्मा द्वारा निरीक्षक हरक सिंह फिरमाल के नेतृत्व में ट्रेप टीम का गठन किया और उसी दिन दस हजार रिश्वत लेते धर दबोचा। भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम नैनीताल की कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन की ओर से संयुक्त निदेशक विधि सोहन चंद्र पांडेय द्वारा सात गवाह पेश किए गए। हैरानी वाला तथ्य यह रहा कि शिकायतकर्ता चंद्रा चौहान आरोप से मुकर गई और पक्षद्रोही बन गई।

कोर्ट ने अधिनियम की धारा सात के तहत पांच साल कैद व 10 हजार जुर्माना व धारा 13 के तहत पांच साल कैद 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने फैसले के बाद दोषी प्राचार्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

अल्मोड़ा में सूअर और बंदरों का आतंक

0

अल्मोडा, चौखुटिया विकास खंड के विभिन्न हिस्सों में दिन में बंदर तो रात में जंगली सूअरों ने खेतीबाड़ी चौपट कर दी है। कहीं तो सूअरों ने खेतों में तैयार गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह रौंद डाली है तो कहीं गेहूं की बालियां भी नष्ट कर दी हैं। कई खेतों में गड्ढे बना दिए हैं। अभी फसल कटाई कार्य चल रहा है, लेकिन फसल की बर्बादी देख काश्तकार अंदर ही अंदर आंसू के घूंट पीने को विवश हैं।

विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली सूअरों ने आतंक मचाया है, मगर घाटी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां चांदीखेत बैराठ में अनेक काश्तकारों के तो खेत के खेत बर्बाद कर दिए हैं। काश्तकारों को कहना है कि सूअर रात्रि में खेतों में पहुंच कर खड़ी फसल को रौंद दे रहे हैं तथा गेहूं की बालियां को चट कर दे रहे हैं। ऐसे में पौधों पर बालियों का नामोनिशान नहीं रह गया है।

चांदीखेत के काश्तकार दीपक गिरि का कहना है कि उनके आठ खेत सूअरों ने पूरी तरह तबाह कर दिए हैं। इससे दस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। जोगा गिरि की भी फसल नष्ट कर दी है। गांव के अन्य किसान भी नुकसान से निराश हैं। प्रधान दान सिंह कुमयां, पूर्व प्रधान नंदन सिंह, मदन कुमयां, भूपाल गिरि व भूपाल सिंह आदि ने प्रशासन से निरीक्षण कर फसल का मुआवजा देने की मांग की है।

सैंय्या भये कोतवाल तो डर काहे का?

0

रूद्रपुर, नैनीताल हाईवे पर यू-टर्न लेते समय साहेब की गाड़ी ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन को मामूली चोटे आयी परन्तु गाड़ी साहब की होने के कारण सीपीयू ने गाड़ी बिना कार्यवाहीं के छोड़ दी। वहीं गाड़ी चालक व गाड़ी को मौके से रफूचक्कर कर दिया।

WhatsApp Image 2017-04-13 at 18.37.58

गुरूवार को रूद्रपुर नैनीताल हाईवे पर साहब की गाड़ी ने अचानक यू-टर्न लेते हुए स्कूटी सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई बहन मामूली रूप से घायल हो गए। परन्तु मौके पर मौजूद सीपीयू बहादुरों ने साहेब की गाड़ी देख बिना कार्यवाहीं के ही गाड़ी व चालक को मौके से रफूचक्कर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहब की गाड़ी में साहब मौजूद नहीं थे, परन्तु साहब के मौजूद न होने के बाद भी सीपीयू ने चालक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाहीं करने की जहमत तक नहीं उठायी। कानूनन बिना अधिकारी की मौजूदगी में किसी भी वाहन पर लाल व नीली बत्ती लगाना अपराध है।

किशोर उपाध्याय देश की जनता से माफी मांगें : देवेन्द्र

0

भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के जम्मू कश्मीर पर दिए बयान पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भाषा, अलगाववादियो की भाषा है। इसके लिए उपाध्याय व कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने वन्देमातरम पर उपाध्याय के वक्तव्य की भी कड़ी आलोचना की है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के इस बयान जिसमे उन्होंने कश्मीर के हालात के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए कश्मीर के भारत से अलग होने की संभावना व्यक्त की पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि यह बयान राष्ट्र विरोधी है और उनके बयान में अलगाववादियो की भाषा है। डॉ भसीन ने मांग की कि श्री उपाध्याय के बयान पर कांग्रेस व उपाध्याय देश की जनता से माफी मांगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने वंदे मातरम पर दिए बयान को भी राष्ट्रीय भावनाओ के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय को पहले वन्देमातरम के इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि आजादी से पहले वन्देमातरम 1886 में सबसे पहले गुरुवर टैगोर ने कांग्रेस के अधिवेशन में गाया था और 1937 मे कांग्रेस के अधिवेशन में इस राष्ट्रगीत के रूप मे स्वीकार किया गया।
वन्देमातरम के समर्थको में महात्मा गांधी, श्री टैगोर, प. नेहरू, मौलाना आजाद भी शामिल थे। आजादी के आन्दोलन में यह गीत आंदोलन कारियों की प्रेरणा का स्रोत था अंग्रेजी हुकूमत द्वारा प्रतिबंध के बावजूद हजारो आंदोलन कारी इसे गाते गाते जेल गए। डॉ भसीन ने कहा कि लगता है की चुनाव में कारारी हार से किशोर संतुलन गंवा बैठे हैं।

शिक्षा को बाजारवाद से न जोड़ें : शिक्षा मंत्री

0

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने जारी एक बयान में कहा कि अतिथि शिक्षकों के माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दो माह कार्यकाल बढ़ाने की छूट का हमारी सरकार स्वागत करती हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने आशा व्यक्त की है कि इन दो माह में अतिथि शिक्षकों के हित में सकारात्मक हल निकल जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार संकल्पबद्व हैं। उन्होनें अध्यापकों से छात्रो के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की तथा शिक्षा से जुड़े विकासखण्ड, जिला एवं मण्डल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये, कि वे अपने स्तर की अध्यापकों की समस्या का समाधान अपने स्तर से करे। केवल ऐसी प्रकृति की समस्या ही शासन तथा सरकार के समक्ष आये, जिनका समाधान उच्च स्तर पर ही हो सकता है। उन्होंने अध्यापकों से भी अपेक्षा की, वे छोटी छोटी समस्याएं लेकर शासन या सरकार के चक्कर न लगाए, इससे जहां पठन-पाठन प्रभावित होता है, वही सरकारी कार्य प्रभावित होता है।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका प्राइवेट स्कूल प्रबंधन से अनुरोध है, कि शिक्षा को बाजारवाद से न जोड़े। उनका कहना था, कि शिक्षा एक पुण्य कार्य है, शिक्षकों से इस पुण्य कार्य को और अधिक जिम्मेदारी से निभाने की अपील की है।