सड़क पर महिलाओं ने बहाई शराब
स्कूल बस में करता था नाबालिक से छेडछाड़
एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला रामनगर मे सामने आया है। स्कूल बस का परिचालक छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गार्डन वैली पब्लिक स्कूल में नगर निवासी पांच वर्षीय छात्रा एलकेजी में पढ़ती है। आरोप है कि बस का चालक छात्रा के साथ एक सप्ताह से छेड़खानी करता था। वह उसे छुट्टी के निर्धारित समय से पहले ही कक्षा से बस में ले आता था। वह बस में उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता था।
बच्ची ने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजनों और अन्य युवकों ने बस के परिचालक मोहल्ला खताड़ी निवासी केशर खान को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी बस चालक को पुलिस को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
छोटे-बड़े मंदिरों को पर्यटन मैप में लाने की नई पहल
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने तथा उत्तराखण्ड प्रदेश में स्थित छोटे बड़े मंदिरों को पर्यटन के मानचित्र में सम्मिलित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है । इसी क्रम में चमोली जिले में स्थित श्री लाटू देवता धाम जो कि नन्दा देवी यात्रा मार्ग के वाण क्षेत्रों में है, के कपाट खुलने की तिथि 10 मई को प्रस्तावित है । श्री लाटू देवता मन्दिर के कपाट खुलने की तिथि को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी स्वयं उपस्थित रहेंगे । वाण क्षेत्र में श्री लाटू देवता के प्रति लोगों में बड़ी श्रद्धा है । श्री लाटू देवता मन्दिर वर्ष में सिर्फ एक बार वैशाख पूर्णि मा को कुछ घंटो के लिए मन्दिर का द्वार खुलता है। यह एक मात्र ऐसे देवता है जिनके दर्शन पुजारी भी नही कर पाते है, क्योंकि कि मन्दिर का द्वार खोलते समय पुजारी की आंखों पर पट्टी बंधी होती है। श्री लाटू देवता के मन्दिर में लोग अपनी मनोकामना लेकर आते है। मान्यता है कि यहां से मांगी मनोकामना अवश्य पूरी होती है । प्रदेश में धार्मि क पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से विभिन्न शैव मन्दिरों, शाक्त मन्दिरों तथा वैष्णों मन्दिरों को धाम के रूप में विकसित किये जाने का प्रस्ताव किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा साहसिक, धार्मिक, वेलनेस तथा पाक कला पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
धार्मि क पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धार्मि क स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विशेष प्रयासों से कार्तिक स्वामी में रोप-वे की डीपीआर पर शीघ्र कार्यवाही की जा रही है ।साथ ही कुंजापुरी सिद्धपीठ में भी रोप-वे की स्थापना की प्रारम्भिक कार्यवाही की जा रही है । इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विशेष प्रयासों से महाभारत पर्यटन सर्किट को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की वित्तीय सहायता से विकसित किये जाने की कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है।
पानी के लिए मचा हाहाकार
गर्मी आते ही बागेश्वर मे पानी के लिए हाहाकार मच गया है। शहर से लेकर गांव तक खाली बर्तन लिए लोगों की भीड़ नौलों और धारों पर दिख रही है। जल संस्थान की कसरत भी इस दौरान तेज हो गई है। पानी के लिए टैंकरों के साथ ही रोटेशन मे पानी दिया जा रहा है। जिले में पानी की कमी का मुख्य स्त्रोत गोमती व सरयू नदी का पानी है जो मौसम के साथ ही सूख रहा है। ऐसे मे समस्या बढ़ना तय है।
जल संस्थान से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले में पानी की आपूíत के लिए कुल 176 योजनाएं हैं। जिनमें 12 योजनाएं सूख चुकी हैं। जिले के रीमा, बमराड़ी, पंद्रपाली, मंडलसेरा, पाना, सूरजकुंड, अनर्सा, नामती चेटाबगड़, फल्टिया, महारूड़ी व जोशी पालड़ी आदि गांवों में पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी को कोई शादी या अन्य आयोजन करना हो तो हजारों रुपये पानी के लिए ही खर्च करने पड़ते हैं।
बताया कि पानी की आपूíत हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की जो योजनाएं चल भी रही हैं उनमें से ज्यादातर योजनाएं अत्यंत पुरानी हैं। बागेश्वर शहर की योजना भी करीब 70 साल पुरानी है। जिसके कारण पानी की लीकेज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। विभाग का एक दल दिन भर अनेक जगहों पर लीकेज दुरूस्त करने का ही काम कर रहा है। उसके बावजूद बड़ी मात्रा में पानी बह कर बर्बाद हो रहा है।
नगर से सटे क्षेत्र मंडलसेरा, कठायतबाड़ा आदि जगहों पर रोटेशन के अनुसार एक दिन छोड़कर पानी की आपूíत की जा रही है। इसके अतिरिक्त नौले और धारे भी अब सूखने लगे हैं। जिससे लोगों की रही सही आस भी जाती दिख रही है। जल संस्थान द्वारा कुछ क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूíत की जा रही है।
केएस खाती, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ने बताया कि पानी की आपूíत के लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहा है। जहां ज्यादा समस्या है वहां टैंकर से पानी दिया जाएगा। लीकेज को दुरुस्त करने के काम चल रहा है। पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री
बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं व अन्य शिकायतों को सुनकर निराकरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके साथ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य पार्टी पदाधिकारी।प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं की सुध ली है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के अनुरूप भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने का क्रम सोमवार 8 मई से शुरू कर दिया। आज त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याये सुनी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना । इसके लिए पार्टी कार्यालय पर समुचित व्यवस्था की गई थी।
देहरादून में होगा जूनियर नेशनल एथलेटिक चैम्पियनशिप का ट्रायल
लखनऊ में होने वाली 15वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर(अंडर-20) के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया जाना है। उत्तराखंड टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। उत्तराखंड एथलीट एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में 10 से 12 जून तक 15वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर(अंडर-20) का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया जाना है। उत्तराखंड की टीम का चयन 14 मई को महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में लगाया जा रहा है।
उत्तराखंड को मिलेगी हाॅस्पिटेलिटी युनिवर्सिटी: पीयूष गोयल
रविवार को सीएम कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की बैठक हुई। बैठक में राज्य के विकास को लेकर चर्चा हुई और तय किया गया कि:
- उत्तराखंड में हाॅस्पिटेलिटी यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
- टिहरी बांध की ऊंचाई 825 मीटर तक सीमित रखी जाएगी।
- प्रतापनगर में डोबरा-चांटी पुल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंसल्टेंसी से डिजायन तैयार करवाया जाएगा। पुल की लागत का 50 प्रतिशत टीएचडीसी व 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- राज्य में रूफ-टाॅप सोलर को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा।
- देहरादून सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन महत्व के शहरों में केंद्र सरकार की आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्किम) के तहत अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जाएगा।
- प्रदेश में बिजली से वंचित 1 लाख 25 हजार परिवारों को आॅफ-ग्रिड बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।
हाॅस्पिटेलिटी युनिवर्ससिटी की लागत का 75 प्रतिशत टीएचडीसी सहित केंद्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों द्वारा जबकि 25 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास में यह यूनिवर्सिटी महत्वपूर्ण साबित होगी।देहरादून सहित राज्य के धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों में केंद्र सरकार की आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्किम) के तहत अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जाएगा। इससे तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में वर्तमान में 1 लाख 25 हजार परिवार ऐसे हैं जिन्हें बिजली नहीं मिल पाई है। ये परिवार ऐसे स्थानों पर रह रहे हैं जहां मुख्य ग्रिड से बिजली पहुंचाना सम्भव नहीं हो पाया है। इन परिवारों को अरूणाचल प्रदेश की तर्ज पर आॅफ-ग्रिड बिजली (सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि) उपलब्ध करवाई जाएगी।
महीने भर में बदलेगी देहरादून में सफाई की तस्वीर: मदन कौशिक
केंद्र सरकार से स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड के फिस्सडी साबित होने पर सूबे की सरकार ने कमर कसने का इरादा जाहिर किया है। राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार को एक महीने का समय दीजिए राज्य में स्वच्छता अभियान कुलांचे मारने लगेगा। कौशिक ने कहा कि स्वच्छता अभियान यूं तो पूरे राज्य में जारी है लेकिन कुछ कमियां हैं उनको दूर कर उत्तराखंड को साफ सुथरा बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वच्छ, सुंदरीकरण अभियान की शुरूआत देहरादून से की जाएगी।
इसके साथ ही कौशिक ने कहा की चारधाम यात्रा एकदम सुरक्षित है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम आए और राष्ट्रपति बद्रीनाथ आए। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हम कोशिश करेंगे की यूपी के साथ बड़े मामले सुलझाऐंगे।
शराबबंदी की गुहार पहुंची पीएमओ तक
डोईवाला दुधली के अजय कुमार ने शराबबंदी को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है जिसमें पीएमओ ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह शायद पहला मौका है जब राज्य में शराबबंदी का मामला पीएमओ तक पहुंचाया गया है और पीएमओ ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
उत्तराखण्ड में शराब बंदी को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।राज्य के अलग-अलग जिलों में महिलाओं ने शराब के विरोध में आवाज बुलंद की हुई है। ऐसी संघर्षशील मातृशक्ति को अब पीएमओ ने भी मान लिया है ।एक तरफ महिलायें शराबबंदी को लेकर आंदोलनरत हैं और सरकार इस जुगाड़ में जुटी है कि शराब से होने वाली मोटी कमाई को कैसे बरकरार रखा जाये।महिलाएं तो महिलाए अब पुरुष भी शराब का कारोबार रोकने के लिए आगे आ रहे हैं।
वैसे तो उत्तराखण्ड में पहले भी शराब के विरोध में महिलाओं ने बड़े आंदोलन चलाये गये हैं। जिसका बहुत कुछ हद तक सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। लेकिन शराब लाॅबी महिलाओं के शांत होते ही फिर से अपने पैर जमाने लगती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र की महिलाओं ने चोपता बाजार में शराब की पांच दुकानों में छापामारी की। दुकानों में रखी शराब की पेटियां सड़क पर लाकर तोड़ी गई। आक्रोशित महिलाओं ने कड़ी चेतावनी देते हुए शराब कारोबारियों को भगा दिया। वहीं सतेराखाल की महिलाओं ने भी सड़कों पर उतरीं और बड़ी रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया । महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ। उसके बाद धनौल्टी की एक घटना जिसमें 65 साल की एक महिला ने अन्य महिलाओं के साथ शराब की दुकान में घुसकर तोड-फोड़ की थी। शराब विरोधी आंदोलन लगभग पूरे उत्तराखण्ड में अपने चरम पर है। कहीं नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से ठेके हटाने के आदेश का कड़ाई से पालन करने की मांग है। कहीं रिहायशी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने का विरोध हो रहा है तो कहीं कालोनी में लोग शराब के खिलाफ साथ मिल कर खड़े हैं।
हरिद्वार के इस स्कूल में किताबों से नहीं कुंजी से होती है पढ़ाई
अपने तेज तर्रार अंदाज के लिये मशहूर नैनीताल के पूर्व डीएम दीपक रावत हरिद्वार में भी डीएम का चार्ज लेते ही एक्शन में आ गये हैं। दीपक रावत ने शनिवार को हरिद्वार स्थित पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज का अचानक निरीक्षण किया ।जिलाधिकारी ने शौचालयों और क्लास का निरिक्षण कर बच्चों से परेशानी की जानकारी ली और शिक्षकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जांच करने पर डीएम ने पाया कि क्लास में किताबों की जगह पर गाइड से पढ़ाई कराई जा रही है। इस पर रावत ने स्कूल प्रशासन से नाराजगी जताई। काॅलेज प्रिंसिपल ने माना कि उनके स्कूल में गाइड से शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करवाई जा रही थी जबकि उनके द्वारा इस संबंध में साफ तौर पर मना किया गया है। उनके मुताबिक उनके सामने भी यह मामला आज ही सामने आया है और वे इसको लेकर कार्यवाही करेंगे ।

इसके अलावा शौचालयों में टोटी नहीं होने और क्लास में पंखे नहीं चलने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई।डीएम ने चेतावनी दी है और कहा है कि अगर सुविधायों में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी करवाई की जायेगी ।डीएम ने कॉलेज के शौचालय में भी जाकर निरिक्षण किया और वह बहती टोटी और टूटे डिब्बों पर नाराजगी जताई ।
दीपक रावत इससे पहले नैनीताल के डीएम थे और अपने कार्यकाल के दौरान छापेमारी और कड़क तेवरों के लिये जाने जाते थे। अब देखना ये होगा कि हरिद्वार में व्यवसथाऐं सुधारने में रावत कितने कामयाब होते हैं।





























































