Page 403

रणबीर-आलिया की फिल्म भी 3डी में

0

हाल ही में संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म को 3 डी फारमेट में भी रिलीज किया जाएगा। जानकारी थी कि देश भर के 1000 सिनेमाघरों में थ्री डी तकनीक मौजूद है, जिसमें फिल्म का थ्री डी वर्शन रिलीज होगा।

अब एक और बड़ी फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसे भी 3 डी में बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने जा रही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र ‘को भी 3डी फारमेट में रिलीज किया जाएगा। इस साइंस फिक्शन फिल्म का टाइटल हाल ही में बदला गया है, पहले इसका टाइटल ड्रैगन था।

इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगे, जो पहली बार साथ काम करने वाले हैं। साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन हैं, जिनके साथ रणबीर और आलिया पहली बार काम करेंगे। हाल ही में इस फिल्म की टीम में छोटे परदे पर नागिन सीरियल से चर्चित मौनी राय को भी शामिल किया गया है। 150 करोड़ के बजट वाली फिल्म को 15 अगस्त 2019 को रिलीज किए जाने की घोषणा की गई है।

हाउसफुल 4 की टीम में संजय दत्त भी

0

हाल ही में साजिद नडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी में हाउसफुल सीरिज की चौथी कड़ी बनाने की घोषणा की गई। घोषणा में बताया गया कि ‘हाउसफुल’ की पहली और दूसरी कड़ी का निर्देशन करने वाले साजिद खान एक बार फिर इस सीरिज से जुड़ रहे हैं और वही चौथी कड़ी का निर्देशन करेंगे।

घोषणा में फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अब साजिद नडियाडवाला की कंपनी के सूत्रों के हवाले से फिल्म की कास्टिंग को लेकर संकेत मिल रहे हैं। इन सकंतों को सही माना जाए, तो इस सीरिज में पहली बार संजय दत्त जुड़ने जा रहे हैं।

उनके अलावा सूत्रों ने जान अब्राहम का भी संकेत दिया है, जिन्होंने ‘हाउसफुल 2’ में काम किया था। अब भी सस्पेंस अक्षय कुमार को लेकर बना हुआ है कि वे चौथी सीरिज में होंगे या नहीं, अभी तक तीनों सीरिज में वे रहे हैं। रितेश देशमुख भी तीनों में रहे हैं और उनको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।

कहा जा रहा है कि अगले महीने फिल्म की टीम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस फिल्म को 2019 में दीवाली के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की जा चुकी है। ये भी कहा गया है कि ‘हाउसफुल’ की चौथी सीरिज में पुनर्जन्म का चक्कर होगा।

घाट-भेटी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो घायल

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड घाट के घाट-भेटी मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया है।

थाना चमोली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह घाट-भेटी मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार भेटी से कुछ पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उसमें सवार अध्यापक वाहन स्वामी टीका प्रसाद सेमवाल व एएनएम रूबी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को घाट चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया। टीका प्रसाद सेमवाल भेटी स्कूल में टीचर हैं तथा रूबी भेटी में ही एएनएम है। सुबह दोनों ड्यूटी जा रहे थे। 

कोरियर का पार्सल चोरी करने वाले युवक गिरफ्तार

0

सोमवार को चौकी बिन्दाल पर मुकदमा वादी विकास कश्यप पुत्र पवन कश्यप निवासी राजीव गांधी कालोनी थाना बसंत विहार ने चौकी हाजा पर सूचना दी की अल्कापुरी बल्लूपुर रोड पर कुरियर देना गया था तभी किसी ने मेरे कुरियर का बैग चोरी कर लिया है का मु0अ0सं0 148/17 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना पतारसी सुरागरसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चैक की गयी । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु शीघ्र अनावरण हेतु दून एसएसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट द्वारा पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा आज सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निशांत राणा पुत्र शिवनारायण राणा निवासी पूजा विहार सेवला कलां शिमला बाईपास थाना पटेलनगर हाल पता ग्राम इन्द्रानगर गजवाडी थाना कैण्ट व पंकज पटवाल पुत्र स्व0 श्री शहीद कश्मीर सिहं पटवाल निवासी लेन नं0 05 लोवर नत्थनपुर थाना नेहरूकालोनी को समय 10:00 बजे मय कुरियर बैग व कुरियर पार्सल मय एक्टिवा संख्या UA 07 K 4167 को गिरफ्तार व बरामद किये गए अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब हम दोनों नशे के आदि है व हमने सोचा इस बैग में पैसा और कीमती सामान है जिसको हमने चोरी कर लिया था।
स्थानीय जनता द्वारा अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी की कार्यवाही की प्रशंसा की गयी है।

बरामद माल का विवरण-

  • एक काला बैग, जिसके अन्दर चोरी किए गए पार्सल

पुलिस टीम-

  • प्रभारी निरीक्षक कैण्ट श्री शंकर सिंह बिष्ठ
  • उ0नि0 ताजबर सिंह नेगी।
  • का01607 पोपीन कुमार
  • का0 1113 मदन कनयाल

वरिष्ठ नागरिकों की सुध लेने गांव चली पुलिस

0

ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अब पुलिस गांव-गांव जाकर उनकी समस्याएं सुनेगी तथा मामले का मौके पर ही निस्तारण करेगी । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीनियर सिटीजन से मिलिए कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में तीसरी बार थाना स्तर से लेकर अधिकारी स्तर तक के सभी कर्मचारी व अधिकारी घर-घर जाकर सीनियर सिटीजन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल जेआर जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम मासिक रूप से चला जा रहा है एवं बीच-बीच में लगातार फोन करके सीनियर सिटीजन से उनके हाल-चाल की जानकारी ली जा रही है।

जोशी ने कहा कि जनपद के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के न होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों को घर पर रहना पड़ता है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उनसे संपर्क बनाकर निर्णय लिया है कि इसी श्रृंखला में पुलिसकर्मी पूरे जनपद में घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों का मनोबल बढ़ने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। 

पाजेब चोरी करने वाली महिला सीसीटीवी में कैद

0

विकासनगर। रविवार को कोतवाली अंतर्गत मुख्य बाजार में एक ज्वेलरी शाप से जेवरात खरीदने आई एक महिला ने पाजेब चोरी कर ली और जेवर पसंद न आने की बात कहकर चली गई। ज्वेलर्स ने जब जेवर समेटे तो उसमें पाजेब कम निकलने पर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पाजेब चोरी करने वाली महिला कैमरे के फुटेज में दिखाई दी। इस पर ज्वेलर्स व बाजार चौकी पुलिस ने महिला को थोड़ी देर में ही तलाश लिया और महिला पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी में ले आई। महिला के पास से चोरी गई पाजेब बरामद होने पर ज्वेलर्स ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही, इस पर पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

डीएम के एक्शन से कर्मचारियों में हड़कंप

0

हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने नरेश चौधरी के करीब एक दशक के तिलिस्म को तोड़ने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने का संदेश भी दिया है।

डीएम की इस कार्रवाई से चापलूसी करने वाले अधिकारियों की हवा निकल गई है। डीएम के सख्त तेवर देखने के बाद सरकारी अधिकारियों में कर्तव्य बोध का अहसास हुआ है।मीजेल्स रूबैला की जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों को रैली कराने के बाद भूखे पेट घर भेजने की खबर का जिलाधिकारी दीपक रावत ने कड़ा संज्ञान लिया। डीएम दीपक रावत तत्काल एक्शन में आ गये। उन्होंने रैली के संयोजक रहे नरेश चौधरी के सरकारी वाहन को कलेक्ट्रेट में खड़ा करा दिया तथा उनको अपने विभाग में रहकर कार्य करने का आदेश दिया है। इसी के अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और सूचना विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा। जब डीएम के नरेश चौधरी पर एक्शन की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई तो एकाएक सभी विभागों में खलबली मच गई। नरेश चौधरी के प्रभाव और रसूख की चर्चा होने लगी। बतादें कि करीब एक दशक से नरेश चौधरी के प्रभाव का हरिद्वार के प्रशासन में पूरी तरह कायम था। सभी सरकारी कार्यक्रमों में नरेश चौधरी डीएम से भी आगे दिखाई देते रहे। पूर्व के जिलाधिकारियों का हाथ सिर पर होने के चलते नरेश चौधरी के खिलाफ आवाज उठाने का साहस किसी में दिखाई नहीं दिया। हरिद्वार के पूर्व के एसडीएम और पीसीएस अफसर कुछ बोल पाने की हिम्मत नहीं दिखा पाये लेकिन हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने बच्चों को भूखा रखने के प्रकरण का पूरी गंभीरता से संज्ञान लेकर नरेश चौधरी पर सख्त कार्रवाई की। इसके बाद हरिद्वार के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों की चापलूसी कर गैर जिम्मेदार अधिकारियों की हवा निकल गई लेकिन डीएम की इस कार्रवाई ने हरिद्वार जनपद में एक सख्त और बच्चों के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी होने का आभास करा दिया है।

तीर्थनगरी में दंबंगों के हौसले बुलंद

0
फोटोः कृष्मा रावत

ऋषिकेश- तीर्थनगरी हमेसा से ही शांत माहौल के लिए जाने जाती रही है लेकिन पिछले कुछ समय से यहाँ दबंगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ऋषिकेश कोतवाली में देखने को मिला है जहाँ एक परिवार ने पीजी कॉलेज के अध्यक्ष शिवं भरद्वाज और उसके साथियों पर मार पीट का आरोप लगाया है।

shot- kotwali_0001

पीड़ित परिवार का कहना है की उनके घर के बहार कुछ लोग ऑटो में शराब पी रहे थे, जब उन्हें बहार से ऑटो हटाने को कहा तो कालेज के अध्यक्ष शिवम भारद्वाज और उसके कुछ साथी घर में घुस गए और पुरे परिवार के साथ मार पीट करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अध्यक्ष घर से फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

 साहसिक साइकिलिंग अभियान पर निकले केदारनाथ विधायक मनोज रावत

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा ओर रुद्रप्रयाग जिले को साइक्लिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए यंहा विशेष प्रकार की साईकल माउंटेन टेरेन बाइक को पर्यटकों के लिये शुरू किया जा रहा है, ताकि पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में एक नई गतिविधि शुरू हो सके। ये साइकिलें युवक मंगल दल के समूहों के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवाओं द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध होंगी। यानि युवाओं को नई गतिविधि आरम्भ करने हेतु प्रेरित करने के लिए उन्हें दी जा रही हैं। बाद में रिसोर्ट चलाने वाले या पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवा अपनी साइकिलें ले कर उन्हें किराये पर देंगे।

एक दिन में इन साइकिलों का किराया 500 से लेकर 1000 रुपया मिलता है। जीप टैक्सी भी जब सब कुछ काट कर इतना ही कमाती है तो फिर क्यों न इसे भी हम अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए व्यवसाय में सम्मलित करें। साइकिलिंग को प्रचलित करने के लिए हम पहला अभियान भारतीय नौसेना से करा रहे हैं।अभियान दल में नौसेना के 10 अधिकारी हैं। अभियान के कई होस्सों में स्थानीय युवा, पत्रकार और अधिकारी भी भाग लेंगे।

रुद्रप्रयाग में इस अभियान का निम्न कार्यक्रमानुसार रहा:
26 अक्टूबर
गोपेश्वर (7.30) चोपता (12 बजे दिन), मैग पाई कैम्प दुग्गल बिठा (1बजे)- पर्यटन पर गोष्ठी। रात्रि विश्राम- मक्कू(5 बजे साय)। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद मीणा जो साइकिलिंग के बहुत शौकीन हैं ने भी, चोपता से मक्कू तक साइकिलिंग कर अभियान दाल के सदस्यों का तथा पर्यटन व्यवसाय करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया। । जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल को भी भाग लेना था परंतु मुख्य सचिव के देहरादून बैठक के लिये बुलाने के कारण वे भाग नही ले पाए।

  • 27 अक्टूबर
    मक्कू मठ गांव से बांसवाड़ा – कंडारा-कणसिली होते रात्रि विश्राम भणज।
  • 28 अक्टूबर-
    भणज -चंद्रनगर- मोहनखाल- कनकचौरी- खड़पतिया- चोपता-दुर्गाधार- बावई होते हुए रात्रि विश्राम तिलवाड़ा।
  • 29 अक्टूबर – तिलवाड़ा से रात्रि विश्राम जखोली , रुद्रप्रयाग।
  • 30 अक्टूबर- जखोली से टेहरी
  • 31 अक्टूबर – टेहरी से आगे देहरादून की ओर

उद्देश्य:

  • स्थानीय युवाओं को नौसेना में भर्ती होने हेतु प्रेरित करना।
  • केदारनाथ विधानसभा में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाने के लिया (एम.टी.बी) साइकिलिंग के 2 सर्किटों को प्रचारित करना।
  • स्थानीय गांवों में होम-स्टे योजना को बढ़ावा देना।
  • 2 दिन दल के सदस्य गाँव में  रहेंगे।

बिजनौर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

विकासनगर, थाना सहसपुर अंतर्गत सेलाकुई में 26 सितम्बर को एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के बिजनौर के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गंभीर घायल दून के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, कुछ सुधार होने पर 21 अक्टूबर में सेलाकुई में मामला दर्ज कराया गया था। चोट के बाद से पीड़ित की मानसिक स्थिति खराब है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितम्बर को किसी बात को लेकर मुकेश साहनी पुत्र राजकिशोर साहनी निवासी सेलाकुई की अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी तैयदपुर काशीवाला थाना मंडावर बिजनोर यूपी, हाल जमनपुर सेलाकुई के साथ कहासुनी हो गई थी, जिस पर अमित कुमार ने मुकेश साहनी के सिर में किसी भारी चीज से वार कर सिर फोड़ दिया था और फरार हो गया था। गंभीर घायल मुकेश को परिजनों ने महंत इंद्रेश में भर्ती कराया था, घायल की हालत में कुछ सुधार होने पर परिजनों ने सेलाकुई चौकी में 21 अक्टूबर में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी के अनुसार रविवार को आरोपी अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी तैयदपुर काशीवाला थाना मंडावर बिजनोर, हाल जमनपुर सेलाकुई को सेलाकुई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सिर में चोट के कारण पीड़ित की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।