सिविल अस्पताल में दीवार तोड़कर घुसी बस, आठ घायल

0
534

रुड़की। रुड़की सिविल अस्पताल में देर रात एक अनियंत्रित बस दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में ड्राइवर समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ।

रुड़की में यह हादसा करीब रात 11:40 पर हुआ जब देहरादून की ओर से स्पीड में आ रही देहरादून डिपो की बस सिविल अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में बस का ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुआ साथ ही सात अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय अस्पताल गेट के आसपास कोई मौजूद नही था। अगर यह हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। बता दें कि सरकारी अस्पताल के सामने डिवाइडर में कट ना होने के कारण लोग अक्सर वैशाली चौक से अपने दाएं ओर वाहन लेकर चलते हैं। इससे अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। और सामने से आ रहे वाहनो को भी दिक्कत उठानी पड़ती है।