Page 928

विमुद्रीकरण के असर को आंकने के लिये सरकार ने बनाई समिति

0

सोमवार को बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विमुद्रीकरण से राज्य की अर्थव्यवस्था व राज्य सरकार के राजस्व पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति विमुद्रीकरण से राज्य पर विपरीत प्रभावों को कम करने के उपायों पर भी विचार विमर्श करेगी। समिति में वित्त, कृषि, व्यापार कर, पर्यटन, राजस्व, स्वास्थ्य, यातायात सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव सदस्य होंगे। 

मुख्यमंत्री श्री रावत ने पिछले दो-तान माह में बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदने वालों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सभी जिलाधिकारी, मजदूरों व श्रमिकों के बैंक खाते खोलने के लिए कैम्प आयेाजित कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री रावत ने सीएसडी कैंटीन में राज्य सरकार द्वारा मदिरा पर लगाए जाने वाले आबकारी शुल्क को पूर्व सैनिकों के लिए कम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जैविक मांस (organic meat) के कन्सेप्ट पर कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। इसके लिए आर्गेनिक बोर्ड के तहत आर्गेनिक मीट विपणन बोर्ड बनाया जाए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि आर्गेनिक मीट की अधिक कीमत मिलने से विशेष तौर पर बकरी पालन को लाभकारी बनाया जा सकता है

छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जानः जवाहर नवोदय विद्यालय

0

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सतपुली के निकट जवाहर नवोदय विद्यालय की 12वीं क्लास के एक छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र के इस तरह खुदकुशी करने के मामले ने कई सवालों को जन्म दे दिया है।

सतपुली तहसील के खौरासैंण में छात्र अभिषेक की संदिग्ध मौत से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक शुक्रवार रात को दूसरे छात्रों के साथ अन्य दिनों की भांति खाना खाकर सोने चला गया था। लेकिन शनिवार सुबह उसका शव बाथरूम की खिड़की से लटकता हुआ मिला,हालांकि, आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, श्रीनगर निवासी 12वीं क्लास के छात्र अभिषेक ने अपने हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से लटकर जान दे दी और स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए बाद में डीएम पौड़ी ने खुद घटनास्थल का दौरा कर इस पूरे मामले के जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। देश के प्रतिष्ठित विद्याल से मामला जुड़े होने के चलते डीएम पौड़ी ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश जारी करते हुए छात्र के पोस्टमार्टम के लिए एक डॉक्टरों की टीम भी गठित कर दी। इतना ही नहीं मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए इसके लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी के भी डीएम द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए।

उधर, दूसरी ओर मृतक छात्र के कमरे की जब तलाशी ली गई तो वहां राजस्व पुलिस को एक डायरी भी मिली जिसमें उसने इस कदम के लिए अपनी मां से माफी भी मांगी है।

चुनावी माहौल में रामनगर के हिस्से आई घोषणाओं की सौगात

0

चुनावी मौसम के आते ही चित परिचित अंदाज में राजनीतिक दलों ने काम करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष ने घोषणाओं की बौछार कर दी है और विपक्ष ने उन घोषणाओं को चुनावी स्टंट करार देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर में एक अरब छब्बीस करोड की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

  • उन्होने 10 करोड 93 लाख की लागत से रामनगर मे एडीबी यूईएपी (रोड एण्ड ब्रिज) के अन्तर्गत स्वीकृत रामनगर-कालाढूगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी मोटर मार्ग पुर्नस्थापना/पुर्न निर्माण कार्य,
  • 15 करोड 51 लाख की लागत से रामनगर में एडीबी (रोड एण्ड ब्रिज) के अन्तर्गत रामनगर-कालाढूगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी मोटर मार्ग पुर्नस्थापना/पुर्न निमार्ण कार्य लोकापर्ण,
  • इसी कडी में एडीबी द्वारा वित्तपोषित रामनगर पेयजल पुनर्गठन एवं सुद्ढीकरण परियोजना की लागत लगभग 62 करोड की लागत से सम्पूर्ण रामनगर शहरी क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी।
  • इसके अलावा अन्तर्राज्जीय बस टर्मिनल रामनगर लागत 16 करोड 50 लाख,
  • बस स्टेशन बाजपुर लागत 4 करोड, बस स्टेशन किच्छा सौन्दर्यीकरण लागत 30 लाख

अपने सम्बोधन में प्रमुख सलाहकार रणजीत सिह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबो का विशेष ध्यान रख रही है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड प्रदेश का पहला राज्य है जहां समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत लगभग 7.5 लाख गरीब पात्र लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वैसे तो चुनावी माहौल में घोषणाओं की परंपरा रही है पर ये कार्यक्रम इसलिये खास था क्योंकि रंजीत रावत के अपनी पारंपरिक सीट सल्ट की जगह रामनगर से चुनावी रण में उतरने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। ये घोषणाऐं कितनी पूरी होती हैं और चुनावों में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाती है  ये तो वक्त ही बतायेगा।

नम आँखों से शहीद को दी गई विदाई

0

कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पिथौरागड़ के शहीद चंद्र सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद चन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से पहुँचा सेना के पिथौरागड़ बिग्रेड मुख्यालय, आर्मी मुख्यालय में शहीद को दी गई अंतिम सलामी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा भी श्रद्धाजंलि देने पहुँचे साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ़ से श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल भी है मौजूद रहे। इसके बाद पार्थिव शरीर को सिंह के साथ ही पैतृक गांव  ले जाया गया।

26 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना सेना को मिली थी। इस पर 13 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस की एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस पर की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान नायक चंद्र सिंह शहीद हो गए।

संजीव चतुर्वेदी के दिल्ली नियुक्ति आदेश को उत्तराखंड सरकार ने वापस लिया

0

उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की दिल्ली में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी), विशेष कार्याधिकारी के पद पर की गई नियुक्ति का आदेश वापस ले लिया है।उत्तराखंड में ज्वॉइनिंग देने के ढाई महीने बाद गत शुक्रवार को ही सरकार ने उन्हें मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी एनजीटी के पद पर नियुक्त किया था।

माना जा रहा है कि चतुर्वेदी अपनी सेवा उत्तराखंड में ही देना चाहते हैं और इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपनी इच्छा भी जता चुके थे। उनकी नियुक्ति के बाद से ही सरकार के इस कदम पर सवाल उठने लगे और आदेश वापसी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को निर्देश दिया है कि चतुर्वेदी के संबंध में दिए गए पूर्व के आदेशों को वापस लिया जाए। संजीव चतुर्वेदी ने दिल्ली एम्स में विजिलेंस अधिकारी रहते हुए सराहनीय काम किये और २०१५ में उन्हें प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे एवार्ड से भी नावाजा गया।

बलूनी की चुनावी ललकार हरीश रावत के खिलाफ, सीएम ने जोड़े हाथ कहा- ‘मैं छोटा आदमी’

0

देवभूमि के चुनावी दंगल में जब बीजेपी हरीश रावत यानि हरदा के खिलाफ चेहरा देने से बच रही है तब भी मुख्यमंत्री को मात देने के लिये पार्टी नेता हूंकार भर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने प्रदेश नेताओं से एक कदम आगे बढ़कर हरदा को सीधे चुनावी जंग के लिये ललकार दिया है। बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री की एकमात्र उपलब्धि परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है और प्रदेश की जनता इससे मुक्ति चाहती है। वैसे बलूनी से कुछ दिन पहले कांग्रेस से बग़ावत कर बीजेपी में आये हरक सिंह रावत भी धारचूला से हरीश रावत के खिलाफ चुनावी ख़म ठोकने की चाहत जता चुके हैं।

अनिल बलूनी ने ऐलान कर दिया है कि धारचूला से लेकर यमुनोत्री यानी प्रदेश की सत्तर की सत्तर सीटों में जहाँ से मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे वे उनके खिलाफ लड़ेंगे। बलूनी ने पार्टी आलाकमान से हरदा के खिलाफ टिकट माँग लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने रावत सरकार पर आरोप लगाया है कि शराब और खनन की गंगा में गोते लगाती कांग्रेस सरकार के हिस्से एक भी उपलब्धि नहीं हैं। बलूनी के इस बयान को उनकी तरऱ से राज्य का राजनीति में अपने आप को स्थापित करने की दिशा में उठाया कदम भी कहा जा रहा है।

img_4833

बहरहाल, सियासत के अखाड़े में हर पहलवान के दाँव का पेंच विरोधी के साथ साथ कई बार अपनों को भी चित कर देता है। बलूनी के बयान को भी उसी नजरिये से देखा जा सकता है।

वैसे बलूनी के ताज़ा दाँव से पहले किशोर उपाध्याय और फिर हरीश रावत भी बीजेपी आलाकमान के ब्लू आई बलूनी को सीएम रेस में सब पर भारी बताकर गुगली खेल चुके। फिलहाल तो प्रदेश पॉवर कॉरिडोर में देहरादून बीजेपी पर दिल्ली बीजेपी के एक दावेदार के बढ़ते दबदबे के रूप में बलूनी के बयान को देखा जा रहा है।

ऐसे समय जब कई बीजेपी के दिग्गज सुरक्षित सीट की तलाश में अपने पुराने सियासी गढ़ छोड़ने का मन बना रहे हैं, तब बलूनी का दाँव कई पार्टी नेताओं को चित न कर डाले। खासकर कुमाऊँ के कुछ दिग्गज जो हरदा से दो-दो हाथ करने की बजाय सेफ़ सीट के लिये सर्वे का सहारा लेकर पलायन का प्लान बनाने में लगे हैं।

वहीं बलूनी की इस चुनौती को हरदा ने हल्के में लेते हुए चुटकी ली।भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम रावत ने कहा कि सभी छोटे भाइयों को शुभकामनायें देता हूँ। सीएम ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मैं तो बहुत छोटा आदमी हूं. मैं किसी को चुनौती देने की स्थिति में नहीं हूं. बल्कि हाथ जोड़ने की स्थिति में हूँ।

वाईनबर्ग एलेन स्कूल,मसूरी ने मनाई स्कूल की 128वीं वर्षगांठ

0

 आज सुबह दि वाईनबर्ग एलेन स्कूल, मसूरी ने अपने 128 वर्ष पूरे होने पर अपना वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2016, सर किर्बी लैंग आडिटोरियम में आयोजित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लेज़ली टिन्डलें नें कहा कि आज का दिन बहुत गर्व और उपलब्धि का हैं स्कूल के स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों के लिए। यहां के स्टूडेंट्स ने हमेशा अपने स्कूल की सफलता और उसके आदर्शों के लिए काम किया है। इस ढ़ाई घंटे के समारोह में उन स्टूडेन्टस को पुरस्कृत किया गया जिन्होंनें मार्च से शुरु होने वाले सेशन से लेकर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। समारोह के मुख्य अतिथि, आई.ए.एस तेजवीर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय एकेडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन ने इस मौके पर कहां कि उन्हें गर्व है कि वो इस स्कूल का हिस्सा हैं, जो हमेशा साथ रहने वाले पहाड़ो के इतिहास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चें अपने गुणों से कल का सुंदर भारत बनाने वाले हैं, उनकी कड़ी मेहनत, नम्रता, और उदारवाद से ही यह देश सपनों के भारत जैसा खूबसूरत बनेगा।

मार्च के पहले हफ्ते में स्कूल दुबारा खुलेगा। सर्दिंयों की छुट्टियों के लिए स्कूल तीन महीनें के लिए बंद हो गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर जेटली से नोटबंदी पर जताई चिंत्ता

0

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर 1000 व 500 के नोटबंदी से राज्य के पर्यटन, कृषि व राजस्व पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए राहत हेतु आवश्यक उपाय किए जाने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में  रावत ने कहा कि काला धन के संबंध में विमुद्रीकरण एक अच्छा कदम है, परंतु इसके लिए तैयारियां भी उसी स्तर पर की जानी चाहिए थी। उत्तराखंड जैसे छोटे व अल्प संसाधनों वाले राज्यों पर इसका अधिक विपरीत असर पड़ रहा है। पहले से ही 14 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से नुकसान में रहे उत्तराखण्ड पर नोटबंदी के कारण पर्यटन, राजस्व का नुकसान भारी पड़ रहा है। पर्वतीय राज्य जहां एक बड़ी आबादी सहकारी बैंकिंग सिस्टम पर निर्भर है, वहां सहकारी बैंकों पर पाबंदियों से जनजीवन व कृषि गतिविधियां भी प्रभावित होंगी।

राज्य के ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों का बड़ा हिस्सा सहकारी बैंकों पर निर्भर है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका खाता केवल सहकारी बैंकों में है। भारत सरकार ने सहकारी बैंकों द्वारा 500 व 1000  के पुराने नोट लेने पर रोक लगाई है। खरीफ की फसल के बाद जिन किसानों के पास नकदी थी, वे इस नकदी को अपने खाते में जमा नहीं कर पा रहे हैं। रबी फसल की बुवाई का समय भी प्रारम्भ हो गया है। परंतु क्योंकि अधिकांश किसान सहकारी बैंकों से जुड़े हैं, रबी फसल के लिए बीज, उर्वरक व ऋण नहीं ले पा रहे हैं। इससे फसल के उत्पादन में गिरावट आना स्वाभाविक है। जिसका परिणाम भविष्य में खाद्य पदाथों की बढ़ती कीमतों के रूप में देखने को मिलेगा। इसलिए सहकारी बैंकों को 500 व 1000 के नोट स्वीकार किए जाने को तत्काल मंजूरी दी जानी चाहिए। 

मुख्यमंत्री श्री रावत ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट किया है कि सहकारी बैंकों में नकदी के अभाव से इसके उपभोक्ताओं द्वारा खातों से अधिक आहरण किए जाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे सहकारी बैंकों पर अधिक दबाव पड़ेगा। इससे समूचा सहकारी बैंकिंग सिस्टम चरमरा सकता है। सहकारी बैंकों ने अपने पास स्थित 500 व 1000 के पुराने बंद किए गए नोट के नकदी शेष का उपयोग कर लिया है जिससे वे बैंकिंग नेटवर्क में उन्हें जमा कराने में असमर्थ हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नकदी के अभाव से राज्य में बिक्री, वस्तुओ व सेवाओं के विनिमय, पर्यटन सहित अन्य संबंधित गतिविधियों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार के वैट संग्रहण व अन्य आय स्त्रोंतों पर नकारात्मक प्रभाव हुआ है। व्यापार, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन फीस में भी बहुत कमी आई है। इससे राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर विपरीत असर पड़ रहा है, विशेष तौर पर पूजीगत व विकास व्यय प्रभावित हो रहे हैं। विमुद्रीकरण योजना से केंद्र सरकार के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों में बढ़ोतरी होगी, इसका लाभ राज्य सरकार के साथ भी साझा करना चाहिए। विभिन्न पर्यावरणीय कारणों से दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत सी विकास योजनाएं व आर्थिक गतिविधियां संचालित नहीं हो पाती हैं। इसलिए विमुद्रीकरण से उत्तराखंड राज्य बुरी तरह से प्रभावित होगा।  इसलिए विमुद्रीकरण से राज्य को हो रहे नुकसान पर केंद्र सरकार ध्यान दे।

भाजपा का उत्तराखण्ड सरकार पर एक और निशाना, कहा- सेस का पैसा ठिकाने लगा रही है सरकार

0

जैसे-जैसे प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घंड़ी नजदीक आ रही है कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस जहां प्रदेश में सतत विकास यात्रा चला रही है वही भाजपा परिवर्तन यात्रा कर रही है।

मगर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार सेस की धनराशि को लेबर के उत्थान के नाम पर खर्च कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश में सरकार नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है. इस तरह से देखा जा सकता है कि प्रदेश में आखिर सरकार कैसे मनमाने तरीके से काम कर रही है। उनका कहना है कि इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपये का फंड जुटाया जा रहा है, जिसको मनमाने तरीके लेबर के उत्थान के नाम पर खर्च किया जाना है ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से इस पूरे मामले में तत्काल रोक लगाने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि बिना रजिस्टर्ड मजदूरो को भी साइकिल और अन्य सामानों की किट बांटी जा रही है, जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। इस तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर अपना रही है।