Page 867

इस साल चांगथांग करेगा पर्यटकों का स्वागत

0

बदरीनाथ के सफर में भले ही यात्रियों को सड़क के आसपास हिमखंड नजर न आए, लेकिन गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान वे इनका लुत्फ ले सकेंगे। दो वर्ष बाद पर्यटकों का स्वागत इस बार चांगथांग ग्लेशियर करेगा।
बताते चलें कि वर्ष 2015 और 2016 में कम बर्फबारी के कारण यह ग्लेशियर आकार नहीं ले पाया था। एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने बताया कि वास्तव में चांगथांग ग्लेशियर स्नो है। यह शीतकाल में बर्फ एकत्रित होने कारण अस्तित्व में आता है और मई अंत तक देखने को मिलता है। इस बार हर्षिल क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी चांगथांग के लिए मुफीद साबित हुई है। बतादें कि 28 अप्रैल को गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने पर पहुंचने वाले पर्यटक इसका आनन्द ले सकेंगे।
चांगथांग उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर हर्षिल के निकट स्थित है। इस एक किलोमीटर लंबे और दो सौ मीटर चौड़े स्थान पर करीब 25 फुट ऊंचा बर्फ का टीला बन जाता है। हाईवे से लगा होने के कारण यह सड़क से ही स्पष्ट नजर आता है। मार्च में तापमान बढ़ने पर बर्फ पिघलना शुरू होती है और हिमखंड टूटकर सड़क भी बाधित कर देते हैं। मई तक बर्फ पूरी तरह पिघल जाती है। अप्रैल से मई तक यह दृश्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इलाके की सैर कर 25 फरवरी को उत्तरकाशी लौटे बाइकर्स ग्रुप के संचालक तिलक सोनी ने बताया कि इस बार चांगथांग, हर्षिल, झाला, मुखबा और धराली में अच्छी बर्फबारी सैलानियों को रोमांचित करेगी।
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के हिमनद विशेषज्ञ डॉ. डी.पी. डोभाल के अनुसार हालांकि बदरीनाथ और गंगोत्री क्षेत्र के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन कई बार स्थानीय कारक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसकी वजह से क्षेत्र विशेष में ज्यादा बर्फबारी होती है और यह अधिक दिनों तक टिकाऊ भी रहती है।

उत्तराखंड के भावेश पांडे ने आस्कर में जमाई धाक

0

आस्कर पुरस्कार में भले ही किसी भारतीय फिल्म को जगह नहीं मिली हो लेकिन उत्तराखंड के बेटे ने वहां भी अपनी धाक जमाई है। जी हां, हालीवुड की फिल्म जंगल बुक को साल 2017 के लिए विजुअल इफैक्टस के लिए आस्कर पुरस्कार मिला है। इस फिल्म के टेक्निकल डायरेक्टर भावेश पांडे हैं जो कि अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि भावेश पांडे द्वारहाट के बयेला गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के कैम्ब्रियन हाल स्कूल में हुई थी। उनके पिता ओएनजीसी में काम करते थे, उनका तबादला मुंबई होने के बाद भावेश की बाकी की पढ़ाई मुंबई में ही हुई।इसके बाद भावेश ने ब्रिटेन स्थित बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी से विजुअल इफेक्ट्स में विशेष योग्यता हासिल की ।भावेश हॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘रावन’ में शानदार विजुअल इफैक्टस दिए थे।भावेश पांडे वर्तमान में लंदन की एक कंपनी प्राइम वल्र्ड में टेक्निकल डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां काम करने से पहले भावेश बालीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं।आस्कर विनिंग टीम का हिस्सा बनने के लिए अपने साथ काम करने वाले सदस्यों की मेहनत का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें काफी लंबा सफर तय करना है।

भावेश के परिवारजन देहरादून के गढ़ी कैंट में रहते हैं। पुरस्कार मिलने की खबर मिलने के बाद यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही पिथौरागढ़ शहर स्थित उनके नाना डॉ. हरीश जोशी व बुआ भावना पाटनी के घर पर भी लोगों को तांता लगा हुआ है।भावेश के परिवार के लिए होली से पहले ही खुशी की लहर है।

इसके साथ ही भावेश पांडे ने हॉलीवुड की फिल्में, व्हाइट हाउस डाउन, दि लास्ट स्टैंड, रेजिडेंट ईविल, ड्रेड, मिरर-मिरर और हरक्यूलिस में इफैक्ट्स टेक्निकल डायरेक्टर रह चुके हैं।

नाबालिग की हत्या के आरोप में कोतवाल,चौकी प्रभारी समेत सिपाही निलंबित

0

जनपद के कटोराताल पुलिस चौकी में युवती को भगाने के आरोप में बंद युवक ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर कर ली । इससे एक समुदाय के लोगों ने सरकारी अस्पताल में हंगामा काटा। मामले में रात भर हंगामा चलता रहा। बाद में एसएसपी के हस्तक्षेप और कोतवाल ओपी शर्मा व चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई के बाद ही हंगामा थमा। मामले से क्षेत्र में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है।

मोहल्ला काजीबाग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसकी बेटी को ग्राम बैलजुड़ी निवासी मोहम्मद जियाउद्दीन रजा बहला फुसला कर भगा ले गया था। इस पर पुलिस ने आरोपी नवयुवक को 26 फरवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बुधवार रात उसने कटोराताल पुलिस की कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इससे खफा लोगों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही हंगामा काटा। सूचना पर एसडीएम दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र, सीओ राजीव मोहन अस्पताल पहुंचे। जहां पर लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
लोग सीओ व कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग को लेकर अस्पताल में अड़े रहे। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। युवक की उम्र 18 साल थी। उपजिलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निलंबन भी की कार्रवाई की जा सकती है।
कोतवाल ओपी शर्मा के मुताबिक गायब किशोरी की लोकेशन लखनऊ मिली है। पुलिस टीम उसे लेकर काशीपुर के लिए रवाना हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि नवयुवक किस आधार पर चार दिन से पुलिस की कस्टडी में था। पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की तो परिजनों व उनके सहयोगियों ने शव पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया।
मामले को बढ़ता देख एसएसपी डी सेंथिल अबुदई ने हस्तक्षेप किया और मामले की प्राथमिक जांच के बाद कोतवाल,चौकी प्रभारी और आरोपी सिपाहियों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया और साथ ही सभी आरोपियों को तत्काल निलंबित कर लाइन तलब किया । उन्होंने कहा कि मामले की मामले की विस्तृत जांच में पुलिस कर्मियों के दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।
निलंबन कार्रवाई में कोतवाल ओपी शर्मा व चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी का नाम शामिल है। आरोपी पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद लोग धरना समाप्त करने को राजी हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साधकों से रूबरू हुए पीएम

0

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में चल रहा योग महोत्सव अपने आप में अनूठा है। यह योग की ही देन है कि विश्व के कई देशों के लोग इस पवित्र गंगा के तट पर पहुंचे हैं। योग प्रकृति के करीब पहुंचने का बेहतरीन माध्यम है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग से आतंकवाद पर भी नियंत्रण किया जा सकता है। विश्व शांति की स्थापना के लिए हमें योग और वैदिक रीति को अपनाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि योग व्यक्तियों, परिवारों, समाजों, राष्ट्रों के भीतर सद्भाव और शांति बनाने के लिए एक रास्ता है। इस दौरान मेदी ने देश के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने 104 सैटेलाइट भेज कर इतिहास रचा है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी उपलब्धियों से भारत का सिर पूरे विश्व में ऊंचा किया।

इण्टरनेशनल योगा फेस्टिवल में चमक रहे देशी-विदेशी रुपहले पर्दे के सितारे

ऋषिकेश में 29वें अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव की धूम देखी जा रही है, जहाँ एक तरफ विदेशों से योग साधक ऋषिकेश के योग महोत्सव का रुख कर रहे है तो वहीँ इस बार फ़िल्मी सितारों का भी योग के प्रति क्रेज़ देखा जा रहा है। भारतीय सिनेमा और सात समंदर पार से भी हॉलीवुड के सितारे ऋषिकेश फेस्टिवल में शामिल होने आ रहे है। इसे इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का जादू ही कहेंगे कि देश-दुनिया से हजारों योग साधक और योग प्रेमी ऋषिकेश में चल रहे इस सात दिवसीय महोत्सव का हिस्सा बनने ऋषिकेश का रुख कर रहे है। तो वहीँ इस साल फ़िल्मी सितारे भी इस फेस्टिवल से जुड़ने और योग के बारे में जानने के लिए ऋषिकेश पहुँच रहे है।

unnamed (2)

दक्षिण भारत के सुपरस्टार और बिजनेस मैन राम चरण तेजा योग महोत्सव के लिए ऋषिकेश पहुँचे।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने से काफी अच्छा महसूस कर रहे है और आगे के लिए वो काफी उत्साहित है। हर साल की तरह इस बार भी ये महोत्सव सात दिनों तक चलेगा, रोज़ाना हजारों लोग योग क्रियायों से जुड़ेंगे और योग के गुर सीखेंगे। सात समुन्दर पार से इंडोनेसिया से भी फ़िल्मी हस्तियां योग महोत्सव के लिए आये है, जाने-माने अभिनेता जेन्समरा ने बताया कि इस तरह के महोत्सव से योग को अच्छा प्रोमोशन मिलेगा और हर कोई योग की जानकारी ले सकेगा। हर साल की तरह इस बार भी योग फेस्टिवल में योग साधकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।सात दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल से जहां ऋषिकेश में योग का नाम और बढ़ेगा तो वहीँ यहाँ पहुँचकर ऋषिकेश के बारे में भी जानने को मिलेगा।

हास्य लेखक तारक मेहता का अहमदाबाद में निधन

0

प्रसिद्ध हास्य लेखक तारक महेता का लम्बी बीमारी के बाद अहमदाबाद में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनकी देह दान में देने का निर्णय लिया है। मेहता ‘तारक महेता दुनिया ना उंधा चश्मा’ नामक कॉलम से गुजराती समाज में खासे प्रख्यात थे। उनके इसी कॉलम की पुस्तक भी प्रकाशित हुई थी। उस पर से आज चल रहा ‘तारक महेता का उलटा चश्मा’ बना है। वर्ष 2015 में तारक महेता को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

प्रसिद्ध नाट्यलेखक, हास्य लेखक ‘तारक महेता’ का जन्म 06-12-1929 में अहमदाबाद में हुआ था। वर्ष 1945 में उन्होंने मेट्रिक पास कर 1956 में खालसा कॉलेज ज्वाइन किया था। मुंबई से गुजराती विषय के साथ बी.ऐ. 1958 के भवंस कॉलेज से और बाद मे मुंबई से उसी विषय में एम.ए किया। 1958-59 मां गुजराती नाट्यमंडल कार्यालय में कार्यकारी मंत्री के रूप में फर्ज निभाया था। 1959-60 में ‘प्रजातंत्र’ दैनिक के उप नियामक के तौर पर काम किया। 1960 से 1986 तक वह भारत सरकार के माहीत एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म डिविज़न में मुंबई में संस्करण लेखक और गेज़ेटेड अधिकारी के तौर पर आसीन रहे थे|
उन्होंने त्रिअंकी नाटक ‘नया आसमान नयी धरती’ (1964), प्रहसन ‘कोथलामाथी बिलाडू’ (1965), त्रिअंकी नाटक ‘दुनियान उंधा चश्मा’ (1965), तारक महेताना आठ एकांकीओ (1978), और ‘तारक महेताना छ एकांकीओ (1983) में दिया है| ‘तारक महेता ना उंधा चश्मा’ (1981), श्रेष्ट हास्य रचनाए (1982), ‘तारक महेतानो टपुडो’ (1982), ‘तारक महेताना टपुडानो तरखाट,(1984), ‘दोढडाह्या तारक महेतानि डायरी’ भाग.1-2 (1984) जेसे उनके हास्य लेख संग्रह प्रसिद्ध है। उन्होंने मेघजी पेथराज शाह: जीवन आने सिद्धि’ (1975) नामक जीवन चरित्र भी लिखा है।

खाई में गिरी कार, दो की मौत

0

बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के दौरान एक कार सड़क के नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चढ़ाई में कार पर धक्का लगाने के दौरान यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर क्षेत्र के कोटि गांव निवासी दरमियान सिंह (55 वर्ष) मसूरी में ढाबा चलाते थे। वह मसूरी में मेसोनिक लॉज बस स्टैंड के पास ही परिवार संग रह रहे थे। बीती रात दरमियान सिंह की रात को तबीयत खराब हो हुई। इस पर पड़ोसी धर्मपाल पंवार अपनी स्वीफ्ट कार से उन्हें देहरादून इलाज के लिए ला रहे थे। इस दौरान दरिमायन सिंह की पत्नी राजी देवी (48 वर्ष) के साथ ही उनका बेटा व भतीजा भी साथ थे।
मेसोनिक लॉज बस स्टैंड के पास चढ़ाई में कार जब आगे नहीं बढ़ी दरिमायान सिंह का बेटा व भतीजा धक्का लगाने के लिए नीचे उतर गए। इस पर भी जब कार नहीं सरकी तो कार चला रहे धर्मपाल पंवार भी नीचे उतरे और धक्का लगाने लगे। इस दौरान कार पीछे को लुढ़कने लगी और सबके रोकने के बाद भी नहीं रोकी जा सकी। देखते ही देखते कार सड़क से करीब तीस मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में दरमियान सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं लंढौर स्थित कम्युनिटी अस्पताल में चिकित्सकों ने राजी देवी को भी मृत घोषित कर दिया।

4 और 5 मार्च को फूलों की खुशबु से गुलज़ार होगा देहरादून

0

राजभवन में हर वर्ष होने वाले बसंतोत्सव और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन इस बार 4-5 मार्च को होगा। देहरादून राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उद्यान विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस वार्षिक लोकप्रिय कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल के हाथों से होगा।

नई सफलता और कुछ अलग हटकर है वसंत संस्कृति यानि वसंत त्यौहार,एक ऐसा उत्सव जिसका इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है।हर साल यह उत्सव राजभवन में आयोजित किया जाता है।दो दिन का यह फेस्ट देहरादूनवासियों की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है और इस कार्यक्रम में शिरकत करना शायद फेस्ट में मौज़ूद रंग बिरंगो फूलों की खुशबू और उसकी खुबसूरती है।

अलग अलग तरह के फूल चाहें वो कली हो या फिर उपरी सजावट से बनें गुलदस्तें हों यहां हर प्रकार के रंग बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं।एक से एक खुबसूरत,रंगीन, और मदहोश कर देने वाले फूल इस फेस्ट का हिस्सा बनते हैं।जिस किसी को भी वसंत की छटा देखनी होती है उसका इस फेस्ट में जाना लाज़मि है।

इस साल यह वार्षिक उत्सव 4 और 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा।अगर आप किसी से भी पूछेंगें कि क्या वह सिर्फ फूलों को देखने के लिए इस कार्यक्रम में जाना पसंद करेंगे तो लगभग हर किसी का जवाब हां में ही होता है।

इस फेस्ट में हर उम्र के लोग हिस्सा लेते हैं।कोई फेस्ट में वसंत की बहार देखने आता है तो कोई खरीदारी करने आता है, गार्डन टूल्स; फ्लावर वास; आर्गेनिक फूड सभी के स्टाल्स मन मोह लेते हैं। कुछ केवल फूलो को देखने आते हैं तो कुछ रंग बिरंगे फूलों की खुशबु और इस त्यौहार का मज़ा लेने आते है।इस फूलों के त्यौहार में स्वर्ग जिसकी कल्पना ही कर सकते हैं।

अब निजी बैंकों में कैश ट्रांसैक्शन पर देना होगा चार्ज

0

देश के तीन बड़े निजी बैंकों ने अब नकद व्यवहार पर चार्ज लगाने का एलान किया है। आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने अब ब्रांच से होने वाले नकद व्यवहार पर चार्ज लगाएगी। इन बैंकों की शाखाओं में चार बार नगद व्यवहार पर तो कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन पांचवें नकद व्यवहार से ग्राहक को 150 रुपये हर बार देने होंगे।

एक मार्च से निजी बैंकों ने नकद व्यवहार पर 150 रुपये का शुल्क लगाना शुरु कर दिया है। अब इन बैंकों की किसी भी ब्रांच में पैसा जमा करने या निकालने पर 150 रुपये हर बार देने होंगे। हर महीने केवल पहले चार बार ग्राहक को नकद व्यवहार पर शुल्क से छूट होगी। 150 रुपये न्यूनतम शुल्क होगा। वहीं ज्यादा राशि होने पर 5 रुपये प्रति हजार के हिसाब से शुल्क लगेगा।
एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने मुंबई से हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इसके पीछे बैंक की मंशा पैसा कमाने की नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल ट्रॉन्सेक्शन की ओर प्रेरित करना है। जिससे सरकार कैश को लेकर होने वाले खर्च को कम कर सके। बैंकों ने भी साफ कर दिया कि एटीएम पर कोई अतरिक्त चार्ज नहीं लगाया गया है।
फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्रों की बैंकों ने ऐसे किसी शुल्क की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 31 मार्च को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी ये रास्ता अपना सकते हैं।

केन्द्र के निर्देश के बाद चीन सीमा पर बन रही सड़क निर्माण में आई तेजी

0

चीन सीमा पर लिपूलेक तक बन रही सड़क निर्माण के लिए हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री उच्च हिमालयी बूंदी और गूंजी पहुंचाई जा रही है। तेजी से चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही चीन सीमा में सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।
बताते चले कि चीन सीमा पर बन रही 65 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में 27 किमी सड़क बन चुकी है साथ ही तीन पुल भी बन चुके हैं।
हालांकि सड़क के हेड गर्बाधार से अभी तक मात्र पांच किमी तक ही सड़क का निर्माण किया जा सका है। इस समय लखनपुर के पास एक निजी कंपनी सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। जहां जेसीबी मशीन, कंप्रेशर मशीन की जरूरत थी।
सीमा सड़क संगठन ने निर्माण के लिए कंप्रेशर मशीन, हेवी जेनरेटर आदि सामान एमआई 17 हेलीकॉप्टर से भेजा। इसके लिए हेलीकॉप्टर ने नैनी सैनी हवाई पट्टी से दो बार उड़ान भरी। तापमान अधिक होने से मंगलवार को जेसीबी मशीन नहीं भेजी जा सकी थी। बुधवार को जेसीबी मशीन को एमआई 17 से भेजा गया ।
इस मौके पर बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मनीष नारायण सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि बीआरओ पूर्व में ही हेली से कुछ वाहन यहां पहुंचा चुका है। केंद्र सरकार के सीमा तक सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश पर बीआरओ ने सड़क निर्माण में तेजी ला दी है।