Page 868

शुरु हो गई मगरमच्छ की गणना

0

जिले में नदी नालो के किनारे बसे आबादी क्षेत्रो में मानव और मगरमछो के बीच बढ़ रहे संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने मगरमछो, घड़ियालों और उदबिलाऊ की गणना शुरू कर दी है। सतीश रेखाडी, डिप्टी रेंजर सुरई वन रेंज की मानें तो उनका कहना है कि, ”वेस्टर्न सर्किल के विभिन्न रेंज में मतगणना चलाई जा रही है,कटरा नाली और शारदा कनाल में अनेक प्रकार के मगरमच्छ पाए जाते हैं,जिनका डाटा कलेक्ट कर रहे हैं।”

उत्तराखंड में कुमाऊ के मैदानी भाग में छोटे बड़े नदी नालो की भरमार है और यहाँ तरह-तरह के वन्य जीव पाए जाते है। इन क्षेत्रों में मगरमछ और घड़ियाल भारी मात्रा में पाए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में नालो और नहरो से निकलकर मगरमच्छ और घड़ियालों के रिहायशी में घुसने की घटनाये बढ़ गयी है। जिस कारण मगरमच्छ और मानव संघर्ष की घटनाओं में कई लोगो की मौत हो चुकी है।

विवेक, वन्य जीव विशेषज्ञ का कहना है कि तराई क्षेत्र पानी के श्रोत के लिए मशहूर है,जो भी डाटा आएगा उसका आगे विश्लेषण होगा,मगरमच्छ एक टाप घड़ियाल है तो यह डाटा उसकी कंडीशन और जंगल के लिए यह किया जा रहा है,मगरमच्छ और मानव संघर्ष की बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाने के वन विभाग ने पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक के नेत्रत्व में तराई क्षेत्र में आबादी से लगे नदी – नालो और नहरो में मगरमछो – घड़ियाल और उदबिलाऊ की गणना करायी जा रही है। ताकि इनकी सही संख्या ज्ञात होने के बाद वन विभाग इनके और मानव संघर्स रोकने और इनके संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना बना सके।

राज्यपाल ने किया ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का शुभारंभ

0

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल ने आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में सात दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऋषिकेश में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है जो ‘योग और आध्यात्मिक पर्यटन’ के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है।

 राज्यपाल ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा परमार्थ निकेतन ऋषिकेश द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित योग महोत्सव में संतो, योगाचार्यों तथा दुनिया के विभिन्न देशों से आए उत्साही योग साधकों के बीच स्वयं की मौजूदगी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 उत्तराखण्ड को योग की जन्मस्थली बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार सत्य और ज्ञान की खोज तथा ध्यान के लिए ऋषि-मुनियों, संतों ने जिस शांतिपूर्ण प्राकृतिक स्थल का चयन किया वह क्षेत्र देवभूमि उत्तराखण्ड ही था। ऋषि-मुनियों की यह तपस्थली आज पूरे विश्व में योग और साधना की जन्मस्थली के रूप में विख्यात हो चुकी है। यह अद्भुत और सुखद है कि विश्व के कोने-कोने से योग प्रेमी ‘आध्यात्म और योग’ के इस आयोजन में शामिल होने के लिए वर्षों से एकत्र हो रहे हैं।

पीएम मोदी के खिलाफ न्यायलाय जाऐगा जनसंघर्ष मोर्चा

0
मंगलवार को जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि 10 फरवरी को पीएम मोदी ने हरिद्वार जनसभा की थी उसकी अनुमति बीजेपी ने नही ली थी।
जनसंघर्ष मोर्चा को आपत्ति इस बात की है कि प्रधानमंत्री पद पर बैठे हुए व्यक्ति को इस बात की परवाह होनी चाहिए थी पीएमओ कार्यालय के साथ निर्वाचन आयोग को भी सचेत रहना चाहिए था। क्या मोदी को इस कार्यक्रम का संज्ञान नहीं लेना चाहिए था कि हरिद्वार में रैली की अनुमति मिली है की नहीं।
जबकि निर्वाचन आयोग  ने जनसंघर्ष मोर्चा को प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति लेने के लिए भी कहा और उनके पास अनुमति भी थी।हजारो लोगों की तादाद में मोदी ने जन सभा को सम्मबोधित किया और निर्वाचन आयोग ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की,यह बहुत ही गम्भीर मामला है। निर्वाचन आयोग की भी पूरी जिम्मेदारी बनती थी की बिना अनुमति के कार्यक्रम को क्यों सम्पन्न होने दिया। इसलिए जनसंघर्ष मोर्चा पी एम नरेंद्र मोदी व निर्वाचन आयोग की खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने जा रहे हैं।
इस मामले पर निर्वाचन आयोग जिला स्तरीय नेताओ पर मामला दर्ज करके अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। साथ ही राज्य में धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद भी पीएम पर कोई एक्शन नही ले रही है। मोर्चा ने हैरानी जताई कि प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार व्यक्ति ने अचार सहिंता की धज्जियां उड़ाने में लगे है तो इस देश के आम आदमी क्या करेंगे।
अगर पीएमओ ही कानून तोड़ेगा तो कौन करेगा कानून की रखवाली।

बाबा रामदेव से मिले फेसबुक इंडिया के प्रमुख

0

फेसबुक के इंडिया प्रमुख उमंग बेदी अपनी फेसबुक टीम के हरिद्वार स्थित पतंजलि पहुंचकर योगऋषि स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट कर देश हित में चर्चा की। इस अवसर पर फेसबुक से जुड़ी देश की भावी युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से बचाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में मोड़ने के तरीकों पर विचार विमर्श हुआ।
साथ ही फेसबुक को भारत की सांस्कृतिक अवधरणा योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी से जोड़ने की सम्भावनाओं पर भी चर्चा हुई, जिससे विश्व को भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति से अवगत कराया जा सके। टीम के सदस्यों ने पतंजलि योगपीठ के विविध प्रकल्पों का भ्रमण किया और पतंजलि द्वारा चलाए जा रहे योग, आयुर्वेद सहित राष्ट्र सेवा के विराट अभियान की सराहना की।
इस अवसर पर बेदी ने कहा पतंजलि योगपीठ से जुडे़ सभी प्रकल्पों में देश की युवा पीढ़ी को देने के लिए अनेक उर्जावान प्रयोग हैं।
उन्होंने कहा कि योगऋषि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने अपनी सशक्त स्वास्थ्य एवं सेवापरक अवधरणा के बल पर ही योग, आयुर्वेद, स्वदेशी को विश्व स्तर पर संचरित करने का गौरव स्थापित किया है। पतंजलि के प्रयास से आज भारत के प्राचीन ऋषियों की मौलिक विरासत के प्रति जन-जन तक पहुंच सम्भव हुई है।
उन्होंने स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से पतंजलि के अहर्निश पुरुषार्थ के बीच निहित वैश्विक एप्रोच को समझने का प्रयास किया और फेसबुक की प्रतिष्ठा को देश के हर वर्ग के लिए उपयोगी बनाने पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह रावत का निधन

0

उत्‍तराखंड राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और लैंसडौन के पूर्व विधायक भारत सिंह रावत का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे और पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। भारत सिंह रावत ने अपने कुंभीचौड़ स्थित आवास में अंतिम सांसे ली। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अविभाजित उत्तर प्रदेश में पांच बार विधायक रहे स्व. रावत का जन्म रिखणीखाल ब्लॉक की बिचला बदलपुर पट्टी के ग्राम चपड़ेत में सन् 1934 को हुआ था। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने लैंसडौन के सेंट्रल स्कूल में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं देना शुरू किया था।

स्व. रावत के पुत्र प्रदीप रावत उत्तराखंड शिक्षा विभाग में उच्चाधिकारी हैं जबकि दिलीप रावत वर्तमान में लैंसडौन से भाजपा विधायक हैं। जबकि दो पुत्र अपना निजी कार्य करते हैं। विधायक दिलीप रावत ने बताया कि पिछले छह महीने से वे काफी बीमार चल रहे थे और हिमालयन अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें घर वापस भेज दिया था। दिलीप रावत ने बताया कि दोपहर 12 बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली।

अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दबिश दी गयी। ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 28.02.17 की देर रात्रि समय 23.30 बजे छोटी सब्जी मण्डी के पास से अभियुक्त (1) राहुल पुत्र दर्शनलाल नि0 कोठारी मोहल्ला जौलीग्रान्ट डोईवाला व (2) पवन पुत्र अमर सिंह नि0 उपरोक्त को टी0वी0एस0 मो0सा0 नं0 न्ज्ञ07ठड 8891 में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 102 पव्वे देशी शराब बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को आबकारी अधिनियम में जब्त कर नीलाम कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट महोदय को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।  28.02.17 की देर रात्रि अभियुक्त रेखा पत्नी गोरा बहादुर नि. भल्ला फार्म श्यामपुर ऋषिकेश को अपनी दुकान में शराब पिलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब व अन्य खाली पव्वे गिलाश आदि बरामद किये गये। अभियुक्ता के विरूद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 01.03.17 को प्रातः 07.00 बजे भैरव मन्दिर के पीछे से एक महिला अनिता पत्नी भंगू साहनी नि0 झुग्गी झोपड़ी मायाकुण्ड को अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब के बरामद हुये। अभियुक्ता के विरूद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया।

महिला “चीता” पुलिस की रहेगी सड़कों पर कड़ी नज़र

0

8 मार्च से देहरादून में शुरू हो रही महिला चीता पुलिस में भर्हेती के लिये महिला पुलिसकर्मियों की बुधवार से 6 दिन के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के दौरान इन महिला पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, आत्मरक्षा, वाहन प्रशिक्षण, वायरलेस हैंडसेट के प्रयोग तथा अन्य विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एसएसपी देहरादून ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शहर में चीता फोर्स के नाम से मशहूर ट्रैफिक पुलिस के इस दस्ते में अब महिला कर्मियों को भी जोड़ा जायेगा। एसएसपी देहरादून ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल महिला पुलिस कर्मचारी कार्यालयों ,थानों एवं ट्रैफिक में नियुक्त है ,जिसमें अधिकांश महिला पुलिस कर्मी कार्यालयों में है। जनपद पुलिस में महिला पुलिस की भर्ती होने के बाद भी क्षेत्र में महिला पुलिस की उपस्थिति न के बराबर है। महिला पुलिस के कार्यों का सही तरीके से विभाजन नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए कहा गया कि चीता पुलिस में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है जिसके चलते महिला पुलिस को अपना सहयोग चीता पुलिस में देने के लिए कहा गया है।

जिसमें महिलाए चीता पुलिस में जाने हेतु उत्सुक दिखाई दी और ट्रैफिक पुलिस में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थानों  जैसे चौराहों पर नियुक्त किया जाएगा। थाने में तैनात महिला पुलिस को बीट पुलिसिंग , सीसीटीएनएस , साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी जायेगी । पुलिस विभाग का मानना है कि महिलायें मृदु भाषी एव संवेदन शील होती है और कई मामलों को महिला पुलिस ज्यादा बेहतर तरीके से सुलझा सकती है। 24 महिला पुलिस काॅन्सटेबलों ने चीता पुलिस मे काम करने की इच्छा जाहिर की है। चीता पुलिस की महिला को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जाएगी एवं 18 महिला पुलिस कर्मी साइबर क्राइम में, 20 महिला पुलिस कर्मी ट्रैफिक पुलिस में एवं 12 महिला पुलिस कर्मी बीट पुलिसिंग के लिये फैसला किया गया है। इसके बाद इन महिला पुलिस कर्मीयों को साईबर क्राइम, ट्रैफिक, बीट पुलिसिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा ।

भाई की हत्या में न्याय की लड़ाई लड़ रहे बहन-भाई को मिली सुरक्षा

0

देहरादून के जिला न्यायालय के अधिवक्ता राजेश सूरी के चर्चित हत्याकाण्ड मामले में मुख्य न्यायधीश की खण्डपीठ ने आज आरोपी 19 लोगों को नोटिस जारी किया है जबकी सी.बी.आई.को मामले में जवाब देने को भी कहा है । न्यायालय ने साथ ही राजेश की बहन रीता व भाई राज सूरी को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश उत्तराखण्ड पुलिस को दिए हैं । राजेश की हत्या 30 नवम्बर 2014 को हुई थी जब राजेश नैनीताल उच्च न्यायालय से ट्रेन से लौटकर देहरादून जा रहे थे और आरोप है कि उनको जहर देकर मार दिया गया था । आरोपों के अनुसार राजेश की सभी फाइलें उस समय गायब हो गई थी और केवल कपड़ों से भरा बैग मिला था ।
राजेश की बहन रीता ने बताया की देहरादून के कई भ्रष्टाचार के मामलों में राजेश को घोटालों की जानकारी हो गई थी जिसके बाद उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई थी । उन्होंने न्यायालय को अपनी हत्या की धमकी मिलने की भी सूचना दी थी।रीता के अनुसार राजेश की मौत के बाद हुए पोस्टमॉर्टम में पहले तो चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना बताया और फिर बिसरा रिपोर्ट में जहर देकर हत्या का खुलासा हुआ था । इसके बाद पहले एस.आई.टी.और फिर सी.बी.आई.जाँच हुई थी जिसकी रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हो सकी है ।
आर.टी.आई.से फर्जीवाड़े के खुलासे के इस मामले में आज न्यायालय में स्वर्गीय राजेश सूरी की बहिन रीता सूरी ने इन पर्सन(स्वयं) बहस करी और उनके साथ स्थानीय अधिवक्ता संप्रीत अजमानी ने न्यायालय को बताया की रीता और उनके भाई को धमकियां मिल रही हैं । रीता अपने अधिवक्ता भाई के हत्यारों और देहरादून में जजी की भूमि के फर्जीवाड़े के खिलाफ तभी से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं । उन्होंने अपनी गाडी में भी तभी के अखबारों की कटिंग लिखा रखी है और सभी जगह घूमकर अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती हैं ।
फ़ोटो :- स्वर्गीय अधिवक्ता राजेश सूरी की बहन रीता सूरी

प्रेम प्रसंग में नाबालिग के अपहरण में पकड़े किशोर की हिरासत में संदिग्ध मौत से हंगामा

0

उत्तराखण्ड की काशीपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में प्रेम प्रसंग के आरोपी युवक की संदिग्ध हालातों में मौत ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय जियाउद्दीन नमक लड़के ने कटोराताल चौकी में फांसी लगाकर हिरासत में ही आत्महत्या कर ली। ए.एस.पी.जगदीश चंद ने ये भी बताया की पूरी चौकी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा की ये मामला एक नाबालिग किशोरी के अपहरण से जुड़ा है। मृतक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी और इसे एक दिन पहले ही कोतवाली में पूछताछ के लिए लाया गया था । अब युवक की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मंगलवार देर रात काशीपुर के कटोराताल चौकी में जियाउद्दीन की मौत की खबर ने हड़कंप मचा दिया। जियाउद्दीन के परिजन पहले चौकी और फिर पास के एल.डी.भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। मृतक के भाई जावेद के अनुसार जब वो भाई की मौत की खबर पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके बाद वो सरकारी अस्पताल के गए जहाँ जियाउद्दीन का शव बाहर से पड़ा था। परिजनों ने वहीँ धरना दे दिया और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनपर मुकदमा चलाने की मांग की है। पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ पुलिस वाले जब इस किशोर को लाए थे तो वो पहले से मृत था और वो इसे छोड़कर चले गए थे।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव हुआ शुरू, प्रधानमंत्री मोदी भी करेंगे साधको से संवाद

0

उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में बुधवार को इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। एक हफ्ते चलने वाले इस योग महोत्सव के दूकरे दिन यानि दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योग शिक्षकों को संबोधित करेंगे।2 मार्च को दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सैकड़ों देशों के साधकों को संबोधित करेंगे। आयुष मंत्रालय भारत सरकार, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में 29वे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कृष्ण कांत पॉल ने किया।

इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व के 20 विभिन्न देशों के 70 से अधिक पूज्य संत एवं योगाचार्य सम्मिलित हो रहे हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग महापर्व में सम्मिलित होने के लिए सम्पूर्ण विश्व के लगभग 100 देशों के 1200 से अधिक प्रतिभागी सहभाग कर रहे हैैं जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
योग की कक्षायें सुबह 04 बजे से होगी जिसमें प्रमुख रूप से

  • अष्टांग योग
  • आयंगर योग
  • विन्यास योग
  • कुण्डलिनी योग
  • जीवमुक्ति योग
  • सिन्तोह योग
  • सोमैटिक योग
  • हठ योग
  • राज योग
  • भक्ति योग
  • भरत योग
  • गंगा योग
  • लीला योग
  • डीप योग आदि एक सप्ताह तक प्रस्तुत किये जाने वाले 150 योगों के मुख्य प्रारूप हैं।

इसके अलावा ध्यान, मुद्रा, संस्कृतवाचन, आयुर्वेद, रेकी एवं भारतीय दर्शन की भी कक्षायें लगाई जाएगी। परमार्थ निकेतन 1999 से लगातार यहां इस महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस योग महोत्सव में भारत के सूफी गायक कैलाश खेर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।