कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

    0
    711

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की कर्णप्रयाग में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है, विकास के लिए जनता मतदान करेगी। किशोर उपाध्याय रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
    इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश में 18 मार्च की घटना को दोहराना चाहती है। बीजेपी नहीं चाहती है कि कांग्रेस की सरकार बने। इसलएि वह इसे रोकने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रचार कर रही है कि राज्य की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी ने की अगर इस बात को मान भी लिया जाए तो ये उनकी ही गलती है कि प्रदेश कि स्थायी राजधानी क्यों नहीं बनाई गई।
    उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन किया उससे पहले मैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलने गये तब उनकों स्थाई राजधानी के मुद्दे पर अपनी राय देने को कहा। श्री उपध्याय ने खुलासा किया कि खुद श्री भट्ट ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए सहमति जतायी मगर सत्र के दौरान वे और उनके दल के अन्य सदस्यों ने इस पर गम्भीरता के साथ कोई रूचि नहीं दिखाई।
    उन्होंने ने कहा कि अब नौ तारीख को कर्णप्रयाग में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा को स्थाई राजधानी के मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शराब की नदियां बहा रही है और पैसे बांट रही है। यह स्थिति पर्वतीय क्षेत्र के लिए बिल्कुल उचित नहीं कही जा सकती।