Page 849

अरविंद पांडे को मंत्री बनाए जाने की खुशी में लोगों ने जुलूस के साथ बांटी मिठाई

0

गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडे को मंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा नेता राधेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मिठाई बांटी।

भाजपा नेता राधेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अटरिया मंदिर रोड स्थित जगतपुरा में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राधेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा का राज्य कायम हो रहा है। राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ आई भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

उन्होंने कहा कि गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडे को मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसके बाद उन्होंने जुलूस निकालकर मिठाई बांटी।

राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने श्री हरवंश कपूर को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई

0
उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने आज सायं राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य श्री हरवंश कपूर को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित मौजूद थे।

अब नहीं मिलेगा आराम फ़ोन रहेगा हमेशा ऑन:सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पूर्व में बनाए गए गौ वंश संरक्षण कानून के प्रति अपनी सरकार के दिए गए वादे को जाहिर करते हुए बताया कि गौ वंश संरक्षण के लिए बने इस कानून को जमीन पर गहराई के साथ उतारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को भी प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा।प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर प्रदेश की जनता को संदेश देने का प्रयास किया गया है।
त्रिवेंद्र ने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थापना व अनुशासित कार्यशैली दृढ़ता से निश्चित की जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को आमंत्रित करके विचार विमर्श किया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों से अनुरोध है कि पलायन को रोकने के लिए वालंटियर के तौर पर योगदान करें। वही उन्होंने कहा कि गढ़वाल व कुमांऊ को जोड़ने वाली कंडी मार्ग को खोलने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए फिजूलखर्ची को रोकने व आय  को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गैरसैण को राजधानी बंनाने के लिए निश्चित निर्णय लिए जाऐंगें।
उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम नमामि गंगा मिशन को और अधिक तेजी व दृढ़ता के साथ आगे ले जाएंगे। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पारदर्शी, संतुलित विकास व स्वच्छ शासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाई-भतीजावाद पर रोक लगेगी। पलायन के सम्बंध में  दृष्टि से चिंताजनक बताते हुए सीएम ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति बनाकर पूरी मजबूती से लागू किया जाएगा। उद्योग राज्य से बाहर न जाएं, इसकी भी पूरी समीक्षा की जाएगी।
सीएम ने एक सख्त नियम लागू किया है कि आज की तारीख से सभी अधिकारियो के फ़ोन ऑन रहेंगे। किसी का भी फ़ोन ऑफ नहीं होना चाहिए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, धन सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लिजिए अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा आनलाईन टेस्ट

0

ड्राइव‌िंग लाइसेंस को लेकर परिवहन व‌िभाग ने नए नियम लागू कर दिए हैं।अभी से जो लोग व‌िभाग क‌ी कसौटी पर खरे उतरेंगे उन्हीं को मिलेगा लाइसेंस।परमानेंन्ट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब कंप्यूटराइज्ड टेस्ट देना होगा। परिवहन विभाग रोशनाबाद में सिम्यूलेटर टेस्ट शुरू कर दिया। अब आवेदक को पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर वाहन चलाकर दिखाना होगा।

अभी तक स्थायी लाइसेंस के लिए ही सिम्यूलेटर टेस्ट अनिवार्य किया गया है। जल्द ही लर्निंग लाइसेंस के लिए भी इसे लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि परिवहन विभाग वाहन मालिकों को दो चरणों में ड्राइविंग लाइसेंस देता है। पहले लर्निंग और बाद में स्थायी लाइसेंस। अब तक टेस्ट ड्राइविंग मैन्युअल तरीके से होती रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब आवेदक को कंप्यूटराइज्ड टेस्ट देना होगा। यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी देने और सांकेतिक चिह्नों को पहचानने के बाद वाहन चलाकर दिखाने पर आवेदक को पहले लर्निंग और कुछ महीने बाद स्थायी लाइसेंस दे दिया जाता है।

इसके लिए आवेदक को कंप्यूटराइज्ड कार में बैठाया जाता है। इसमें ड्राइवर के सामने शीशे की जगह कंप्यूटर स्क्रीन लगी होती है। स्क्रीन में वीडियो गेम की तरह यातायात के बीच वाहन चलाना होता है। खास बात यह है कि सिम्यूलेटर टेस्ट पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदक से चूक हुई तो रिजेक्ट होने में देर नहीं लगेगी। इसके बाद फिर से आवेदन की पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी।

मैन्युअल टेस्ट ड्राइविंग में कई बार कम प्रशिक्षित आवेदक भी लाइसेंस हासिल करने में कामयाब हो जाते थे। दफ्तर के आसपास सक्रिय दलाल तो टेस्ट ड्राइविंग के बिना ही डीएल बनवाने का पूरा ठेका ले लेते थे। अब तक प्रति 10 आवेदकों में अमूमन आठ या नौ आवेदकों को डीएल मिल जाता था। अब इस पर लगाम लगेगी। इस प्रक्रिया से पूरी तरह प्रशिक्षित आवेदक ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवा पाएगा।

इस विषय पर हरिद्वार के एआरटीओ प्रशासन, मनीष तिवारी ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस पा चुके आवेदकों को स्थायी लाइसेंस के लिए सिम्यूलेटर टेस्ट शनिवार से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लर्निंग डीएल के लिए भी सिम्यूलेटर टेस्ट देना होगा।

गंगा के प्रति त्रिवेंद्र सरकार हुई तेज,प्रदेश के गंगा घाटों पर चलाया सफाई अभियान

नमामि गंगे के उत्तराखंड प्रभारी रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनते ही अपनी कैबनेट को पहला काम गंगा सफाई का दिया। जिसके तहत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुवात की। और लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है जिसकी पहचान गंगा माँ से होती है लेकिन साल दर साल अपनी स्वच्छता खोती गंगा आज बेहद मैली हो चुकी ही। गंगा माँ की स्वच्छता को बचाने के लिए अब निर्वाचित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहल शुरू की है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर आते ही रावत सरकार ने अपनी कैबिनेट को गंगा स्वच्छता पर लगा दिया है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश के गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया जिसमें उनके साथ कई लोगों ने हिस्सा लिया और गंगा घाट की सफाई की। इस मौके पर सुबोध उनियाल ने बताया कि गंगा को साफ़ और स्वच्छ रखने की जरूरत है और हम सबको इसके लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश में भजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद नव निर्वाचित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना पहला ही निणर्य गंगा स्वछता का उठाया जिसके लिये सभी कैबिनेट मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्वछता मिशन में सहयोग करते दिखे तो वहीँ आम लोगों ने भी इस अभियान में बढ़-चड़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि मोदी सरकार आने वाले समय में गंगा को पूर्ण तरह से स्वत्छ करने में कामयाब होंगे बस इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।  मोदी और त्रिवेंद्र रावत की जुगलबंदी का असर जल्द से जल्द गंगा के जल में दिखने लगेगा। त्रिवेंद्र कैबिनेट की पहले दिन के कार्य की शुरुवात माँ गंगा के सफाई अभियान से हुयी है। अब देखना यह है कि आगे चलकर ये अभियान कितना सफल हो पाता है।

क्षेत्र में अभी दो बाघों की मौजूदगी से दहशत

0
दो लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले बाघ से भले ही लोगों को निजात मिल गई,लेकिन सावधान खतरा अभी टला नहीं।  खतरे के बादल अभी भी वन रेंज में मंडरा रहा हैं। अभी दो बाघों की मौजूदगी है… जो लोगों के लिए दहशत बना है गौरतलब है कि रामनगर रैंज में बीते दिनों बाघ के हमले से दो लोगों की मौत के बाद बी अभी दो बाघों की मौजूदगी लोगों के लिए दहशत बना है…जनवरी में वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप में दस वर्ग किमी के दायरे में अलग-अलग जगह पर पांच बाघ व एक बाघिन की तस्वीर आई थी।
कम वन क्षेत्र में छह बाघों की मौजूदगी आपसी संघर्ष की वजह बन गई। बाघों के बीच वर्चस्व कायम करने के लिए जंग होती रही। इस जंग में 19 जनवरी को देचौरी, 16 फरवरी को बैलपड़ाव, 22 फरवरी को फिर बैलपड़ाव में एक बाघ मारा गया। 16 मार्च को दो इंसानी जीवन को खत्म करने के बाद एक और बाघ ने रेस्क्यू के बाद दम तोड़ दिया। यह बाघ भी पूर्व में आपसी संघर्ष में घायल हो गया था।

छह में से चार बाघ खत्म होने के बाद अभी भी छोई के वन क्षेत्र में एक बाघ व एक बाघिन घूम रही है। ऐसे में जनसुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बाघों की मौजूदगी से क्यारी, छोई, बैलपड़ाव, टेड़ा आदि गांव में खतरा बरकरार है।जिसके लिए वन विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट घोषित किया है वहीं सुरक्षा की दृष्टी से लोगों को सचेत करने के लिे उपाय बताये गये हैं…छोई, टेड़ा, क्यारी, बैलपड़ाव से सटे वन क्षेत्रों में जाने,समूह के रूप में शोर करने,जलस्रोत व नालों के आसपास ना जाने,वन क्षेत्र से निकलने वाली सड़क पर देर शाम व रात में अकेले न जाने की हिदायद भी दी गयी है।

विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख की ठगी

0
सितारगंज के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने करीब नौ लाख रुपये ठग लिए। लम्बे समय से युवक को टालमटोल करने पर ही युवक को अहसास होने लगा जिसके बाद युवक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामला कौंधा  गांव का है, हरजीत सिंह पुत्र महेंद्र  सिंह, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम इटोवा निवासी एक आरोपी ने उसके बेटे पवनप्रीत सिंह को विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लिया। साथ ही पैसों की डिमांड की। इस पर युवक ने अप्रैल 2016 में एक लाख और जून में चार लाख रुपये उसको दे दिए। जब पवन ने विदेश भेजने में हो रही देरी का कारण पूछा तो उसने और धनराशि की मांग की। शक होने पर युवक ने ठगी के मामले की पंचायत कराई।
आरोपी ने दबाव बनने पर पूर्व में की गई औपचारिकता का बहाना बनाकर तीन लाख से अधिक रकम युवक से और झटक ली। ठगी के मामले में नानकमत्ता स्थित ग्राम जरासु प्रतापपुर निवासी एक बिचौलिया भी शामिल रहा। इसके बाद भी जब आरोपी ने युवक को विदेश नहीं भेजा, तो उसने रकम वापस करने का दबाव बनाया। जिस पर आरोपी ने पीएनबी बैंक के ढाई लाख रुपये के दो चेक दे दिए। जबकि खाते में रकम नहीं थी। इससे युवक भड़क गया और आरोपी के पास पहुंचा। आरोपी ने दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि ठग ने उससे आठ लाख 90 हजार 760 रुपये की रकम ली थी। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई वीरेंद्र चंद रमौला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

सीआइडी अफसर की पत्नी को लात मारने का मामला

0
नैनीताल रोड पर हाइप्रोफाइल मॉल में स्थित जिम में महिला और युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नया मोड आ गया है, युवती को लात मारने वाला युवक शहर के बड़े व्यवसायी का बेटा बताया जा रहा है। जिस महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई, वह किसी सीआइडी अफसर की पत्नी और उसकी सहेली बताई जा रही है। पुलिस  ने कत्था फैक्ट्री के मालिक के आरोपी बेटे बसंत वशिष्ठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिम में शहर के अधिकारी और बड़े व्यवसायी ही जिम करने जाते है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सीआइडी अफसर की पत्नी और उसकी सहेली भी जिम में रोजाना की तरह व्यायाम करने गए थे। इस दौरान उनके साथ वहां मौजूद युवक ने मारपीट कर दी। वीडियों में नजर आ रहा युवक रामपुर रोड स्थित किसी फैक्ट्री के मालिक का पुत्र बताया जा रहा है। वह पहले एक युवती पर हमला करता है। उसे बचाने पहुंची सीआइडी अफसर की पत्नी पर उसने लात मारी है। वह इतने पर ही नहीं रुका। जैसे ही महिला बाहर निकली, वह लोहे की रॉड लेकर उसने पीछे भागता हुआ दिख रहा है। रास्ते में एक और महिला के बाल खींचते हुए भी नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार मामला पुलिस के पास पहुचा, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।
सीआइडी अफसर ने काठगोदाम पुलिस से सहायता भी मागी। पीड़ि‍ता की तरफ से रिपोर्ट थाने में दी गई, लेकिन बेटे की तरफ से उसके पिता ने सीआइडी अफसर से माफी मागकर बेटे की मानसिक स्थिति का हवाला देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज नही की गई। जानकारी के अनुसार घटना के दिन पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन मॉल मे जिम मे जाने के बजाय नीचे से ही वापस लौट गई।
इस संबंध में हल्द्वानी के एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि मेरे संज्ञान मे मामला मामला आज ही आया है। वीडियो वायरल हुआ है। उसकी जांच कराई  गई। पुलिस  ने कत्था फैक्ट्री के मालिक के आरोपी बेटे बसंत वशिष्ठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

काशीपुर मवेशियों के साथ तीन पशु तस्करों को आई टी आई थाने की पुलिस ने घर दबोचा

0

काशीपुर मवेशियों के साथ तीन पशु तस्करों को आई टी आई थाने की पुलिस ने घर दबोचा है। पुलिस को शनिवार देर रात ट्रक से वध के लिए पशु लाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद आइटीआइ पुलिस सक्रिय हो गई और बाजपुर रोड स्थित बहल्ला नदी के पास पहुंच गई। रविवार सुबह करीब पौने चार बजे काशीपुर से सुल्तानपुरपट्टी की ओर आ रहे ट्रक संख्या एचआर 55 एच 6124 को रोक कर तलाशी ली तो इसमें 22 बड़े बैल पकड़े गए।

visual_0003

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पशुओं से भरे ट्रक को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने पशुओं को पंजाब के जिला संगरूर से स्वार, रामपुर ले जाने की बात कुबूली। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम टांडा बादली, थाना टांडा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी ताहिर पुत्र अमजद, ग्राम संभालेडा, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर निवासी शहजाद पुत्र अमजद और इसी गांव के रिजवान पुत्र सलामतुल्ला है। ट्रक से बैल उतारते समय से एक बैल थाने की बाउंड्री की छलांग लगाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पशु पकड़ने वाले टीम में आइटीआइ थाना प्रभारी नरेश चौहान, उपनिरीक्षक जसवीर सिंह चौहान सहित पुलिस कर्मी थे। पशुओं को गोशाला में भेजा जाएगा। इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम को 15 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

आरोपी ताहिर का कहना था कि वह स्वार, रामपुर के एक व्यक्ति का करीब एक माह से ट्रक चला रहे हैं। उन्हीं के कहने पर पंजाब से पशु लाते हैं। यह दूसरी बार ट्रक में पशुओं को लाया था।

काशीपुर आग लगने से दुकान में लाखों का माल राख 

0

पुरानी सब्जी मंडी स्थित परचून की दूकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मोहल्ला लाहोरियान निवासी राजकुमार अग्रवाल की बंसल डेली नीड नाम से पर परचून की दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे राजकुमार ने दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ ही देर बाद उनकी दुकान से धुआ उठता देख आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दुकान स्वामी को दी।

दुकान स्वामी मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों को सूचना आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शॉट सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। दुकान स्वामी राजकुमार के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।