Page 821

इंगलैंड में केदारनाथ त्रासदी का दर्द दिखाएगी ”बद्री दि क्लाउड”

0

उत्तराखंड में अब तक की सबसे दिल दहलाने वाली घटना थी 2013 में आई केदारनाथ आपदा। आपदा का नाम लेते ही तबाही का मंजर अभी भी पीड़ितों और उत्तराखंड निवासियों के आखों के सामने तैरने लगता है। इसी तबाही की कहानी अब आप रील लाईफ में देख सकते हैं।इस फिल्म को इंग्लैंड में 21 तारीख को रिलीज किया जाएगा।

‘बद्री दि क्लाउड’ फिल्म आने वाले 17 अप्रैल को देहरादून तो 21 को नैनीताल और इंग्लैंड में रिलीज होगी। यह फिल्म जून 2013 में आई आपदा पर बनी है। इस फिल्म के ज्यादातर कलाकार उत्तराखंड से ही संबंध रखते हैं। यह जानकारी फिल्म की कलाकार मुक्तेश्वर की मूल निवासी निर्मला जे चंद्रा ने दी। बताया कि नैनीताल व हल्द्वानी में फिल्म रिलीज होने के दौरान दर्शकों के साथ फिल्म देखेंगे और उत्तराखंड के हालातों पर भी चर्चा करेंगे।

यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है और इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग आपदा प्राभावित क्षेत्रों में की गई है। फिल्म की कहानी का केंद्र तो अापदा है लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म एक प्रेम कहानी के इर्द गिर्द भी चलती नजर आएगी।

आपको बता दैं कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कहानीकार और गीतकार देहरादून निवासी संजय सिंह हैं। हरियाणा निवासी राम मेहर जांगडा अभिनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार, हेमंत पांडे, देहरादून निवासी निधि नौटियाल और प्रियंका नेगी ने भी किरदार निभाया है। चंद्रा ने बताया कि फिल्म के दो गाने गायक शान ने गाए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे अखिलेश दास गुप्ता का निधन

0

पूर्व सांसद अखिलेश दास का बुधवार (12 अप्रैल) को निधन हो गया है। दास भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष थे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। अखिलेश दास बाबू बनारसी दास के बेटे थे। बनारसी दास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अखिलेश दास का जन्म 31 मार्च 1961 को लखनऊ में हुआ था। उनके दो बच्चे हैं।

अखिलेश का रीयल स्टेट का भी काम था। वह मीडिया और कुछ शैक्षणिक संस्थानों को भी चलाते थे। उनका राजनीति और खेल के प्रति को रुझान पहले से ही था।

दास बैडमिंटन खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के नाम पर मैनेजमेंट, मेडिकल और इंजीनियरिंग के कई कॉलेज खोले। उन्हें लखनऊ के साथ-साथ बाकी जगहों पर भी खोला गया। लखनऊ से प्रकाशित होने वाले कई हिंदी और उर्दू अखबारों में उनकी हिस्सेदारी थी।

बीजेपी के समय में संत महात्मा करेंगे खनन: हरीश रावत

0

त्रिवेंद्र सरकार को खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत तो मिल गई लेकिन अब हरीश रावत ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को हरीश रावत ने पत्रकारों से बात करते हुए खनन पर सरकारको आढ़े हाथों लिया। रावत ने कहा कि ” कांग्रेस सरकार के समय बीजेपी के लिये खनन सबसे बड़ा और भ्रष्ट मुद्दा था, लेकिन अब राज्य में खनन जारी रखने के लिये सरकार अदालतों के चक्कर लगा रही है और सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत भी ले आई है”  रावत ने सरकार पर ये भी तंज कसा कि जिस तरह से उनके मुख्यमंत्री काल में बीजेपी खनन पर सरकार को घेरती थी और अब जैसे बीजेपी राज्य में खनन शुरू करवाने के लिये मेहनत कर रही है उससे तो यही लगता है कि “कांग्रेस के समय चोर डकैत खनन करते थे और अब बीजेपी के समय में संत महात्मा खनन करेंगे’

गौरतलब है कि नैनीताल हाई कोर्ट ने खनन पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से खनननीति पर एक रिपोर्ट देने को कहा था। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था और वहां से सरकरा हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लाने में कामयाब रही थी।

उत्तराखंड में सस्ती हवाई सेवा का किया गया करार रद्द

0

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने अनुबंध की शर्तें पूरी न करने पर इंडिया फ्लाईसेफ एविएशन कंपनी से किया करार रद कर दिया। आरोप है कि कंपनी ने गलत जानकारी देकर सरकार को गुमराह करने का प्रयास किया। प्रदेश में बीते वर्ष कांग्रेस सरकार ने सस्ती हवाई सेवा के लिए इंडिया फ्लाइसेफ एविएशन कंपनी के साथ करार किया था। चुनाव के दौरान यह करार विवादों के घेरे में आ गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह सेवा महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय की अनुमति के बिना शुरू की गई। इसमें विमान लगाए जाने थे, लेकिन इसका संचालन हेलीकाप्टर से किया गया।

यह भी कहा गया कि बुजुर्गों व बीमार लोगों के नाम पर शुरू की गई इस सेवा का लाभ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई थी। यहां तक कि कंपनी ने चुनाव के बाद प्रदेश में अपनी सेवाएं सुचारू नहीं रखी। इस पर कंपनी से किए अनुबंध का अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि कंपनी ने हवाई जहाज की जो जानकारी दी थी, वह गलत थी।

इसके अलावा भी इसमें तमाम विसंगतियां पाई गई। इसे देखते हुए मंगलवार को यूकाडा के सीईओ व मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने राज्य में तय हवाई सेवा के लिए इंडिया फ्लाईसेफ एविएशन लिमिटेड के साथ किए गए अनुबंध को रद करने के आदेश जारी कर दिए।

यूकाडा के सीइओ एस रामास्वामी ने बताया कि कंपनी ने अनुबंध की कई शर्तों को पूरा नहीं किया। यहां तक कि गलत जानकारी भी दी है। इस कारण यह करार रद कर दिया गया है।

 

हनुमान जी को भाईजान की आवाज

0

अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान में भगवान हनुमान के भक्त बने सलमान खान ने मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर एक नया संदेश दिया। इस संदेश के मुताबिक, हनुमान जी पर बन रही एक एनीमेशन फिल्म में सलमान खान हनुमान जी के लिए अपनी आवाज देंगे।

सलमान ने आज हनुमान जयंती के मौके पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया और इसमें डब करने की बात भी जाहिर की। इस एनीमेशन फिल्म का टाइटल ‘हनुमान दमदार’ रखा गया है। सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी की लेखिका रही रुचि नारायणन ने इस एनीमेशन फिल्म का लेखन किया है। रुचि इन दिनों कल नाम से बन रही फिल्म से बतौर निर्देशिका अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। बच्चों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इस एनीमेशन फिल्म को 12 मई को रिलीज करने की योजना बनाई गई है। इसी दिन 12 मई को रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार 3 और यशराज में बनी आयुष्मान खुराना-परिणीती चोपड़ा की फिल्म मेरी प्यारी बिंदू भी रिलीज होने जा रही हैं। सरकार 3 के रिलीज होने को लेकर अब भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। संकेत मिले हैं कि इस फिल्म को और आगे खिसकाया जा सकता है।

बतौर निर्माता अनुष्का की अगली फिल्म की योजना पर काम शुरू

0

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फिल्लौरी के बाद बतौर निर्माता अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी में अगली फिल्म की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोडक्शन कंपनी का कामकाज अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा मिलकर संभालते हैं। फिल्म एनएच-10 से अनुष्का ने प्रोडक्शन शुरू किया था।

फिल्लौरी को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन उनकी प्रोडक्शन टीम पूरे जोश में है। अभी तक फिल्म के निर्देशक का नाम तय नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगली कहानी का चयन हो चुका है। जो एक प्रेम कहानी होगी और इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। ये भी कहा गया कि इस साल के आखिर में इसकी शूटिंग हो जाएगी और इसके म्यूजिकल राइट्स जी म्यूजिक कंपनी के पास होंगे। अनुष्का की फिल्लौरी के आने वाली नई फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी, जिसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं और जोड़ीदार शाहरुख खान हैं। अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी और यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान के बाद इस बार हैट्रिक लगा रही हैं।

खिलाड़ी के साथ काम करने को तैयार बादशाह

0

शाहरुख खान ने एक और गूगली फेंकी है। आगामी 11 अगस्त को उनकी नई फिल्म, जिसका टाइटल रौला रखा गया है का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अक्षय कुमार की नई फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा से होने जा रहा है। शाहरुख खान एक ओर अक्षय कुमार के साथ ये मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और इसी बीच उनकी ओर से एक दिलचस्प बयान आया है, जिसमें शाहरुख खान कह रहे हैं कि वे जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ किसी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।

शाहरुख की ये टिप्पणी इस खबर को लेकर आई, जिसमें उनके दोस्त करण जौहर और फिर से दोस्त बने सलमान खान की टीम मिलकर फिल्म बनाने जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार हीरो हैं। शाहरुख का कहना है कि अगर उनको ऐसा कोई मौका मिलता है, तो वे भी अक्षय के साथ काम करना पसंद करेंगे। वैसे दोनों ही एक दूसरे की फिल्मों में मेहमान रोल कर चुके हैं। शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ओम शांति ओम में मेहमान भूमिका में थे, तो अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म हे बेबी में शाहरुख खान एक गाने में थे। वैसे दोनों यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है में साथ काम कर चुके हैं।
अक्षय कुमार पहले अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को नौ जून को रिलीज करने वाले थे, लेकिन अचानक उन्होंने रिलीज डेट बदलकर इसे 11 अगस्त को रिलीज करने का फैसला कर लिया, जिस दिन इम्तियाज अली के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा वाली फिल्म रिलीज होने जा रही है। इम्तियाज अली सहित कई और लोग इस टकराव को टालने को लेकर दोनों के बीच मध्यस्थता करना चाहते थे, लेकिन शाहरुख खान ने इसे खारिज कर दिया। शाहरुख ने साफ कर दिया कि उनकी फिल्म 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। इस साल उनकी फिल्म रईस और राकेश रोशन की काबिल के बाद उनकी फिल्म का ये दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ शाहरुख खान की फिल्मों के तीन मुकाबले हुए और तीनों में शाहरुख खान की फिल्मों को बेहतर नतीजे मिले।

एक जानवर बना दूसरे जानवर का दुश्मन

0

लच्छीवाला रेंज के सत्तीवाला गांव में एक भारी भरकम अजगर ने बन्दर को अपने लपेटे में ले लिया और जबतक बन्दर के दम नहीं निकले उसे अपने शरीर से लपेट क़र रखा।

unnamed (1)

अजगर ने बन्दर को पूरा निगलने की कोशिश भी की लेकिन लोगों की भीड़ और शोरगुल होने  पर अजगर बन्दर को छोड़कर जंगल में चला गया।

काशीपुर, पत्थरों और धारदार हथियार से युवक की हत्या

0

काशीपुर में अपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर अपराधियों ने पत्थरों और धारदार हथियार से युवक की दरिंदगी से हत्या कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि फोन कॉल आने के बाद घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा और जब सुबह उसकी तलाश की गयी तो उसका शव मैदान में पड़ा मिला। किसी ने धारदार हथियार और पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी थी।

मोहल्ला अल्ली खां के करबला मैदान में सुबह जब बच्चे खेल रहे थे, तो उन्होंने एक युवक का शव कबाड़ी की दुकान के पास देखा। युवक की शिनाख्त मोहल्ला अल्ली खां की काली बस्ती निवासी 25 वर्षीय सलाउद्दीन पुत्र फइजुल के रूप में की गई। युवक के पेट व सीने में धारदार हथियार से हमला करने और चेहरे पर ईंट पत्थर से मारने के निशान हैं। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि रात करीब नौ बजे सलाउद्दीन के मोबाइल पर कॉल आई थी। ढेला पुल से कुछ समय में आने की बात कहकर वह घर से चला गया। देर रात तक जब वह नहीं आया तो लगा की वह चैती मेला घूमने गया होगा। आज सुबह उसकी लाश मिली। सलाउद्दीन कुंडा की एक कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

काशीपुर- मर्दानियों ने शराब के विरोध में किया उग्र आंदोलन

0

मर्दानियों का मदिरा के विरोध में प्रदर्शन दिन ब दिन उग्र होता जा रहा है। जहां दुकान हटाने को लेकर अब तक महिलाए सिर्फ नारों और विरोध तक सिमित थी वहीं अब मर्दानियों ने हाथों मे डंडे और पत्थर लेकर विरोध उग्र कर दिया है। काशीपुर में जसपुर खुर्द और मानरोड पर खुली नयी दुकानों को बंद करने के साथ ही महिलाों ने शराब की बोतलें फोड डाली और दुकान पर ताले लगा दिये। यही नहीं कुछ जगहों पर तो महिलाओं ने मार्ग जाम करते हुए डंडो अौर पत्थरों से लोगों को मारना तक शुरु कर दिया।

मर्दानियों का ये रुप देख लोग रास्ता बदलने को मजबूर हो गये। यहां तक की महिलाओं ने मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा और मोबाईल तक तोड डाले, किसी तरह से लिय़े गये ये दृश्य ही आपको बता सकते हैं कि मदिरा के खिलाफ मर्दानियों का ये विरोध प्रदर्शन कितना उग्र है।

mardani1

अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। उन्होंने सड़क जाम कर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने दुकान हटाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी दिया है। उनका आरोप है कि शराब पीकर नशे में लोग गुंडागर्दी करते हैं।मानपुर रोड स्थित आरके मिल के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने के लिए मोहल्ला विश्वनाथपुरम की महिलाएं शराब की दुकान के सामने एकत्रित हुईं। उन्होंने सड़क पर बैठकर दुकान बंद कराने के लिए आज करो, अभी करो के नारे लगाकर जमकर हंगामा काटा।

साथ ही महिलाओं ने क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब बंद कराने की भी मांग की। उन्होंने कच्ची शराब बिकवाने के लिए पुलिस पर घूस लेने का आरोप लगाया। कहा कि जब भी कच्ची शराब माफिया के खिलाफ शराब बंद कराने का बीड़ा उठाते हैं तो पुलिस को हफ्ता देने की बात करते हैं।

सूचना पर आबकारी निरीक्षक विष्णु थापा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की, लेकिन महिलाओं ने एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराई जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि शराब दुकान नहीं हटाई गई तो दुकान में तोड़फोड़ की जाएगी।