उत्तराखंड में खुलेगा निफ्ट?
एसएसपी सदानंद दाते ने ट्रांजिट कैंप में मारा छापा
उधम सिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते ने ट्रांजिट कैम्प में छापा मारा।एसएसपी ने यह छापा प्राइवेट वर्दी में मारा, जिसके बाद पता चला कि भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी।इसके साथ ही कई जगहो पर चल रहा था सट्टे का कारोबार। एसएसपी ने कई लोगो को किया गिरफ्तार साथ ही ट्रांजिट कैम्प थाने के एसओ सुशील कुमार को निलंबित कर दिया और कहा आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही।
भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट
भारत नेपाल सीमा पर साधु संतों के वेश में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एसएसबी व पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने आने जाने वालो की पहचान भी पूछी।
प्रशिद्ध पूर्णागिरी मंदिर के आस पास सतर्कता बड़ा दी है। डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते ने भी चेकिंग अभियान चलाया। बनबसा, शारदा बेराज में भी पेट्रोलिंग की गई। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया की सीमा पर अलर्ट किया गया है। सभी अधिकारीयों को दिशा निर्देशित किया गया है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नजर नही आई है।
3 मई को बाबा केदार के दर्शन करने पहुचेंगे पीएम मोदी
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके साथ ही सभी धामों के कपाट खुलने की कारीख और तैयारियां भी पूरे चरम पर है। इन सब खबरों के बीच एक और खबर सबके लिए खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आयेंगे। इसी दिन केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान पीएम मोदी बाबा के दर्शन करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान दर्शन करने आयेंगे।भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई को उत्तराखण्ड आने की मंजूरी दे दी है। पिछले साल भी सरकार ने पीएम मोदी को यात्रा सीजन में चारधाम आने का न्यौता दिया था लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड नहीं आ सके थे।लेकिन अब 28 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरु हो रही है और इस यात्रा में पीएम मोदी अपनी उपस्थिति पर मोहर लगा चुके हैं।
28 अप्रैल को ही गंगोत्री,यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 3 मई को खुलेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। यातायात मार्ग को हर तरह से ठीक किया जा रहा है। केदारनाथ धाम को भी सजाया जा रहा है।
उत्तराखंड की बेटी,यूपी की बहू रखेगी शूटिंग प्रशासन में कदम
पूर्व अंर्तराष्ट्रीय निशानेबाज और 2006 के मेलबर्न कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुषमा नेशनल राईफल आफ इंडिया (एनआरएआई) के लाइफ मेंबर का चुनाव लड़ेगी।लाईफ मेंम्बर बनने पर वह एनआरएआई में जनरल बाडी में शामिल हो जाएंगी जिससे उनके फेडरेशन की गर्वनिंग बाॅडी में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। सुषमा टिहरी जनपद के नैनबाद के चिलामु गांव निवासी भाजपा नेता और पूर्व शूटर नारायण सिंह राणा की बेटी है।इसके अलावा सुषमा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बहू और नोएडा के विधायक पंकज सिंह की पत्नी सुषमा सिंह शूटिंग प्रशासन में रखेगी कदम रखने जा रही हैं।मौजूदा भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के चीफ कोच और नामी शूटर जसपाल राणा की बहन हैं।उनके पिता एनआरएआई के उपाध्यक्ष हैं।
आने वाले 2 मई को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाले चुनाव में 4 लाईफ मेंबर को चुना जाना है। इस पद के लिए कुल 8 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है।नारायण सिंह राणा के मुताबिक सुषमा एनआरएआई में आने की इच्छुक नहीं थी लेकिन कई शूटरों ने उन्हें एनआरएआई में आने की सलाह दी। सुषमा का परिवार वैसे तो शूटिंग से ही संबंध रखता है लेकिन यह चुनाव खुद सुषमा के लिए काफी महत्तवपूर्ण है।
दून का ”गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा” भी रहेगा सीसीटीवी की निगरानी में
देहरादून में गर्मियां शुरु होते ही रौबर्स केव यानि गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में लोगों की भीड़ शुरु हो जाती है।गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा की तरफ रुख कर लेते हैं। अब तक इन दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं थी।लेकिन इसपर एक नया फैसला आया है।
जल्द ही पर्यटन स्थल गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में सुरक्षा के लिए प्रशासन सीसीटीवी लगवाने जा रहा है, जिससे स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोका जा सके। जिलाधिकारी रविनाथ रमन की अध्यक्षता में गुच्चुपानी (रोबर्स केब) तथा सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल प्रबन्धन संयुक्त समिति की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने दोनो पर्यटन स्थलों की सुरक्षा/देख-रेख हेतु स्थाई रूप से एक पी.आर.डी कर्मी को निश्चित वर्दी, परिचय पत्र तथा चालान बुक के साथ तैनात करने तथा सीजन के दौरान दो पुरूष तथा एक महिला होमगार्ड कर्मी तैनात करने के साथ ही समय-2 पर स्थानीय थाना/पुलिस चैकी द्वारा निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होने दोनो स्थलों की निगरानी हेतु सी.सी.टी.वी कैमरे/सैंसर निगरानी यंत्र लगाने जो सम्पूर्ण पर्यटन स्थल को कवर करे लगाने तथा वर्षाकाल/ अपातकालीन स्थिति के लिए एक अलार्म/संकेतक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने पर्यटन स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोकने एवं पार्किंग शुल्क तथा अन्य व्यवस्था के निर्देशों सहित सार्वजनिक बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये।उन्होने कहा कि पुराने ठेकेदार यदि किसी प्रकार की वसूली करते पाये जाते हैं तथा निर्धारित पार्किंग तथा अन्य शुल्क से अधिक वसूली करना हुआ कोई पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होने वित्तीय व्यवस्था तथा पूर्व में किये गये विभिन्न कार्यों तथा उसमें किये गये खर्चों तथा पर्यटन स्थलों की अन्य सत्यापन तथा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में करने के निर्देश दिये।
प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर खेला जा रहा है खेल
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जसपुर मे बनने वाले भवन निर्माण कार्य के दौरान लाभार्थी मानक पर खरे नहीं उतरे। अधिशासी अधिकारी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। कार्रवाई अमल में लाते हुए ई.ओ ने तीन अपात्रों के चेक कैंसिल करने के आदेश दे दिये हैं जिनसे पैसों की रिकवरी कराई जाएगी। किरायेदार, कच्चे मकान एवं खली प्लाट में रहने वाले गरीब, बेसहराओं के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी मदद के जरिये भवन निमार्ण कराने की योजना चलाई है।
योजना के तहत बनने वाले भवन के लिए केंद्र सरकार से 240 लाभार्थियों की स्वीकृति हुई है। पहली किशत के रूप में 178 लाभार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति लाभार्थी चेक वितरण किए गए हैं। प्रति लाभार्थी को तीन किशत के जरिये, दो लाख रुपये दिए जाने हैं। जिससे वह गरीब अपना घर बना सके। इस दौरान ई.ओ नरेंद्र कुमार को शिकायत मिली कि लाभार्थियों द्वारा भवन निमार्ण कार्य में अनियमितता का खेल हो रहा है। इस पर निरीक्षण के दौरान ई.ओ को वार्ड नंबर ग्यारह में एक एवं वार्ड नंबर सात में दो लाभार्थी भवन निर्माण कार्य में मानक पर खरे नहीं दिखाई दिए। तुरंत कार्रवाई करते हुए ई.ओ ने उनके चेक कैंसिल करने की संस्तुति दी अौर पैसों की रिकवरी कराने के निर्देश दिए।
इससे लाभार्थियों में हड़कंप मच गया, ई.ओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि “तीनों लाभार्थियों का कवर एरिया मानक से कम मिला है। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार के और मामले सामने आने का अनुमान है।” ईओ ने सही लोगों को ही योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।
शराब की दुकान में तोड़फोड़
शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चिंगारी इस कद्र भड़की है कि महिलाएं आए दिन शराब की दुकान बंद कराने को लेकर सड़कों पर उतर रही हैं। काशीपुर मे महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। फिर देशी शराब के ठेका बंद कराने की मांग करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा कर किसी तरह शांत किया।
गंगे बाबा रोड स्थित खुली अंग्रेजी शराब की दुकान पर मोहल्ला किला और रजवाड़ा की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाओं ने दुकान हटाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। साथ अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर लगा लोहे का जाल व फ्लेक्सी बोर्ड उखाड़ दिए।
इसके बाद कुछ दूर स्थित देशी शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि शाम होते ही शराबियों की महफिल सज जाती है। रास्ते से निकलने वाली महिलाओं व लड़कियों पर शराबी फब्तियां कसते हैं। साथ ही उनसे छेड़छाड़ भी की जाती है। ऐसे में रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
गुस्साई महिलाएं प्रदर्शन कर दुकान बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल रचिता जुयाल व बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने महिलाओं को समझाया। इस दौरान महिलाओं ने कच्ची शराब बंद कराने की भी मांग की। हालांकि सीओ भट्ट ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जब तक प्रशासन की तरफ से दुकान के खुलने का निश्चित नहीं हो जाता तब अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
उर्वशी रौतेला को मिला दादा साहेब फाल्के एक्सलेंस अर्वाड
मुंबई में दादा साहेब फाल्के की 148वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के एक और कलाकार को सम्मानित किया गया।कोटद्वार की रहने वाली उर्वशी रौतेला को नवोदित हीरोईन की कैटेगरी में दादा साहेब एक्सिलेंसी अर्वाड से सम्मानित किया गया। उर्वशी को यह अर्वाड ‘काबिल’ फिल्म का गाना, ‘सारा ज़माना हसीनों का दिवाना,’ के नए वर्जन में बेहतरीन डांस के लिए दिया गया। उर्वशी उत्तराखंड की रहने वाली हैं, और उन्हें यह अर्वाड उत्तराखंड के ही संगीतकार ज़ुबिन नौटियाल ने दिया।
यह मौका उत्तराखंड राज्य के लिए डबल सेलिब्रेशन का है। 2013 में ,उर्वशी ने सनी देओल के साथ बालीवुड की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरुआत की। 2015 में उर्वशी रौतेला को मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस डिवा के टाइटल से नवाज़ा गया था, और 2015 में ही उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट किया था।
न्यूज़पोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में उर्वशी ने कहा कि मैनें कभी उम्मीद नहीं कि थी कि मुझे यह अर्वाड मिलेगा वो भी इतनी जल्दी। मैं बचपन से ही दादा साहेब फाल्के के बारें में जनरल नालेज कि किताबों में पढ़ती थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था मुझे यह अर्वाड मिलेगा और यह मेरे लिए बहुत ज्यादा गर्व की बात है। उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड से बालीवुड का रास्ता बड़ा ही रोमांचक रहा है, मैं हमेशा लोगों को बताती हूं कि मै पूरी तरह से पहाड़ी हूं और साथ ही खुद को लैंड आफ गाड का रहने वाला बताती हूं।उन्होंने कहा कि मेरा जन्म और मेरा पालन पोषण पहाड़ों में ही हुआ हैं और अपना कल्चर और परंपरा को साथ लेकर चलती हूं।उर्वशी ने बताया कि मुझे खुद को पहाड़ी बुलाने में बहुत गर्व होता है।
आज उर्वशी टालीवुड और बालीवुड दोनों में अपना नाम कमा चुकी हैं और नए नए फिल्म प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उर्वशी रौतेला को इस कामयाबी के लिए टीम न्यूज़पोस्ट और सभी उत्तराखंड वासियों की तरफ से ढेर सारी बधाईयां और आने वाले प्रोजेक्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ज़ुबिन नौटियाल को दादा साहेब फाल्के एक्सलेंस पुरस्कार
उत्तराखंड राज्य के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है, यहां के बेटे ज़ुबिन नौटियाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया।मुंबई में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के ज़ुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अर्वाड मिला। फिल्म ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल का गाना, ‘मैं तेरे काबिल हूं… या तेरे काबिल नहीं,’ के लिए ज़ुबिन को यह पुरस्कार मिला।न्यूज़पोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में ज़ुबिन ने बताया कि उनके लिए उत्तराखंड के जौनसार से मुंबई का सफर आसान नहीं था, लेकिन इस अवार्ड ने मानो उनके सपनों और उनकी मेहनत को पंख लगा दिए हो।

दादा साहेब फाल्के के 148वे जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ज़ुबिन को यह अवार्ड दादा साहेब के ग्रेंडसन चंद्रशेखर ने दिया।ज़ुबिन ने न्यूज़पोस्ट को बताया कि हर गाना जो वह बनाते और गाते हैं उसके लिए उनकी भावना अलग होती है और उसके लिए उन्हें अपनापन महसूस होता है। ज़ुबिन ने बताया कि वह हमेशा से सिंगर बनना चाहते थे और संगीत को अपना पहला प्यार मानते है, लेकिन आज जब वह इस मुकाम पर हैं तो उन्हें लगता हैं कि यह सफर आसान नहीं था। कहते हैं कि मुझे हमेशा से ही गाने से खुशी मिलती थी लेकिन जब आपके काम को प्यार और सराहना मिलती है तो वह फिलिंग ही अलग होती है और आज मैं कुछ ऐसा ही महसूस कर रहा हूं। अंत में ज़ुबिन कहते हैं, ‘जौनसार से बालीवुड तक का सफर कभी भी आसान नहीं था, लेकिन इस अर्वाड ने वह डिसटेंस ख़त्म कर दिया है।
अब ज़ुबिन अाने वाली फिल्म ‘राबता’ में गाने की तैयारी में लगे हुए हैं।एक बार फिर हर किसी को इंतज़ार है ज़ुबिन के मनमोहक आवाज़ के नये गानें की, उनकी इस तैयारी के लिए टीम न्यूज़पोस्ट और पूरे उत्तराखंड की तरफ से उनको ढेर सारी शुभकामनांए।




























































