Page 802

शक्ति नहर में सफाई करते एक मजदूर नहाते समय डूबा

0

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में सफाई कार्य के चलते एक मजदूर नहाते समय नहर में डूब गया। जल पुलिस को बचाव राहत के लिए मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पता चला कि 20 वर्ष का जुबेर अपने साथी मोहम्मद, गुलफाम, मुनासिब अौर मोहम्मद यामीन के साथ विकासनगर देहरादून शक्ति नहर में सफाई का कार्य कर रहा था। इनके साथ अन्य मजदूर भी थे जो दोपहर मे खाना खाने चले गए और यह चारों लोग नहर में मटक माजरी बड़े पुल के पास शिर्डी में बैठकर नहाने लगे। इतने में जुबेर का पैर फिसला और वह नदी के गहरे पानी में गिर गया। गुलफाम ने भी नहर में कूद कर अपने भाई को बचाने का प्रयास किया परंतु उसे नहीं बचा पाए। गुलफाम तारबाड़ के सहारे नहर के किनारे आ गया जहां उसे दोनों साथियों ने ऊपर खींचकर बचा लिया परंतु जुबेर को बचाने में नाकाम रहे।

मौके पर गोताखोर, जल पुलिस के साथ राहत बचाव कार्य मे लगाया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना स्थल बेराज पावर हाउस के पास दो टरबाइन चल रही हैं। अतः वहां तक रेस्क्यू अभियान चलाना खतरे से खाली नहीं है था। SDM महोदय विकासनगर के द्वारा शासन से शक्ति नहर का पानी को कुछ समय तक रोकने की अनुमति ली गयी।

पानी बन्द होने पर जल पुलिस, एस.डी.आर.एफ. व स्थानीय पुलिस ने शक्ति नहर मे डूबे व्यक्ति जुबेर का शव गहरे पानी से बाहर निकला व शव को पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमार्टम मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया।

चकराता के पास सड़क हादसे में 5 की मौत 17 घायल

0

अाज शाम चकराता के नागथात के पास सफेद रंग की बोलेरो गहरी खाई में गिरी गई ।गाङी मे सवार लोग रामपुर से शादी कर लौट रहे थे। गाड़ी में बारात के लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की जान चली गई है व 17 लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर अा रहीं है।। चकराता से वापस अा रही सवारी से भरी गाङी बैंड के समीप खाई मे समा गई। बताया जा रहा है कि काफी तेज गति से अा रही गाङी बेंड के पास अनियंत्रित हो गयी और खाई में समा गयी। मौके की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय काफी लोग आसपास मौजूद थे, लेकिन दुर्गम स्थान होने के कारण राहत अभियान चलाने में दिक्कत हुई। सूचना मिलने पर देहरादून व विकासनगर से बचाव दल के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचें, अौर राहत कार्य में जुट गयें।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रित को 1 लाख रूपए, गम्भीर घायलों को 50 हजार रूपए व सामान्य घायलों को 25 हजार रूपए की सहायता के निर्देश दिए हैं।

“तलाक तलाक तलाक” कहकर एक अौर जिंदगी तबाह

0

खटीमा के डिग्री कॉलेज रोड, वार्ड नंबर 7, की रहने वाली रेहाना ने बताया कि 24 अक्टूबर 1999 को उनकी शादी पीलीभीत निवासी पति मतलूब के साथ हुई थी जिसके बाद दोनों अमेरिका चले गए थे। आरोप लगाया कि पति मतलूब वहां दूसरी महिलाओं के साथ क्लब में ऐश करने लगे जिसका विरोध करने पर वो रेहाना को पीटते थे । सन 2002 में रेहाना का लड़का हुआ और पति इसके बाद भी नहीं सुधरे तो रेहाना ने अमेरिका पुलिस से शिकायत करी। पुलिस ने मतलूब को कुछ दिन घर से बाहर रहने की नसीहत दी तो मतलूब ने माफ़ी मांगी और रेहाना को लेकर सन 2011 में हिन्दुस्तान चले आए।

रेहाना का आरोप है कि मतलूब ने उसे धोखा देने के मकसद से कहा की उसकी नौकरी न्यूजीलैंड में लग गई है जिसकी वजह से उसे शिफ्ट करना पड़ेगा और वो तब तक हिन्दुस्तान में अपने परिजनों के साथ आराम से रहे। अब मतलूब हुसैन न्यूजीलैंड की ओटागो विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर हैं। लम्बे समय तक पति से जवाब नहीं आने पर रेहाना ससुराल गई तो वहां से पता चला कि उसके पति ने उसे फोन से तलाक दे दिया है, जिसपर ससुरालियों ने उसे रखने से साफ़ मना कर दिया। रेहाना ने बताया कि उसने उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की जिसपर कोर्ट ने उसे पीलीभीत स्थित ससुराल में रहने का अधिकार दे दिया।

WhatsApp Image 2017-04-28 at 16.21.37

रेहाना कोर्ट का आदेश मिलने के बाद 3 अप्रैल 2017 को ससुराल गई। रेहाना के अनुसार पहले तो ससुरालियों ने उसके और उसके बेटे के कमरे की बिजली-पानी बन्द कर बहुत प्रताड़ित किया और फिर बीती 14 अप्रैल को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर तेज़ाब से हमला कर दिया। रेहाना ने मतलूब हुसैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में महिलाओं के साथ रहना पसंद है और यही कारण है कि उन्होंने फोन पर ही रेहाना को “तलाक तलाक तलाक” कहकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी।

रेहाना का कहना है कि वो पति के इस फरमान को नकारते हुए अभी भी मतलूब के साथ रहना चाहती है। रेहाना ने ये भी कहा कि हिन्दुस्तान में धीमी गति से चलते कानून से उन्हें अकेले रहना पड़ रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने मेनका गाँधी से की है जिन्होंने न्याय का भरोसा भी दिलाया है।

ऋषिकेश में पारा पंहुचा 38 के पार, चार धाम यात्रियों को बिजली-पानी ने रुलाया  

 सूरज की तपिश ने जंहा पूरे उत्तर भारत को हिला कर रख दिया है वंही पहाडो पर भी बड़ते पारे का असर दिखने लगा है ,प्रदेश में बिजली-पानी की किल्ल्त का असर तीर्थ नगरी पर साफ़ देखा जा रहा है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में आये तीर्थ यात्रिओं को चिलचिलाती गर्मी के साथ-साथ पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। सूरज की बढ़ती तपिश का असर आम जन जीवन पर साफ़ देखा जा रहा है, गर्मी से पेयजल श्रोत सूख गये हैं और सरकारी पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गयी है।
vlcsnap-2017-04-29-13h09m13s164
अप्रैल के शुरुवाती दिनों से ही ऋषिकेश का पारा लगातार ऊपर पहुंचता जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही धूप से चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रिओं का पल पल भारी गुजर रहा है। चार धाम यात्रा टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी व्यवस्था ठीक नहीं है ना ही टीन शेड, ना ही बैठने की सुविधा।  यात्रा पर आये यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था भी पूरी नहीं हो पा रही है और न ही गर्मी से राहत देने के लिए पंखो की कोई व्यवस्था है।
प्रदेश सरकार और प्रशाशन ने यात्रा के दौरान यात्रियों को हर सहूलियत मोहैया कराने की बात तो कही थी लेकिन देवभूमि के प्रवेश द्वार में ही यात्रियों की फजीहत की किसी को चिंता नहीं है । ऐसे में बहार से आने वाले तीर्थ यात्री पहाड़ो के लिए यात्रा टर्मिनल में जमा है लेकिन बिजली -पानी की कमी के साथ ,मूलभूत सुविधाओं की कमी यात्रियों पर भारी पड रही है, जबकि अधिकारीयों का कहना है की इस बार यात्रा में प्रशाशन द्वारा हर तैयारी पूरी की गयी है।

उप निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत

0

थाना सहसपुर के धर्मावाला चौकी में नियुक्त उपनिरीक्षक श्री विनय गुसाई कल दिनांक 28 अप्रैल 2017 की देर रात जाच के सम्बंध में चौकी धर्मावाला से हरबर्टपुर की ओर जा रहे थे। जिनका अचानक आसन नदी पुल पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने के कारण एक्सीडेंट हो गया।

तत्काल उन्हें लेहमन अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेन्टर सिनर्जी अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया। जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। स्व. श्री विनय गुसाई वर्ष 2010 बैच के उप निरीक्षक थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दारोगा श्री विनय गुसाईं की सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

खुले यमुनोत्री के कपाट

0

हिंदुओं की आस्था के केंद्र एवं विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत शुरुआत हो गई। अब आगामी छह माह तक यमुनोत्री में मां यमुना की पूजा अर्चना होगी।शुभ-मुहूर्त के अनुसार,परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के बाद अक्षय तृतीय के इस पर्व पर यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.15 बजे खोले गए। वेदपाठियों, मंदिर समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कपाट खोले गए। इस दौरान पारंपरिक रीति रिवाज के साथ यमुना मां के जयकारे लगते रहे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों का यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।

ओर मां यमुना की डोली उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुआई में यमुनोत्री के लिए कल सुबह नौ बजे रवाना हुई थी। दोपहर में यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ 12.15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कपाटोंतघाटना के अवसर पर मौजूद रहे है।

आने वाले 3 विकेंड तक बुक है ”बाहुबली”

0

28 अप्रैल यानि आज रिलीज हो चुकी है देश की सबसे चर्चित और मोस्‍ट अवेटेड मूवी ‘बाहुबली 2’। यूं तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया के पास इस मूवी को देखने के पीछे एक बड़ा कारण मौजूद है। जी हां ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’? बाहुबली 2 में इस सवाल का जवाब तो फिल्म देखने वालों को मिल ही गया होगा।

देश के हर बड़े शहर में बाहुबली 2 को देखने के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग कराई थी और जिनको टिकट नहीं मिली उनको उदास होकर घर वापस लौटना पड़ा। देहरादून के मल्टीप्लेक्स सिल्वर सिटी के मैनेजर ने बताया कि बाहुबली के सभी टिकटें आनलाईन बुक हो चुकी थी केवल कुछ गिनती की टिकट ही आफलाईन खरीदी गई,इसके साथ ही आने वाले 3 विकेंड के लिए अभी से टिकट की बुकिंग हो चुकी है।तो जो लोग इस विकेंड बाहुबली देखने का प्लान बना रहे थे उनके लिए यह बुरी खबर है कि बाहुबली पहले से ही हाउसफुल है।

देहरादून के साथ-साथ मसूरी में भी कुछ ऐसा ही आलम है मसूरी के दोनों थियेटर पहले से हाउसफुल है और जो लोग आने वाले शनिवार और रविवार को फिल्म देखने वाले थे उन्हें कुछ और सोचना पड़ेगा।

आपको बता दें कि बाहुबली 2015 में रिलीज हुई थी जो लोगों के एक सवाल के साथ छोड़ गई थी कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा और इस सवाल पर पिछले 2 सालों में बहुत से जोक्स बनाए गए लेकिन आज वह दिन आ गया है जब इस सवाल का जवाब सबको मिल जाएगा। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा तो अपने पास के थियेटर में जाकर फिल्म का आनंद अठाएं।

भीम एप का इस्तेमाल है फायदेमंद- सीएम रावत

0
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान की जायेगी। जल्द ही मुख्य सचिव के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण की जिम्मेदारी भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में डम्पिंग ग्राउण्ड, रिस्पना तथा सुसवा नदी में दुर्गन्धनाशक एंजाइम के छिड़काव से उत्साहवर्द्धक परिणाम आये हैं। शीघ्र ही एक समय सीमा निर्धारित कर देहरादून की नदियों को दुर्गन्ध मुक्त करने के साथ ही उनकी स्वच्छता एवं निर्मलता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के महानगर ईकाई के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान यह विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लेस कैश के माध्यम से कैश लेस सोसाइटी की ओर बढ़ने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने भीम आधार एप को आधुनिक क्रांति बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों की ओर भी प्रोत्साहित किया जायेगा। एलईडी बल्बों के प्रयोग को भी बढावा दिया जाना जरूरी है।
इससे पूर्व महानगर भाजपा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री रावत का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

हैवान बनी शिक्षिका

0

बच्चे को हल्की खरोंच भी लग जाए तो मां बाप का दिल कराह उठता है। खुद मुश्किलों में रहने के बाद भी पैरेंट्स बच्चों को किसी भी कीमत पर तकलीफ नहीं दे सकते। मगर न जाने क्यों समाज में अब बच्चों से हिंसक स्तर तक मारपीट करने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला काशीपुर क्षेत्र के दडिय़ाल रोड स्थित, प्रतिष्ठित मारिया असम्पा विद्यालय का सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने मासूम बच्चों को इस कदर पीटा कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सका। उसका कसूर केवल इतना था कि दिए गए होमवर्क को वह समय से पूरा नहीं कर सका।

बताया जाता है कि कक्षा चार में पढऩे वाला अंशुमान सिंह (आठ वर्ष), पुत्र नवीन सिंह, काशीपुर में अपनी नानी के साथ रहता है। उनके माता पिता बाहर काम करते हैं। आज शुक्रवार को जब वह विद्यालय गया तो होमवर्क पूरा न करने पर विद्यालय की शिक्षिका प्रिया ने पहले तो मासूम अंशुमन को घुटनों के बल पर चलाया। इसके बाद भी शिक्षिका का मन नहीं भरा तो उसने  अंशुमान को छड़ीसे इतना पीटा कि इसका शरीर नीला पड़ गया। अंशुमान जब घर पहुंचा तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में बताया। नानी जब स्कूल के प्रधानाचार्य के पास शिकायत करने पहुंची तो वहां से उसे भगा दिया गया।

इसके बाद नानी आस पास के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उधर, कोतवाल रचिता जुयाल ने बताया कि मासूम के साथ हुई मारपीट का मामला प्रकाश में आया है, उन्होंने चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवा अौर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

पूर्व प्रधान गल्जवाडी ग्रामसभा, देहरादून ने सूचना दी गई कि संतला देवी मंदिर आने जाने वाले रास्ते में ऊपर चढ़ाई में जंगल के अंदर पेड़ पर एक पुरुष व एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना कैन्ट पुलिस टीम रवाना हुए जहां करीब 2 किलोमीटर पर जंगल मे सुबह महिलाऐं घास और लकड़ी लेने गए थे। उन्होंने वहां एक पेड़ पर एक महिला व एक पुरुष को फांसी लगे देखा।

शवों पर कीडें व मक्खियां लगी थी, मौके पर घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई तथा ग्रामीणों से शवों की शिनाख्त के प्रयास कराई गई। मौके पर एक बैग मिला जिसमें एक नोट बुक मिली जिसमे मृतक का नाम वीरेंद्र एवं मृतिका का नाम प्रियंका पता चला तथा उसमें अंकित एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर पता चला गया कि यह नंबर सुमित्रा का है जो मृतक वीरेंद्र की बहन है तथा उनके द्वारा बताया गया कि उनका भाई वीरेंद्र सिंह बहादुर व प्रियंका खत्री सोमवार से साथ गए हैं तथा दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वीरेंद्र अविवाहित है जबकि प्रियंका दो बच्चों की मां है।

।दोनों शवों को पेड़ से नीचे निकाला गया तथा मौके पर दोनों मृतकों के परिजन आए। मृतक वीरेंद्र की तलाशी में उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, दोनों के द्वारा आपसी प्रेम में आत्महत्या करना अंकित किया गया है। दोनों शवोंं का पंचायत नामा आवश्यक कारवाई करने के पश्चात शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया।