Page 787

प्रीतम सिंह की ताजपोशी पर बीजेपी ने पिलाया पानी

0

विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद गुरूवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिये लंबे समय बाद खुशी का मौका आया। मौका था नये प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पार्टी की कमान संभालने का। इसके लिये राजपुर रोड स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थी। लेकिन इस सबके बीच यहां भी संयोग से ही सही एक बीजेपी कनेक्शन निकल ही आया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये कार्यकर्ताओं के लिये जिन पानी के जगों की व्यवस्था की गई थी उनका रंग हू ब हू बीजेपी के पार्टी के रंगों जैसा था। ओर ये एक दो नहीं बल्कि वहां मौजूद दर्जनों पानी के जगों का हाल था। पानी के इन जगों की बनावट आम है जगों जैसी थी मगर इनके रंग खास थे। खास इसलिए की इनके रंग बीजेपी के झंडे जो कि भगवा और हरे रंग में होता है बिलकुल हूबहू वैसे ही थे। गेट के अंदर घुसते ही यह पानी के जग आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। गर्मी से परेशान लोग इन जगों की तरफ पानी पीने आते रहे और इनका रंग देखकर बीजेपी के झंडे की याद आती रही।

IMG_4526

इस बारे में शामियाने लगाने वाली कंपनी के मालिक दीपक ने कहा कि “अभी हमारी दुकान को खुले ज्यादा समय नहीं हुआ है और कांग्रेस ने मुझे आज की सारी व्यव्स्था की जिम्मेदारी दी है।” दरअसल दीपक को इस पूरे कार्यक्रम की व्यव्स्था का चार्ज देने वाले कांग्रेसी नेता का नामतो दीपक ने नहीं बताया  लेकिन दीपक से पानी के कैन का कलर ऐसा रखने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि “उनकी पसंद का कलर है यह और उन्होंने कहा कि पानी के कैन के कलर से क्या करना है पानी तो पानी है चाहें वह कांग्रेस के कार्यक्रम में इस्तेमाल हो या बीजेपी में।”

प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की राह नहीं है आसान: प्रीतम सिंह

उत्तराखंड के नये प्रदेश अध्यक्ष और 4 बार  विधायक रह चुके प्रीतम सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं। प्रीतम सिंह के लिए भले ही यह एक सौभाग्य की बात हो लेकिन यह एक कांटों का ताज है ये मानना है पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का। यह बात प्रीतम सिंह भी अच्छी तरह जानते है। प्रीतम मानते हैं कि “मेरी पहल रहेगी कि मैं उत्तराखंड के पीसीसी चीफ के तौर पर अच्छा काम करुं और निश्चित रुप से चाहूंगा कि प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर जीवित कर सकूं इसके लिए वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर काम करुंगा” 

न्यूज़पोस्ट टीम ने प्रीतम सिंह से मुलाकात की और जानने की कोशिश की अपना जनाधार को चुकी कांग्रेस के लिये उनकी क्या प्राथमिकताऐं रहेंगी?

सवालः प्रदेश मे कांग्रेस के भविष्य के बारे में आप क्या सोचते है?

जवाबः 2017 चुनावों में उत्तराखंड राज्य में निश्चित ही हारे हैं लेकिन कांग्रेस प्रदेश में समाप्त नहीं हुई है। सभी गांवो, ग्राम सभा में अभी भी कांग्रेस का बोल-बाला है और यह जरुरी है कि इसको संजोया जाए और इस को संजोने की पहल मैं करुंगा।

सवालः कांग्रेस में सरकार और संघठन और उसके बाद शीर्ष नेताओं में मतभेद किसी से छिपे नहीं है, तो अब आगे आने वाले समय में कांग्रेस के हित के लिए आप क्या कदम उठाऐंगे??

जवाबः देखिए कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है जिसमें हर एक आदमी के विचार कभी ना कभी अलग हो सकते हैं जिससे यह समझा जाता है कि कांग्रेस में आपसी समन्वय नहीं है, मैं समझता हूं कि आज कि जो परिस्थिति थी उसमें हमारे वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस एक बार फिर वापस आए जिसके लिए एक बार फिर हम सब एक साथ चलने के लिए तैयार हैं।

सवालःक्या इस बदलाव से यह माना जाए कि कांग्रेस में लीङरशिप का बदलाव है या यह कि पुराने लोगों को बदलकर नए लोग लाए गए है??

जवाबः ऐसा नहीं है कांग्रेस में इस तरह की कोई बात नहीं है, कोई नौजवान है तो कई अनुभवशाली नेता भी है, हमारे साथ युवा लीडरशिप को भी आगे आने का मौका राहुल जी ने दिया है तो सिनियर कांग्रेस नेता भी पार्टी को मजबूत करेंगे। ऐसा कुछ नहीं है कि केवल युवा लिडरशीप आगे चलेगा। समन्वय के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी दोनो साथ-साथ चलेंगे और पार्टी को एक बार फिर वापस लाऐंगे।

पार्टी की कमान प्रीतम सिंह को देकर आलाकमान ने पार्टी में बैलैंस बनाने की कोशिश की है क्योंकि प्रीतम न सिर्फ साफ छवि के नेता हैं बल्कि पार्टी में मौजूद सभी धड़ो को मंजूर भी हैं। अब देखना ये होगा कि पार्टी आलाकमान का ये कदम राज्य में धाराशाई हो चुके पार्टी के संगठन को खड़ा करने में कितना कारगर साबित होता है।

फिल्मी अंदाज में हुई लूट से हड़कम्प

0
काशीपुर में दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने आवासीय क्षेत्र के बीचोंबीच में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों और वहां मौजूद तीन ग्राहकों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाश कंपनी के दो लाख 67 हजार रुपए और पांच कर्मचारियों के मोबाइल, हजारों की नकदी और एटीएम कार्ड लूट ले गए। सूचना पर जनपद के एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए ।
काशीपुर के जसपुर खुर्द इलाके में, आवासीय कालोनी स्थित, सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कार्यालय में शाखा प्रबंधक मोहम्मद असलम, निवासी सिमावली मेरठ, सुशील कुमार निवासी, रजवीना औरंगाबाद बुलंदशहर, हिमांशु कुमार, ग्राम निराद, थाना चांदपुर, बिजनौर, अंशुल कुमार, निवासी शेखपुरी बिजनौर, ग्राहकों से वार्ता कर रहे थे। तभी पांच युवक अंदर घुसे, सभी के हाथों में पिस्टल थी और मुंह पर नकाब बंधा था। उन्होंने रुपये उनके हवाले करने को कहा। मोहम्मद असलम ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके मुंह में पिस्टल डाल दी। उनके बाकी साथी पांचो कर्मचारियों को धक्के देते हुए कमरे के अंदर ले गए और उनके जूतों के फीते खोलकर उनके हाथ बांध दिए उसके बाद सभी के मुंह पर टेप चिपका दिया गया। बदमाशों ने वहां मौजूद तीन ग्राहकों को भी कमरे में बंद कर दिया।
ssp2
जिसके बाद बदमाशों ने वहां रखा सारा केश करीब 2 लाख, 67 हजार, 87 रुपए थैले में भर लिया और एक-एक कर सभी कर्मचारियों की तलाशी ली।  मोहम्मद असलम से 2 हजार, 800 रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, पहचान पत्र, सुशील कुमार से 800 रुपये, हिमांशु की जेब से 700 रुपये निकाल लिए। सभी के दो-दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंकों की पास बुकस और चार कर्मचारियों के आठ मोबाइल ले लिए और सभी के पास मे मिली घरों व बाइकों की चाबियां भी छीन ले गए। जाते समय कर्मचारियों की दो बाइकें भी ले गए। एक कर्मचारी का मोबाइल उनके हाथ नहीं लगा।
बदमाशो के जाने के बाद शाखा प्रबंधक मोहम्मद असलम ने  100 नंबर पर पुलिस को फोन किया जहां सूचना मिलने पर थाना आईटीआई पुलिस पहुंची। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश व सीओ राजेश भट्ट मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। दिनदहाड़े डकैती की सूचना से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तो वहीं जनपद के एसएसपी सदानंद दाते ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए तत्काल बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें रवाना कर दीं। बदमाशों ने घटना को इस अंदाज में अंजाम दिया कि आसपास रहने वालों को भनक भी नहीं लगी। सभी बदमाश पैदल आए थे। मोहम्मद असलम ने बताया ऑफिस में पांच बदमाश आए, जिन्होंने लूटपाट की, लेकिन ऑफिस के बाहर बरामदे में तीन चार और लोग भी थे।  आठ-नौ नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने जिस दुस्साहस के साथ आबादी के बीच फाइनेंस कंपनी में डकैती डाली है। वह किसी छोटे-मोटे गिरोह का काम नहीं है। यह भाटी गैंग का ही काम होने की आशंका जताई जा रही है। यह प्रशिक्षित मालूम पड़ रहे थे। लूट के दौरान आपस में कोड वर्ड में बात कर रहे थे। सभी चाल-ढाल में चुस्त और सजग थे। मो. असलम ने बताया कि बातचीत के दौरान एक ने भाटी शब्द से दूसरे को बुलाया। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य युवक ने डकैती डालनेे से पहले स्वयं रेकी की है।
सीओ राजेश भट्ट एसएसपी सदानंद दाते ने भी कहा कि यह गैंग किसी बेजोड़ गैंग का हिस्सा प्रतीत होता है। सभी बदमाशों के पास एक जैसी पिस्टलें थी। पुलिस कप्तान सदानंद दाते ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें रवाना हो गईं। पुलिस को जल्दी ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है।  उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी का कोई आदमी डकैतों से मिला होने की आशंका है। घटना के समय एक बदमाश ने मो. यामीन से कहा कि आज कैश कम क्यों है। इससे लगता है कि बदमाशों को कितना कैश रोज रहता है यह जानकारी थी, उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ते हुए घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

कहां है सरकार..लग ही नहीं रहा

0

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि शराब नीति बनाने में फेल राज्य सरकार अब मातृशक्ति की सुरक्षा में भी असफल साबित हो रही है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में गली-मोहल्लों व स्कूल व मंदिर के आसपास खोली गई दुकानों का लगातार विरोध हो रहा है। आंदोलन कर रही महिलाओं के साथ

शराब माफिया अभद्रता कर रहे हैं। मारपीट की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति का सम्मान न कर पाने वाली भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने गरीबों के सस्ते राशन की कीमतें बढ़ाने पर सरकार को गरीब विरोधी करार दिया।

साथ ही कहा कि खटीमा में रंगदारी मांगने वाले भाजपा नेता पर अब दुष्कर्म का भी मामला दर्ज हो गया है। इससे सत्ता के मद में चूर भाजपा का असली चेहरा भी सामने आने लगा है। कांग्रेस इन मामलों को पुरजोर तरीके से उठाकर सड़कों पर उतरेगी।

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप

0

घर में अकेली रह रही महिला से भाजपा नेता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने महिला के माध्यम से युवक को स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये भी हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी कब्जे में ले लिए गए। पीड़ि‍ता का मेडिकल कराने के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका घर गांव से दूर है। महिला के पड़ोसी का पुत्र सहकारिता विभाग में अस्थायी रूप से तैनात है। आरोप है कि भाजपा नेता श्रीपुर बिछुवा निवासी देवेंद्र चंद ने उसे विभाग में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

एवज में उसने महिला के माध्यम से सात लाख रुपये भी ले लिए। बावजूद वह विभाग में स्थायी नहीं हो सका। इस पर उसने नेता से रुपये लौटाने को कहा तो वह टालता रहा। महिला का आरोप है कि दो दिन पूर्व जब वह घर पर अकेली थी तो दोपहर के समय भाजपा नेता जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकी देकर चला गया।

आरोपी भाजपा नेता देवेंद्र चंद ने वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर खटीमा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में शामिल थे लेकिन टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पति भी है।

भाजपा नेता देवेंद्र चंद के विरुद्ध भले ही कोतवाली में पहला बड़ा मामला दर्ज हुआ हो, लेकिन राजनीतिक रौब गांठकर चर्चाओं में रहने वाले चंद का विवादों से पुराना नाता है। प्रदेश की सत्ता में काबिज सरकार के एक मंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले चंद पर हाल ही में एक राइस मिलर से रंगदारी मांगने के अलावा कई अन्य गंभीर आरोप लगे। इससे पहले यहां तैनात रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से सत्ता का रौब दिखाने पर भी चंद का नाम चर्चा में रहा था।

ग्राफिक एरा में फहराया गया 111 फीट का तिरंगा

0

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी मे अाज राज्य में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने वाला पहला संस्थान बना। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) डॉ. धन सिंह रावत ग्राफिक एरा में यह विशाल तिरंगा सुबह दस बजे विश्वविद्यालय परिसर में फहराया।

cb1aa9ee-04c1-490d-a0d4-10e391b1c5a3

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य भवन के सामने 111 फीट ऊंचाई वाले स्तम्भ पर यह तिरंगा फहराया जाएगा। 15 गुणा 21 फीट के आकार का यह ध्वज फहराने के लिए खास तौर से व्यवस्थाएं की गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की देशप्रेम व एकता की भावना को और सुदृंढ करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। छात्र-छात्राओं को राष्ट्र व राष्ट्रीय ध्वज के गौरव से जोड़ने और एकता व अखंडता के लिए कुछ भी कर गुजरने का ज़ज़्बा विकसित करने में मदद मिलेगी।

तो यहां से शुरु होगा राज्य में रेल निर्माण

0
उत्तराखंड में डबल इंजन लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी चार धाम रेल नेटवर्क जल्द हकीकत बनने जा रहा है। राज्य की आर्थिकी के लिए यह अहम कदम होगा ही, साथ ही चार धाम को विश्व के धार्मिक पर्यटन सर्किट में भी ऊंचा दर्जा हासिल हो सकेगा। इस सिलसिले में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु आगामी 13 व 14मई को चार धाम क्षेत्र का एरियल सर्वे करेंगे।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम समेत तीन धामों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर खास तवज्जो देने की मंशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जता चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी और उनकी केंद्र सरकार ने अपने पहले रेल बजट में चारों धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का वायदा किया था। इस वायदे को धरातल पर उतारने का वक्त अब करीब आ रहा है। तकरीबन तीन साल बाद रेल मंत्रालय इस अहम प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हुआ है। गौरतलब है कि राज्य में डबल इंजन लगने के बाद ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट की गति में तेजी आती दिख रही है। इस प्रोजेक्ट को चार धाम के साथ ही सामरिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इस कड़ी में अब चार धामों को रेल नेटवर्क से जोडऩे की तैयारी भी शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री की विशेष रुचि देखते हुए रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को गति देने की ठान ली है।
एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि
  • प्रदेश के चार धाम को आपस में जोड़ने के लिए रेल सर्किट विकसित किया जायेगा।
  • रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु 13 मई को इसका शिलान्यास करेंगे।
  • इससे जोशीमठ, सोनप्रयाग भी रेल से जुडेंगे।
सीएम रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरु किया गया था। इसके बाद वहां बेटियों का अनुपात 837 से 950 तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में बालिका अनुपात की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए अधिकारियों को पिथौरागढ़ के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा जन जागरूकता जरूरी है तो जो भी कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाये।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अगले तीन वर्षों में हमारा लक्ष्य 500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादित करने का है। वर्ष 2018 तक प्रदेश के सभी परिवारों को बिजली उपलब्ध करवा दी जाएगी। वर्तमान में 1 लाख 25 हजार परिवार ऐसे हैं जिन्हें मुख्य ग्रिड से बिजली पहुंचाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसे परिवारों को आॅफ ग्रिड बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज

0
Nainital,high court,uttarakhand

उत्तराखंड हाइकोर्ट में जल्द ही तीन नए जज नियुक्त होने की उम्मीद है। संभावना है कि आने वाले सोमवार को न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। नए न्यायाधीश बनने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज तिवारी, शरद शर्मा और लोकपाल सिंह के नाम शामिल हैं।

हाइकोर्ट में लंबे समय से न्यायाधीशों के चार पद रिक्त चल रहे थे। इन नियुक्तियों के बाद भी न्यायाधीश का एक पद खाली रहेगा। पहले हाइकोर्ट में न्यायाधीशों के नौ पद थे जिन्हें बाद में बढ़ाकर 11 कर दिया गया था। वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल सात न्यायाधीश हैं।

जस्टिस धर्मवीर शर्मा का देहांत हो जाने, जस्टिस ब्रह्म सिंह वर्मा के रिटायर होने और जस्टिस तरुण अग्रवाल का तबादला हो जाने के बाद खाली पदों की संख्या चार हो गई थी।

शुरू हुई केदारनाथ के लिये हेलीकाॅप्टर सेवाऐं

0

लंबे इंतजार के बाद आकिरकार केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। अभी, पांच कंपनियां यहां उड़ान भर रही हैं। इनके अलावा करीब 9 और कंपनिया डीजीसीए से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही हैं। तीन जगहों से उड़ान भरने वाले हेलीकाप्टरों में प्रतियात्री किराया साढ़े छह हजार से साढ़े सात हजार रुपये तक तय किया गया है। साथ ही उड़ान के लिए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

राज्य सरकार ने 14 हवाई कंपनियों को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी, लेकिन डीजीसीए का ग्रीन सिग्नल न मिलने के कारण पेच फंसा हुआ था। रविवार को डीजीसीए की छह सदस्यीय दल ने पवन हंस, ट्रांस भारत, हिमालयन हेली, हेरिटेज एविएशन व ग्लोबल बैक्ट्रा के हेलीपैडों का निरीक्षण करने के बाद उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी।

हवाई सेवाओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार के अनुसार इन सभी कंपनियों ने सोमवार दोपहर से अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। शाम को मौसम की खराबी की वजह से दो घंटे हवाई सेवाएं ठप रहीं। पहले दिन 62 उड़ानों में 357 यात्रियों ने सफर किया। इसके अलावा डीजीसीए की टीम ने सोमवार को सुमित एविएशन, बजाज, आर्यन, सार, यूटीआर, पिनेकल, एरो, इंडोकॉप्टर और प्रीमियर हवाई कंपनियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इन्हें भी उड़ान भरने की अनुमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हवाई सेवाओं के किरायों की अगर बात करें तो दोनो तरफ का सफर तय करने के लिये

  • नारायणकोटि-केदारनाथ (आना जाना):  7500
  • फाटा-केदारनाथ (आना जाना) : 7000
  • सोनप्रयाग-केदारनाथ (आना जाना): 6500
  • नारायणकोटि-केदारनाथ: 4000
  • केदारनाथ-नारायण कोटि: 3000
  • फाटा-केदारनाथ: 4000
  • केदारनाथ-फाटा: 3000
  • सोनप्रयाग-केदारनाथ: 3500
  • केदारनाथ-सोनप्रयाग: 3000

हवाई सफर से केदार बाबा के धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्री अगर वीआइपी दर्शन करने चाहेंगे तो उन्हें 2100 रुपये प्रतियात्री अलग से देने होंगे। हेली कंपनियां अपने किराये के साथ इसे जोड़ेंगी और बाद में यह हिस्सा मंदिर समिति को दिया जाएगा। पिछले साल यह राशि 1100 रुपये थी।

ऋषिकेश के गंगा तटों पर बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

आज बुद्ध पूर्णिमा है जिसके चलते ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। आज दान पुण्य और गंगा स्नान कि परम्परा है। आज के दिन गंगा स्नानं का विशेष महत्व होता है। माना जाता है की आज के दिन गंगा माँ में डुबकी लगाने से सारे कष्ठ दूर हो जाते है और पूण्य की प्राप्ति होती है और बहुत से श्रद्धालु आज गंगा घाट में पूजा भी करते है।

विदेशी श्रद्धालु  बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में दूर दूर से आते हैं और ऐसी ही एक श्रद्धालु मैटी ने कहा की -मुझे काफी ख़ुशी होती है लोगो में आस्था को देखकर और एक अलग तरह की एनर्जी है जो मुझे गंगा की ओर खींच लाती है। मैंने भी आज के दिन डुबकी लगयी और पूण्य कमाया।यहां हजारों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य का लाभ कमाँ रहे है। गंगा घाट में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुरे इंतज़ाम किये है ताकि किसी भी तरह की हताहत न हो सके।

खास बात ये रही की बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विदेशी श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह नजर आया। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऋषिकेश में जगह जगह कार्यक्रम हुए और सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए रूट डाइवर्ट किया गया,जिसके चलते बाहरी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। बुध पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने तीर्थ नगरी आते है जिससे तीर्थनगरी में भीड़ बढ़ जाती है। भीड़-भाड़ से जाम जैसी समस्या बढ़ती है जिससे निजाजत दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है ,जो सिर्फ बुध पूर्णिमा के दिन ही रहेगा।

यहां देखें गंगा तटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांताः