Page 785

पर्वतीय क्षेत्रों मे खेती के लिए होगा उपयोगी छोटा ट्रेक्टर

0

बाइक के इंजन से बीजों की बुवाई की जा सकती है। स्टेयरिंग के जरिये किसान अपने हिसाब से मशीन को घुमाकर बुवाई कर सकते हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, काशीपुर के विद्यार्थियों ने पॉवर सीड ड्रिल नामक उपकरण तैयार किया है, जो खासकर पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

पर्वतीय क्षेत्रों की जमीन ढलान होती है।, ऐसे में ट्रैक्टर चलाकर सीड ड्रिल से बुवाई करने में दिक्कत होती है। इसको ध्यान में रखकर कृषि इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने पॉवर सीड ड्रिल उपकरण बनाया है। इसमें बाइक के इंजन, स्टेयरिंग, लोहे की टंकी, गियर, सीड बॉक्स लगे हैं। यह बाइक की तरह ही स्टार्ट होती है। इसकी खासियत यह है कि बाजार में जो भी सीड ड्रिल है, वह ट्रैक्टर से चलने वाला है, जबकि यह पॉवर सीड ड्रिल स्टार्ट करने के बाद हाथ से घुमाया जा सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी इस उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है। शिक्षक एके शर्मा ने बताया कि इस उपकरण को प्रियंका व्यास, मीनाक्षी, कविता जोशी, नेहा रावत, हिमानी उनियाल, सौरभ नेगी, सुरेंद्र पाल, नवीन पांडे, हिमांशु, रजत किशोर, उपेंद्र सिंह ने बनाया है। विद्यार्थियों ने बताया कि पॉवर सीड ड्रिल पर्वतीय क्षेत्रों की जमीन को देखकर बनाया गया है। किसान अपने हिसाब से स्टेयरिंग घुमाकर गेहूं, उड़द, चना, मटर आदि बीजों की बुवाई कर सकते हैं। एक लीटर पेट्रोल में करीब डेढ़ घंटे तक उपकरण चलेगा। इसे शासन स्तर से प्रोजेक्ट करना किया जाना चाहिए।

रानीखेत मे शुरु हुई कुमांऊ रेजीमेंट की भर्ती

0

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) की यूनिट हेड क्वार्टर,रानीखेत मे कोटा भर्ती रैली दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य व विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को खास तवज्जो दी गई है। दूसरे दिन विभिन्न प्रांतो से पहुंचे 2000 में से 1183 नौजवान दौड़ के उतरे। इनमें 236 युवाओं ने दौड़ पूरी कर पहली बाधा पार की।

एतिहासिक सोमनाथ ग्राउंड में कोटा भर्ती रैली के दूसरे दिन खिलाड़ियों को खास तवज्जो दी गई। भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रेदश, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों से पहुंचे करीब दो हजार युवाओं में से 1183 को प्री-हाइट टेस्ट के बाद को दौड़ के लिए सही पाया गया। इनमें 236 युवाओं ने दौड़ पूरी की। इनमें से 116 खिलाड़ी तथा 120 सैन्य आश्रित थे।

इनके अभिलेखों की जांच कर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। 151 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा सफल हुए, इस दौरान भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 (प्रशिक्षण) ले. समर राघव, ले. कर्नल उमेश सती, ले. कर्नल एमके सिंह, कैप्टन दीपक जोशी, एसएम जगदीश प्रसाद आदि समेत कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे। भर्ती अधिकारी के अनुसार आज सभी राज्यों के युवाओं की सोल्जर ट्रेडमैन के लिए भर्ती होगी।

हल्द्वानी में कंकाल मिलने के बाद काम रोकने के आदेश

0

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने हल्द्वानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) निर्माण स्थल पर कब्र और हड्डियों के अवशेष मिलने के बाद निर्माण कार्य पर रोक के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस तथा पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग को मामले की पूरी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच प्राथमिकता के आधार पर होगी।

गुरुवार शाम आइएसबीटी निर्माण स्थल गौलापार पहुंचे आर्य ने मुआयना करने के साथ ही पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्माण स्थल पर कब्रगाह सामने आना एक गंभीर और जांच का विषय है। मौके से बरामद हड्डियों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी, ताकि सच सामने आ सके। इस बीच परिवहन मंत्री ने आइएसबीटी की जरूरत पर जोर देते हुए निर्माण बाधित न होने की मंशा भी जताई।

कहा कि हल्द्वानी ही नहीं, पूरे कुमाऊं के लिए यह परियोजना बेहद अहम है। जांच पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इस दौरान उनके साथ आरटीओ राजीव मेहरा, एसडीएम एपी बाजपेयी, कार्यदायी संस्था नागार्जुन कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएसआरएम नायडू, सत्यनारायण रेड्डी भी थे।

सरकारी कमाई को बढ़ाने की जुगत में लगे अधिकारी: मुख्यमंत्री

0

सूबे के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सरकार के खजाने और राजस्व को बढ़ाने की तरकीबें निकालने की हिदायत दी हैं। ये बात त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक मं साफ की।

वित्त और वाणिज्य कर विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाया जाय।जिसमें खास ध्यान वन और खनन से आने वाली कमाई को बढ़ाने पर रहे। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में निर्देश दिये है कि राजस्व प्राप्ति के लिये जिम्मेदार सभी विभागों में ईमानदार एवं पारदर्शी तरीके से काम किया जाय और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही:

  • स्वरोजगार को बढ़ावा दे, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकें
  • युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है।
  • स्किल डिवेलपमेंट और ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाय।
  • शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की ईकाइयों को और प्रभावी बनाने के लिये एक कमेटी बनाकर रिपेार्ट तैयार की जाये।
  • डिजिटल बैंकिंग और कैशलेस अभियान, भीम ऐप और भीम आधार ऐप के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाय।

साल 2015-16 में राज्य का कुल खर्चा 29.6 हजार करोड़ रूपये रहा जबकि कुल कमाई 28.6 हजार करोड़ रूपये। राज्य पर कुल कर्विजा 39.03 हजार करोड़ रूपये है जो केंद्र सरकरा के तय मानकों से 25 प्रतिशत कम हैं। साल 2015-16 में राज्य का प्लैनड खर्च 10.58 हजार करोड़ रूपये और नोन प्लैन्ड खर्च लगभग 19 हजार करोड़ रूपये था। वर्ष 2015-16 में राज्य का कर राजस्व 9378 करोड़ रूपये तथा टैक्स के बाद राजस्व 1219 करोड़ रूपये था। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के कमाई के साधनों में इज़ापा करने की हिदायत दी है वहीं सरकार के सामने गैर ज़रूरी और फिजूलखर्ची को रोकना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

कुमाऊं का ग्रासलैंड बना बाघों का नया अाशियाना

0

यह पूरे देश में शायद पहली बार होगा जब आप उत्तराखंड क्षेत्र के कुमाऊं मे पहला मानव निर्मित ग्रासलैंड दिखेगा जहां बाघिन और उसके बच्चों को आप घूमते हुए देख सकते हैं जिसे वो अपना घर मानते हैं। एक मानव रचित ग्रासलैंड, जो सालों की कड़ी मेहनत के बाद कुमाऊं के जंगल में बनाया गया है उसको आखिरकार सफलता का स्वाद चखने का मौका मिल गया है।

डाली रेंज के पूरब तराई की तरफ जंगलों में विभाजन पर बसा यह ग्रासलैंड लगभग 60 हेक्टेयर में फैला हुआ है, और पिछले 2 सालों से एक्सपेरिमेंट के आधार पर चल रहा है जिसमें इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा बाघों को और हाथियों को बसाया जा सके।

आफिसरों के अनुसार इस प्रोजेक्ट का टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया जिसके बाद इसका उद्देश्य एक ऐसा हैबिटेट बनाना है जिसके बाद इसमें ज्यादा से ज्यादा बाघों को इस ग्रासलैंड में बसाया जा सके और उनके बच्चों की जनसंख्या को ट्रैक किया जा सके।

चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट से ईवीएम पर सील हटाने को करी अपील

0
Nainital,high court,uttarakhand

ईवीएम से छेड़छाड़ मामले में चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को नैनीताल कोर्ट में संशोधित प्रार्थना पत्र दायर किए गए। आयोग ने प्रार्थना पत्र में कोर्ट से ईवीएम की न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सील लगाने संबंधी आदेश को हटाने की मांग की है। आयोग के अनुसार ईवीएम पहले से ही सीलबंद हैं। वहीं कोर्ट ने प्रार्थना पत्रों पर आपत्ति दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

बीते दिनों न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके गुप्ता की एकलपीठ ने विकास नगर से कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात के अलावा मसूरी से गोदावरी थापली समेत अन्य प्रत्याशियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए जीते हुए प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। साथ ही ईवीएम को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सील करने के आदेश पारित किए थे।

आयोग के अधिवक्ता की ओर से एकलपीठ में बयान दर्ज कराते हुए कहा गया था कि ईवीएम पहले से ही सील बंद कर कंट्रोल रूम में रखी गई हैं। इनका रखरखाव राज्य सरकार कर रही है। अब चुनाव आयोग के अधिवक्ता ने कहा कि पिछले वक्तव्य में राज्य सरकार शब्द भूलवश रिकॉर्ड हो गया, जबकि यह रखरखाव सरकार के जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग कर रहा है।

इसलिए आयोग ने अदालत से ईवीएम को न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील बंद किए जाने के आदेश को हटाने की मांग की है। जस्टिस गुप्ता की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद याचिकाकर्ता व प्रत्याशी रहे राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, अमरीश कुमार, विक्रम सिंह नेगी, चरन सिंह से तीन सप्ताह में आपत्ति दाखिल करने के आदेश पारित किए।

13 मई से लगेगा 7 दिनों का कृषि मेला

0

शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कांफ्रेंस में धन सिंह रावत ने कल यानि 13 मई से 19 मई तक होने वाले मेले के आयोजन के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि देहरादून के परेड ग्राउंड में सहकारिता मेले का आयोजन होगा । केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे मेले का उद्घाटन। उन्होंने कहा कि सहकारिता से सम्बंधित पहली बार आयोजित हो रहा है ये मेला। 2 लाख के करीब किसानों को लाभ दिए जाने का है लक्ष्य। डा.रावत ने बताया कि कल से शुरु होने वाला मेला, अंर्तराष्ट्रीय लेवल का होगा। इसके अलावा डीसीबी  के चेयरमैन और सांसद हर दिन भाग लेंगे साथ ही प्रदेश के 8 मंत्री भी अलग-अलग दिन मौजूद रहेंगे। डा.रावत ने कहा कि शायद यह पहली बार होगा जब सहकारिता को राजनिति से हट कर किसी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।

कार्यक्रम के बीच-बीच में टेक्निकल सेशन भी होंगे, डा. रावत ने कहा कि आने वाले समय में सहकारी समिति का नाम बदलकर बहुदेसीय सहकारी समिति रखा जाएगा। इसके साथ ही सहकारी समितियों को डिजिटल इंडिया मुहिम से जोड़ा जाएगा और 1 साल के अंदर 7 जगह सहकारी मेले का आयोजन किये जायेंगे। डा.धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे 2 लक्ष्य दिये थे एक पलायन और दूसरा रोजगार, इसके लिए हम एक साथ 20 हजार लोगों को रोजगार देने में सक्षम होंगे।

डा.धन सिंह रावत ने बताया कि कल से शुरु होने वाले मेले में 225 स्टॉल लगेंगे, और इस कार्यक्रम के जरिए 80 फीसदी सहकारिता से जुड़े रहने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही 13 मई को सहकारिता को डिजीटल मीडियम से जोड़ने के लिए वेबसाइट लांच की जाएगी।

राज्य में पेट्रोल 25 पैसे तो डीजल होगा 50 पैसे सस्ता

0

त्रिवेंद्र रावत मंत्रिमंडल ने अहम फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को नए निर्माण कार्य देने पर रोक लगा दी। वहीं निगम को दिए गए पुराने कार्यों का तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन नियोजन विभाग करेगा, जबकि इन कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी।

कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर कार्बन सेस खत्म करने का निर्णय कर जनता को कुछ राहत दी, लेकिन उसे बिजली का टैरिफ बढऩे का झटका लगना भी तय है। राज्य में पेट्रोल प्रति लीटर 25 पैसे और डीजल प्रति लीटर 50 पैसे सस्ता हो जाएगा। 252 मेगावाट की दस जलविद्युत परियोजनाओं से उत्पादित बिजली का टैरिफ 80 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर दो रुपये प्रति यूनिट किया। इससे आम बिजली उपभोक्ता पर 15 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा टैरिफ की मार पड़ने जा रही है।आयकर जांच में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से संबद्ध अधिकारियों पर शिकंजा कसने के बाद राज्य सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है।

मंत्रिमंडल के फैसलों को ब्रीफ करते हुए सरकार के प्रवक्ता और काबीना मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि निगम को अब राज्य के भीतर नए कार्य आवंटित नहीं किए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने यह फैसला भी लिया कि निगम को सौंपे गए पुराने कार्यों का तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन पर भी सख्ती से कराया जाएगा।

यह जिम्मा नियोजन महकमे को सौंपा गया है। निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जांच भी होगी। गौरतलब है कि राज्य में प्रोक्योरमेंट नियमों की अनदेखी कर निगम को बड़े निर्माण कार्य सौंपे जाते रहे हैं। ‘दैनिक जागरण’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आखिरकार मंत्रिमंडल को इस मामले में फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। मंत्रिमंडल ने पेट्रोल और डीजल पर कार्बन सेस खत्म कर जनता और उपभोक्ताओं को राहत दी है। इससे करीब 100 करोड़ का राजस्व की हानि होगी, लेकिन इस हानि की पूर्ति राज्य में पेट्रोल और डीजल की अधिक बिक्री से होने वाली आय से मुमकिन होगी।

उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के करीब बराबर हो गई हैं। मंत्रिमंडल ने राज्य में गंगा व सहायक नदियों के लिए मैनेजमेंट बोर्ड के गठन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए मसौदे पर विचार को मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित की है।

मंत्रिमंडल ने राज्य की सभी तकरीबन 9200 राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें जुलाई माह तक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई है।

 

गढ़वाल कमिश्नर ने ऋषिकेश तहसील का किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ही गढ़वाल कमिश्नर ने तहसील ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण में तरह-तरह कई तरह की अनियमितताएं पाई जिसको लेकर उन्होंने तहसीलदार सहित कई अधिकारियों को फटकार लगाई और निरक्षण के दौरान तहसील से गायब रहने पर कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रार ललित सिंह को निलंबित कर दिया और रजिस्ट्रार ऑफिस के ताले तुड़वाकर फाइलों की जाँच की। कमिश्नर का कहना है कि कर्मचारी यहां अपने कार्य को ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं जिसकी शिकायत लगातार मिल ही थी और निरीक्षण में भी इन शिकायतों को सही पाया गया जिसके चलते अधिकारियों पर कार्यवाही की गई।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू पहुँचे ऋषिकेश

भाजपा के वरिष्ट नेता और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तीर्थनगरी ऋषिकेश कार्यकर्तायों से मुलाक़ात करने पहुँचे,जहां कार्यकर्तायों द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगे आरोपों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले तो विपक्ष ही उनपर आरोप लगाते थे लेकिन अब तो उन्ही की पार्टी के कार्यकर्ता आरोप लगा रहे है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की वजय से देश में नया कल्चर आया है, ओर लोगों को पता भी चल रहा है कि अब ज़ीरो परसेंट टॉलरेंस वाली सरकार देश में काम कर रही है। गौरतलब है कि बसपा के बागी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती पर आरोप लगाते हुए बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।