मसूरी शहर के स्प्रिंग रोङ में एक स्कार्पियों करीब दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी के 75 कंमाडो सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना में घायल तीन पुरुष और दो महिलाएँ एक चार साल का बच्चा शामिल है। लेकिन बच्चे को मामूली चोट आई दिल्ली और गाजियाबाद से कुछ लोग मसूरी घुमने आये थे लेकिन मसूरी से लौटते समय स्प्रिंग रोङ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे खतरनाक खाई में गिर गया। खाई के आसपास कुछ महिलाएं घास काट रही थी उन्होने वाहन को गिरते देख तो पुलिस और स्थानीय लोगो क सूचना दी। सुचना मिलते ही सबसे पहले आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे।आईटीबीपी के जवानों द्वारा चलाया गया रेस्कूय आपरेशन से ही पर्यटकों की जान बचाई गई। घायलों के नामःतानिया,तापसी,अर्णव-4 साल का बच्चा,प्रवेश,पीयूष और आशीष।
मसूरी में स्कार्पियों खाई में गिरी,5 लोग गंभीर रुप से घायल
अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है । मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर ज़रूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है ।
चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्य सचिव ने किसी भी आपदा की स्थिति में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर को सक्रिय रहने के लिए कहा है । अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर चट्टान गिरने से हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिब ने मार्गों का सर्वे कर संभावित भूस्खलन या चट्टान गिरने वाले स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ।
उन्होंने लोनिवि को रॉक स्टेब्लिसशन की व्यवस्था करने के लिए कहा है । साथ ही भूस्खलन के संभावित क्षेत्रों में बुलडोज़र, पोकलैंड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ।
उत्तराखण्ड ने पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिये बिछाया रेड कारपेट

दुराचार के आरोपी को 15 साल कठोर कारावास
अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज की नैनीताल कोर्ट ने लकवाग्रस्त 70 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के दोषी को 15 साल कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। घटना के छह माह बाद वृद्धा की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी के बाद मुजरिम जेल में ही था और अदालत के फैसले के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया।
अभियोजन के अनुसार, पिछले साल 17 मई को मलिक का बगीचा ट्यूबवेल के पास वनभुलपुरा, हल्द्वानी निवासी, दिलशाद (25 वर्ष) पुत्र अबरार ने वृद्धा के साथ उस समय दुराचार किया, जब उसके बहु-बेटे बाजार गए थे। वृद्धा की बेटी घर पहुंची तो दरबाजे का बंद कुंडा खुला देख चौक पड़ी। उसे देखते ही आरोपी अर्धनग्न अवस्था में भाग गया। वृद्धा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता के बेटे की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद एडीजीसी घनश्याम पंत द्वारा आरोप साबित करने को आधा दर्जन गवाह पेश किए। अदालत ने बीमार व लकवाग्रस्त वृद्धा के साथ दरिंदगी पर धारा 376-2(एल) का प्रयोग करते हुए 15 साल की कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। धारा 452 में सात साल कैद व 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई
योगगुरु रामदेव पहुँचे परमार्थ
योगगुरु बाबा रामदेव ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन पहुँचे जहां वो योगा घाट में चल रहे श्रीराम कथा में शामिल हुए, परमार्थ निकेतन के परामध्यक्ष चिदानंद मुनि ने योगगुरु रामदेव का स्वागत किया। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उनके मंत्रिमंडल की तारीफ की, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार देश के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे है। पिछले तीन सालों मे कोई घोटाला नही हुआ, यह कहकर रामदेव ने जमकर मोदी सरकार की तारीफ करी।
यात्री बनकर हैलीपेड पंहुचे रूद्रप्रयाग डीएम, टिकट कालाबाजारी को पकड़ा रंगे हाथ
केदारनाथ यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है पर जब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश गिल्डियाल स्वयं यात्री बनकर केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए हवाई टिकट खरीदने के लिए हेली कंपनियों के एजेंट्स के पास पहुँचे, तो उन्हें अंत में ट्रेवल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी पड़ गई। जी हाँ, दरअसल मामला कुछ यूँ है कि हेली कंपनियों द्वारा यात्रियों के साथ की जा रही लूट का सच जानने के लिए जिलाधिकारी यात्री बनकर हेलिपैड पहुँचे थे।
वहाँ पहुँचने पर उन्हें हवाई टिकट की कालाबाजारी का प्रमाण मिला उन्होंने देखा कि कुछ यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल कर उन्हें पहले भेजा जा रहा था जबकि जिन यात्रियों ने पहले से ऑनलाइन टिकट खरीद रखी थी उन्हें बाद में भेजा जा रहा था यह सब कुछ डीएम अपने आंखो से देख रहे थे। डीएम ने इसके बाद ऑनलाईन टिकट बुकिंग वालो को पहले यात्रा मुहैया कराने के आदेश दिया अौर हेली कम्पनी पर कार्यवाही करने के भी आदेश दिऐ, उन्होनें कहा कि हेली कम्पनियों के काम पर नजर रखी जाऐगी ओर पकड़े जाने पर उनका लाईसेंस रद कर दिया जाएगा।
पुलिस पर ताना तमन्चा
सुल्तानपुर पट्टी ढाबे पर खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और तमंचा तान दिया। इससे ढाबे पर भगदड़ मच गई। पीड़ित ढाबा स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर पिपलिया, बाजपुर, क्षेत्र में स्थित फतेह सिंह के पंजाबी ढाबे पर रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे कुछ युवक खाना खा रहे थे। इसी ढाबे पर उप्र क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी भी आ गए। किसी बात पर युवकों की इन पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि इससे गुस्साए युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल लिया जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक जा चुके थे। इस मामले में ढाबा स्वामी कश्मीर सिंह ने चार युवकों के खिलाफ नामजद व 10 अन्य के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद माजिद, साजिद व सलीम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरा नामजद युवक नाजिम व अन्य अज्ञात लोग गिरफ्त से बाहर हैं। इधर मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
यहां देखे सीसीटीवी फुटेजः
उत्तरकाशी डीएम की पाठशाला
डीएम डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज में कक्षा 12 ‘ब’ के छात्रों को जीव विज्ञान विषय पढाया।डीएम ने कहा कि जीव विज्ञान उनकी पसंदीदा विषय है। कहा कि बच्चों को जीव विज्ञान पढाने से बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ओैर अधिक मजबूत हो सकते है। कहा कि प्रत्येेक सप्ताह वह एक घण्टे बच्चों को पढायेेंगे।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार डीएमडाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव प्रातः 9ः45 बजे अपने आवास से कुछ ही मीटर दूरी पर स्थित राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज, उत्तरकाशी में पहुंचे जहां कक्षा 12 ‘ब’ के कक्षा में प्रवेश कर वहां उपस्थित बच्चों को जीव विज्ञान विषय की वादन में वंशागति का आणविक आधार नामक पाठ को पढ़ाना प्रारंभ किया। जिसमें जिलाधिकारी ने बच्चों को डीएनए, आनुवंषिक पदार्थ की खोज, आरएनए, अनुलेखन, आनुवंशिक कूट, स्थानान्तरण, जीन अभिव्यक्ति का नियम, मानव जीनोम परियोजना एवं डीएनए फिंगर प्रिंट आदि बिन्दु पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाया। उन्होने कक्षा को रोचक बनाने के लिए बच्चों से अक्रमिक रूप से प्रश्न, प्रति उत्तर भी पूछते रहे। जिससे उपस्थित बच्चे अग्रेसित होकर पढ़ाये जा रहे विषय सेे लाभान्वित होने के लिए उत्सुक दिखें।
विद्यालय में छात्र आजाद नेगी , अजय कुमार, अजय मोहन, अंकित गुसांई मनीष सिह, राजन पंवार, रविन्द्र लाल आदि ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हमारे कक्षा में आकर हमें पढाना यह अपने आप मे बडी बात है। हमारी कक्षा खुशनशीब है, जिलाधिकारी द्वारा पढाये जा रहे हर बिन्दु को हम याद रखेंगे।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आर. कुशवाह, प्रधानाचार्य सी.एल.शाह, प्रवक्ता जीव विज्ञान प्रभाकर सहित अध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।
कोर्ट में बहस के दौरान भिड़े वकील
एक अधिवक्ता ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।खटीमा में एपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता लालाराम ने कहा कि सोमवार दोपहर वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में गए थे। इसी दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी ने उन्हें धक्का दिया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। कुछ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद कोतवाली में प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कुमाऊं में पहला रोटी बैंक
रुद्रपुर शहर के फुटपाथों पर रोटी के लिए मांग-मांग कर गुजारा करने वालों का पेट अब रोटी बैंक भरेगा। लोकसेवा समिति ने इसका बीड़ा उठाया है। इसके लिए संस्था ने नगरवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की।
गरीबों के लिए यह संस्था देवदूत बनकर आई है। यह बैंक सिह कॉलोनी की गली नंबर 4 में खुलेगी। इस वक्त संस्था की टीम निम्न जीवन जीने वाले गरीबों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उनको भोजन दिलाया जाएगा। चिह्नीकरण के बाद उनको एक कार्ड दिया जाएगा, जिसको दिखाते ही पदाधिकारी उनको भोजन उपलब्ध करा देंगे। संस्था के भोजन देने का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक भोजन के पैकेट दिलाएगी। इस दौरान शादियों, होटल और ढाबों पर जो खाना बच जाता है वह भी गरीबों के हितार्थ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए होटल, ढाबों और मैरिज हॉलों से संपर्क साधा जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष यशपाल घई ने बताया कि रोटी बैंक का शुभारंभ 23 मई को सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री अरिवंद पांडेय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर सोनी कोली व डीएम नीरज खैरवाल मौजूद रहेंगे।


























































