Page 774

जर्मनी से साईकल पर निकले दम्पत्ति

0

आधा दर्जन से अधिक देशों में साईकल से यात्रा कर पर्यावरण के प्रति जर्मनी के दम्पत्ति नैनीताल पहुचें। आधुनिकता के दौर में वाहनों के धुएं से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ जर्मन दंपती साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकला है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी अकोस व सोनजा अब तक साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण का संदेश देते हुए 20 हजार किमी का सफर तय कर चुके हैं।

उनका कहना है कि यदि वाहनों की संख्या ऐसे ही लगातार बढ़ती रही तो आने वाले समय में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इसी को देखते हुए उन्होंने साइकिल से यात्रा करने की योजना बनाई ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके।

पिछले साल पहली मार्च को जर्मनी से साइकिल की यात्रा पर निकला दंपती अब तक थाइलैंड, फिलीपींस, वियतनाम, लाओस व काठमांडू के बाद उत्तराखंड के विभिन्न शहरों का साइकिल से भ्रमण कर चुका है। उत्तराखंड की घुमावदार सड़कों पर साइकिल चलाने के अनुभव के बारे में वे बताते हैं कि बढ़ते वाहनों की वजह से सड़कों पर लोगों के लिए अब पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

वाहनों के धुएं से पौधों को सबसे अधिक नुकसान पहुंच रहा है। दंपती का कहना है कि उत्तराखंड में अभी काफी हरियाली बची है। जरूरत है तो इसके संरक्षण और संवर्धन की। यदि इसका संरक्षण नहीं किया गया तो यह सुंदर व मनमोहक जगह भी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो जाएगी।

उन्होंने अधिक से अधिक पौधे रोपने, रात में पहाड़ों पर वाहन संचालन पर रोक लगाने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने को लक्ष्य बताया। उनका कहना है कि यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण देना है तो इसके लिए हमें अभी से प्रयासर शुरू करने होंगे।

नहीं रहे ”एयरलिफ्ट” के असली रंजीत कत्याल

0

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में रंजीत कत्याल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए अक्षय की काफी तारीफ हुई थी और 90 के दशक के रियल हीरो के बारे में लोगों को जानकारी मिली थी। रंजीत कत्याल ने 90 के दशक में अनगिनत परिवारों को कुवैत और इराक से इवैकुएट कराया।

रंजीत कत्याल का नाम सनी मैथ्यू है और अब वो हमारे बीच नहीं रहे। सनी को हमेशा इतिहास के पन्नों में उनके बुलंद हौसलों और सराहनीय काम के लिए याद किया जाएगा। सनी मैथ्यू की मौत की जानकारी फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट करके दी और बाद में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके इस अकस्मात मौत पर दुख जताया।

सनी भारत के केरल से थे और उन्होंने 1,70,000 परिवारों को नई जिंदगी दी थी। मैथ्यू के निधन से उनके परिवार सहित उनके चाहने वालो में शोक का माहौल है। रंजीत इन सभी परिवारों को बड़े हौसले और हिम्मत के साथ एयरलिफ्ट करवाया था। उस समय कुवैत में 1,70,000 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे और उन लोगों को अम्मान से मुंबई लाने के लिए एयर इंडिया के विमानों ने कुल 488 उड़ानें भरीं थी। यह दूरी 4000 किलोमीटर से भी ज्यादा थी। यह अभियान खाड़ी युद्ध के दौरान चलाया गया था, जिसमें कुवैत और इराक में रह रहे भारतीय लोगों को बचाया गया था।

तो अब यमुनोत्री के घोड़े-खच्चर भी पहनेंगे डायपर

0

आपको यह सुनकर हैरानी जरुर  होगी कि चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों को जिला प्रशासन डायपर पहनाने की तैयारी कर रहा है । प्रशासन ने पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के मल मूत्र से फैलने वाली गंदगी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि यमनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी से धाम की दूरी पांच किलोमीटर है । जहाँ पहुँचने के लिए पैदल यात्रा , डंडी कंडी और घोड़े खच्चरों का सहारा यात्रियों को लेना पड़ता है । यात्रियों और घोड़े खच्चरों के चलने के लिए यहां एक ही पैदल रास्ता है, जो बेहद संकरा है। सामान और यात्रियों को ले जाते समय घोड़े खच्चर जगह-जगह मल मूत्र करते हैं, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।

घोड़े खच्चरों से फैलने वाली गंदगी को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन यमुनोत्री पैदल रास्ते पर चलने वाले घोड़े खच्चरों को डाइपर पहनाने जा रहा है। यात्रा के पीक समय पर यहाँ करीब सौ से ज्यादा घोड़े खच्चर चलते हैं । साथ ही दर्जनों डंडी-कंडी ले जाने वाले मजदूर भी इसी रास्ते से चलते हैं।

ऐसे में गंदगी निपटने के लिए घोड़े- खच्चरों को बैग नुमा कपड़े के बने डाइपर पहनाए जाने की कवायद शरू की जा चुकी है । डीएम उत्तरकाशी डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि घोड़े, खच्चरों को डाइपर पहनाए जाएंगे, जिससे पैदल चल रहे यात्रियों को गंदगी के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रावल पवन प्रकाश उनियाल ने बताया कि जिला प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। मंदिर समिति की ओर से भी इस काम के लिए यथा संभव मदद की जाएगी ।

8 महीने के अंदर 10 हाथियों की राजाजी में मौत

0

राजाजी पार्क अपनी विशिष्ट प्राचीन प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध बायोडायवर्सिटी के लिए जाना जाता है। पार्क को 1983 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री सी.राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया था। 23 प्रजाति के मैम्लस और 315 तरह के चिड़ियों के प्रजाति का घर है, लेकिन हाथियों के लिये प्रसिद्ध यह पार्क, अाज उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रहां हैं।

बीते शुक्रवार की रात को राजाजी टाइगर रिजर्व के ढोलखंड रेंज में एक युवा हाथी की मौत हो गई, इसके साथ ही पिछले आठ महीनों में राजाजी में मरने वाले हाथियों की संख्या 10 हो गई है। वन्यजीवन वार्डन कोमल सिंह, के अनुसार हाथी सुबह ही बेहोश हो गया था। इसके बाद उसका इलाज शुरू हो गया, लेकिन रात तक उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह मर गया। उन्होंने कहा, मुख्य रूप से यह लगता है कि बहुत अधिक गर्मी के कारण हाथी मर गया है।

राजाजी के निदेशक, सनातन सोनकर ने कहा कि पार्क क्षेत्र में पाइप के माध्यम से पानी के छोटे बड़े वॉटर होल्स को भरा जाता है ताकि जानवर प्यासे न रहें। इसके साथ ही हाथियों के नहाने के लिए बहुत से छोटे बड़े ट्रेंच खोदे गएँ है जिसमें वह मड बाथ ले सकें।

इसी वर्ष 29 मार्च को हाथी के एक शव को रिजर्व के अंदर नदी में तैरता हुआ पाया गया था। रिजर्व ने कहा कि हो सकता है कि वह नदी में फिसल गया और उसकी सांस नली बंद होने की वजह से वह मर गया था। इससे पहले 15 सितंबर को एक माँदा हाथी और उसका बच्चा हरिद्वार रेंज में बिजली से मर गया था। 6 अक्टूबर को एक हाथी का बच्चा ऊंचाई से गिर गया और उसी उसकी मृत्यु हो गई थी फिर 15 अक्टूबर को मोतीचूर में ट्रेन दुर्घटना में एक हथिनी की मृत्यु हो गई थी और उसके बाद खानपुर रेंज के कासस्रो नदी में एक और मृत हथिनी मिली।

30 नवंबर को, चिला रेंज में बिजलीघर से एक हथिनी की मौत हो गई। 24 दिसंबर को राजाजी में पहाड़ी से गिरने से एक हाथी की मृत्यु हो गई, 4 फरवरी को हाथी ‘योगी’ की रहस्यमय बीमारी से मृत्यु हो गई और 29 मार्च को हरिद्वार रेंज में एक हाथी की सड़ी हुई बाडी को बरामद किया गया।

निदेशक ने कहा कि सभी हाथियों की मौत प्राकृतिक आपदाओं और अन्य मामलों जैसे की रेलवे ट्रेक से एक्सीडेंट के कारण हुई, कुछ बिजली गिरने से और कुछ आपसी संघर्ष के कारण मरे लेकिन शिकार के कारण कोई भी नहीं मरा।

मसूरी में स्कार्पियों खाई में गिरी,5 लोग गंभीर रुप से घायल

0

मसूरी शहर के स्प्रिंग रोङ में एक स्कार्पियों करीब दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी के 75 कंमाडो सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना में घायल तीन पुरुष और दो महिलाएँ एक चार साल का बच्चा शामिल है। लेकिन बच्चे को मामूली चोट आई दिल्ली और गाजियाबाद से कुछ लोग मसूरी घुमने आये थे लेकिन मसूरी से लौटते समय स्प्रिंग रोङ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे खतरनाक खाई में गिर गया। खाई के आसपास कुछ महिलाएं घास काट रही थी उन्होने वाहन को गिरते देख तो पुलिस और स्थानीय लोगो क सूचना दी। सुचना मिलते ही सबसे पहले आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे।आईटीबीपी के जवानों द्वारा चलाया गया रेस्कूय आपरेशन से ही पर्यटकों की जान बचाई गई। घायलों के नामःतानिया,तापसी,अर्णव-4 साल का बच्चा,प्रवेश,पीयूष और आशीष।

अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

0

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है । मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर ज़रूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है ।

चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्य सचिव ने किसी भी आपदा की स्थिति में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी आपरेशन सेन्टर को सक्रिय रहने के लिए कहा है । अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर चट्टान गिरने से हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिब ने मार्गों का सर्वे कर संभावित भूस्खलन या चट्टान गिरने वाले स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ।

उन्होंने लोनिवि को रॉक स्टेब्लिसशन की व्यवस्था करने के लिए कहा है । साथ ही भूस्खलन के संभावित क्षेत्रों में बुलडोज़र, पोकलैंड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ।

उत्तराखण्ड ने पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिये बिछाया रेड कारपेट

0
उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के रेड कारपेट बिछाया गया है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत 10 करोड़ तक के क्लीयरेंस का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया गया है। 10 करोड़ से अधिक का क्लियरेंस मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दिया जाता है। सोमवार को सचिवालय में बेलजियम के राजदूत श्री जेन लुयकस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव श्री एस.रामास्वामी से मिला।
CS Photo 03 dt.22 May 2017 (1)
मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में पूंजी निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। यहां का पर्यावरण, कानून व्यवस्था, कनेक्टिविटी, मानव संसाधन और सिंगल विंडो सिस्टम से क्लीयरेंस पूंजी निवेश के अनुकूल है। बेल्जियम के राजदूत ने उत्तराखंड में जड़ी बूटी, खाद्य प्रसंस्करण, मसाले, मूंहम ट्रीटमेंट, स्मार्ट सिटी, आदि में पूंजी निवेश की इच्छा जताई। इसके अलावा जो भारतीय कंपनी उत्तराखंड में अपनी इकाई लगाना चाहती है, उसे तकनीकी सपॉर्ट भी देगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में वानिकी, आर्गेनिक खेती, सगंध और औसधीय पौधों की खेती, जल विद्युत और सौर ऊर्जा, पर्यटन, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में पूंजी निवेश की संभावना है। बेल्जियम के ट्रेड काउंसेलर और उत्तराखंड की प्रमुख सचिव उद्योग का एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे कि पूंजी निवेश के लिए उत्तराखंड और बेल्जियम के बीच एमओयू की कार्यवाही पूरी की जा सके।

दुराचार के आरोपी को 15 साल कठोर कारावास

0

अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज की नैनीताल कोर्ट ने लकवाग्रस्त 70 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के दोषी को 15 साल कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। घटना के छह माह बाद वृद्धा की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी के बाद मुजरिम जेल में ही था और अदालत के फैसले के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया।

अभियोजन के अनुसार, पिछले साल 17 मई को मलिक का बगीचा ट्यूबवेल के पास वनभुलपुरा, हल्द्वानी निवासी, दिलशाद (25 वर्ष) पुत्र अबरार ने वृद्धा के साथ उस समय दुराचार किया, जब उसके बहु-बेटे बाजार गए थे। वृद्धा की बेटी घर पहुंची तो दरबाजे का बंद कुंडा खुला देख चौक पड़ी।  उसे देखते ही आरोपी अर्धनग्न अवस्था में भाग गया। वृद्धा को तत्काल  अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता के बेटे की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद एडीजीसी घनश्याम पंत द्वारा आरोप साबित करने को आधा दर्जन गवाह पेश किए। अदालत ने बीमार व लकवाग्रस्त वृद्धा के साथ दरिंदगी पर धारा 376-2(एल) का प्रयोग करते हुए 15 साल की कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। धारा 452 में सात साल कैद व 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई

योगगुरु रामदेव पहुँचे परमार्थ

योगगुरु बाबा रामदेव ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन पहुँचे जहां वो योगा घाट में चल रहे श्रीराम कथा में शामिल हुए, परमार्थ निकेतन के परामध्यक्ष चिदानंद मुनि ने योगगुरु रामदेव का स्वागत किया। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उनके मंत्रिमंडल की तारीफ की, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार देश के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे है। पिछले तीन सालों मे कोई घोटाला नही हुआ, यह कहकर रामदेव ने जमकर मोदी सरकार की तारीफ करी।

 

यात्री बनकर हैलीपेड पंहुचे रूद्रप्रयाग डीएम, टिकट कालाबाजारी को पकड़ा रंगे हाथ

0

केदारनाथ यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है पर जब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश गिल्डियाल स्वयं यात्री बनकर केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए हवाई टिकट खरीदने के लिए हेली कंपनियों के एजेंट्स के पास पहुँचे, तो उन्हें अंत में ट्रेवल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी पड़ गई। जी हाँ, दरअसल मामला कुछ यूँ है कि हेली कंपनियों द्वारा यात्रियों के साथ की जा रही लूट का सच जानने के लिए जिलाधिकारी यात्री बनकर हेलिपैड पहुँचे थे।

वहाँ पहुँचने पर उन्हें हवाई टिकट की कालाबाजारी का प्रमाण मिला उन्होंने देखा कि कुछ यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल कर उन्हें पहले भेजा जा रहा था जबकि जिन यात्रियों ने पहले से ऑनलाइन टिकट खरीद रखी थी उन्हें बाद में भेजा जा रहा था यह सब कुछ डीएम अपने आंखो से देख रहे थे। डीएम ने इसके बाद ऑनलाईन टिकट बुकिंग वालो को पहले यात्रा मुहैया कराने के आदेश दिया अौर हेली कम्पनी पर कार्यवाही करने के भी आदेश दिऐ, उन्होनें कहा कि हेली कम्पनियों के काम पर नजर रखी जाऐगी ओर पकड़े जाने पर उनका लाईसेंस रद कर दिया जाएगा।