Page 756

धरनों के डर से उत्तराखंड विधान सभा के आस पास लगेगी धारा 144

0
बुधवार को जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेसन ने कहा है कि उत्तराखण्ड विधानसभा का बजट सत्र 8 जून से शुरु हो रहा है। इस दौरान जनपद में अलग-अलग संगठनों और समुदायों द्वारा प्रर्दशन, धरना, अनशन एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों के कारण शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने की पूरी सम्भावना कोध्यान में रखते हुए देहरादून में विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर तक शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए धारा 144 लगाया जाएगा।
उन्होने बताया कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कोई व्यक्ति आग्नेयास्त्र, लाठी, हाकी स्टिक तलवार या कोई तेजधार वाला अस्त्र जिसका फल ढाई इंच से अधिक न हो, बम और किसी अन्य प्रकार की बारूद वाले अस्त्र, जिसका प्रयोग हिंसा के लिए किया जाता हो, लेकर नही चलेगा और नही कोई हिंसा के प्रयोग हेतु ईंट, पत्थर रोड़ा आदि एकत्र ही करेगा, साथ ही यह आदेश दिया जाता है, बारूद से बने किसी भी वस्तु का प्रयोग सड़क पर, गली या चैराहे पर नहीं करेगा।
शस्त्र या लाठी लेकर चलने का प्रतिबन्ध ड्यूटी पर कार्यरत राजकीय सेवकों पर लागू नही होगा। इस क्षेत्र किसी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग एवं किसी भी प्रकार का भाषण प्रतिबन्धित किया जाता है। इस क्षेत्र में किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति इकट्ठे नही होगें तथा किसी भी प्रकार के समूह में बसों, ट्रैक्टर, ट्रालियों अथवा दोपहिये वाहनों तथा चैपहिया वाहनों के जलूस की शक्ल में एकत्र होने पर प्रतिबन्ध लगया जाता है। किसी भी प्रकार के जलूस/प्रदर्शन सार्वजनिक सभा का अयोजन बिना किसी अनुमति के नही किया जायेगा। यह आदेश 8 जून 2017 से विधानसभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन भा.द.वि. की धारा 188 के अधीन दण्डनीय होगा।

नियम की अनदेखी पर जुर्माना

0

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक बार, एक वोट के सिद्धांत के उल्लंघन पर उत्तराखंड बार काउंसिल ने सख्ती दिखानी आरंभ कर दी है। बार काउंसिल की अनुशासन कमेटी ने नियम की अनदेखी करने तथा दो स्थानों पर वोट का प्रयोग करने पर दो अधिवक्ताओं पर जुर्माना की कार्रवाई की, जबकि एक अधिवक्ता का पंजीकरण निरस्त करते हुए विधि व्यवसाय से भी बर्खास्त कर दिया है।

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड,नैनीताल के सचिव व रजिस्ट्रार विजय सिंह के अनुसार 31 दिसंबर को बार काउंसिल अनुशासन समिति की ऋषिकेश में बैठक हुई थी। समिति द्वारा आठ अनुशासनात्मक वादों की सुनवाई की, जिसमें से तीन में आदेश पारित कर दिए। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड बनाम संजीव कुमार पांडे एडवोकेट के वाद में उनके विरुद्ध ऋषिकेश बार एसोसिएशन चुनाव में, चुनाव अधिकारी पद पर रहते बार काउंसिल के नियम एक बार एसोसिएशन, एक मत की अवहेलना की थी।

समिति ने उन पर 20 हजार जुर्माना लगाया। सचिव बार काउंसिल बनाम आनंद सिंह बिष्ट एडवोकेट वाद में आनंद सिंह द्वारा दो बार एसोसिएशन में मत का प्रयोग किया। सचिव के अनुसार आनंद द्वारा ऋषिकेश व डोइवाला चुनाव में मताधिकार किया गया। शिवदत्त बंगवाल बनाम आनंद सिंह बुटोला एडवोकेट मामले में समिति द्वारा आनंद बुटोला को दोषी करार दिया है। साथ ही अधिवक्ता अधिनियम के तहत उनका पंजीकरण रद कर दिया गया।

ह्यूमन ट्रेफिकिंग और चोरी को रोकना प्राथमिकताःगणपति

0

पुलिस महानिदेशक एमए गणपति का कहना है कि हर जिले में पुलिस की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जबकि नैनीताल में ट्रेफिक, उधमसिंह नगर जिले में वाहन चोरी के मामलों के खुलासे की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

सोशल मीडिया में जवानों के व्यवस्था के खिलाफ वीडियो, देश की दुश्मन की साजिश करार देते हुए कहा कि मीडिया को भी इस मामले में जिम्मेदार बनना चाहिए। डीआईजी दफ्तर,नैनीताल में मंडल के जिला पुलिस प्रमुखों की बैठक में डीजीपी ने राज्य के 18 पुलिसकर्मियों के पास ही सरकारी आवास हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 36 फीसद है।कैलाश मानसरोवर यात्रा के हर दल के साथ एसडीआरएफ की तैनाती रहेगी।

उन्होंने चमोली में चीनी हेलीकॉप्टर के मंडराने के बारे में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्र सरकार का अधिकार है। इस मौके पर डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूड़ी, उधमसिंह नगर के सदानंद दाते, पिथोरागढ़ के अजय जोशी, बागेश्वर के मुकेश कुमार, अल्मोड़ा की पी रेणुका, पीएसी के कमांडेंट सुनील मीणा आदि मौजूद थे।

8 जून को कैबिनेट में पेश होगा पेपरलेस ई-बजट

0

प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली बीजेपी केंद्र सरकार की हर योजना पर काम करने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए रावत सरकार आने वाली 8 जून को सदन में ई-बजट पेश करेगी। जी हां, इस साल यह बजट कागजों की भारी भरकम फाइलों में ना होकर एक छोटी सी पेनड्राइव में होगा जिससे कागज की बचत हो सके। बजट डाॅक्यूमेंट छापने औऱ वितरण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बजट की काॅपियां विधायकों और अधिकारियों के लिये छपती हैं। लेकिन मीडिया और अन्य लोगों के देने के लिये इसकी काॅपियां बनाई जाती हैं। जिसमें न सिर्फ बहुत काजग बर्बाद होता है बल्कि काफी समय भी ज़ाया हो जाता है। इस कवायद से बचने के लिये इस बार बजट को वित्रण के लिये ई-बजट की तरह पेश किया जायेगा। इसके लिये या तो विभाग पेन ड्राइव में बजट की साॅफ्ट काॅपी मुहैया करायेगा या सीघे आपके मेल पर इसकी एक काॅपी भेज दी जायेगी।

आपको बता दें कि मोदी सरकार का पहला मकसद देश को डिजिटल बनाना है और उसके लिए आए दिन सरकार अलग-अलग योजनाएं सामने लेकर आ रही हैं। हर साल बजट को पेश करने में भारी भरकम फाइलों और हजारों पन्नों का इस्तेमाल होता है लेकिन इस बार प्रशासन ने बदलाव किए हैं।

संसदीय कार्य, विधायी एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि बजट सत्र के दौरान बजट प्रावधानों की प्रकाशित प्रति इस बार प्रयोग नहीं की जाएंगी। सदन के सदस्यों को पेन ड्राइव में बजट प्रावधान प्रदान किए जाएंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्हें बजट के प्रमुख प्रावधानों की छोटी पुस्तिका प्रदान की जाएगी। इसमें विस्तृत बजट प्रावधानों के बजाय केवल प्रमुख बिंदु ही दिए जाएंगे।

वहीं, अन्य लोगों के लिए बजट ई-फार्म में वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे मुद्रण और प्रकाशन पर खर्च होने वाली लाखों रुपये की राशि भी बचेगी। साथ ही कागज के कम इस्तेमाल की पहल होगी।

हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर राज्य के विधानसभा को ई-विधान सभा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस ओर भी प्रयास जारी हैं। जल्द इसके परिणाम सामने आएंगे।

जोरदार बारिश के बाद गर्मी से राहत,जारी रहेगा दौर

0

पिछले कुछ रोज से राज्य में बढ़े हुए तापमान ने लोगों के पसीन छुड़ा दिए थे। लेकिन मौसम विभाग के वेदर फोरकास्ट के अनुसार मंगलवार से राज्य में मौसम ने करवट बदली और एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया।

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। यही नहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी दिनभर बादलों का बसेरा रहा, लेकिन उमस ने परेशान किए रखा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 36 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इससे गर्मी के लिहाज से मैदानी क्षेत्रो को राहत रहेगी, लेकिन पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश दिक्कतें भी खड़ी कर सकती है।

ba6b692b-364c-4255-9ce3-e850432b89dc

वहीं राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हो रही है। अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली सहित लगभग पूरे उत्तराखंड में मौसम खराब है। वहीं नंदप्रयाग के मुनियाली के पास एक झोपड़ी में बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जबकि राज्य में कहीं ओलावृष्टि और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दरम्यान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी को एडवाइजरी जारी कर संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मैदानी इलाकों की बात करें तो बादलों की मौजूदगी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार बादलों के बरसने के आसार बरकरार हैं और मैदानी क्षेत्रों को बुधवार से गर्मी से राहत मिल जाएगी। दून में देर शाम तेज हवा के साथ वर्षा का क्रम शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विधानसभा सत्र के दौरान शहर में ऐसा होगा रुट डायवर्जन

0

उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र 8 जून से 21 जून तक चलेगा, इस सत्र के समय होने वाले धरने, प्रदर्शन आदि के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के मुख्य मार्गो पर निम्न बैरियर स्थापित किये गये हैः-

  • प्रगति विहार बैरियर ( नेहरू कालोनी मोड़ व रिस्पना के बीच)
  • शास्त्रीनगर बैरियर ( जोगीवाला व विधान सभा तिराहे के बीच)
  • बाईपास बैरियर ( हरिद्वार बाईपास रोड़ व रिस्पना पुल के बीच)
  • डिफेंस कालोनी बैरियर (डिफेन्स कालोनी व विधान सभा के बीच)
  • सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित डायवर्ट एवं रूट व्यवस्था लागू की जायेगी –
  • जीरो जोन- विधानसभा तिराहे से डिफेन्स कालोनी बैरियर तक पूर्णतः जीरो जोन रहेगा ।

डायर्वट व्यवस्था –

  • देहरादून की ओर से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन – नेहरू कालोनी स्थित फब्बारा चौक – पुलिया न0 6 – किद्दूवाला – रायपुर रोड – महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज – बालावाला होकर मिंयावाला होते हुए हरिद्वार की ओर जायेंगे ।
  • मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन ई0सी0 रोड – नेहरू कालानी – फब्बारा चौक – 6 नम्बर पुलिया – नेहरूग्राम – किद्दूवाला – तुनवाला – बालावाला – मियांवाला – हर्रावाला की ओर से अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।
  • मसूरी/राजपुर की ओर से आई0एस0बी0टी की ओर जाने वाले वाहन राजपुर रोड – घण्टाघर – सहारनपुर रोड होते हुए आई0एस0बी0टी की ओर जायेंगे ।
  • धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात धर्मपुर चौक – माता मन्दिर रोड – पुरानी बाईपास चौकी – आई0एस0बी0टी0 की ओर जायेंगे ।
  • ऋषिकेश / हरिद्वार एंव मोहकमपुर की ओर से मसूरी आने वाले वाहन भानियावाला – थानों रोड़ – मसूरी तथा मियांवाला / जोगीवाला – रिंग रोड – लाडपुर – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – मसूरी मार्ग की ओर जायेगा
  • मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला – 6 नम्बर पुलिया – नेहरू कालोनी – आराघर – ई.सी रोड होते हुए देहरादून आयेंगे ।
  • डायवर्जन के समय रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन हरिद्वार बाईपास – कार्गी चौक की ओर से आयेंगे ।
  • मोथरोवाला तिराहा से बाईपास रोड की ओर केवल दुपहिया वाहन अनुमन्य होगें ।
  • सभी भारी वाहन दूधली मार्ग से चलेंगे । आई.एस.बी.टी. की तरफ से डोईवाला जाने वाले भारी वाहन कारगी चौक से तथा डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाले वाहन डोईवाला से दूधली की ओर डायवर्ट किये जायेंगे ।
  • डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसे, जोगीवाला से डायवर्ट की जायेगी जो कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेंगी ।
  • डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जायेगा। स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत वाहनों को विशेष परिस्थितियों मे ही डायवर्ट किया जायेगा, सामान्य स्थिति में व्यक्तिगत वाहनों को डायवर्ट नही किया जायेगा, परन्तु व्यवसायिक वाहनों को लगातार डायवर्ट किया जायेगा, वे किसी भी दशा में विधानसभा की ओर नही जायेगें ।

सम्भावित जुलूस के दौरान व्यवस्था

  •  बिना प्रशासन की अनुमति के सभी प्रकार के जुलूस विधानसभा की ओर प्रतिबन्धित रहेगे ।
  • प्रशासन से अनुमति प्राप्त जुलूसों में अनुमति में निर्धारित की गयी संख्या, रूट, समय, स्थान आदि का पूर्णतः अनुपालन किया जायेगा ।
  • प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जायेगें।

मसूरी और ऋषिकेश की ओर जाने वाले यात्रियों/ पर्यटकों के लिए यातायात डाइवर्ट प्लान

  • विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश एवं हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट:- ऋषिकेश/हरिद्वार – भानियावाला तिराहा – थानो रोड – थानों तिराहा – महाराणा प्रताप तिराहा – शिव मंदिर तिराहा रायपुर – 6 नंबर पुलिया- सहस्रधारा क्रॉसिंग – किरसाली चौक – साईं मंदिर – ओल्ड राजपुर रोड – कुठाल गेट – मसूरी (वापसी का रोड भी यही रहेगा)
  • विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली/ आईएसबीटी की ओर से मसूरी जाने व आने वाले वाहनों के लिए रूट :- आईएसबीटी – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड्स चौक – बल्लूपुर चौक – कौलागढ़ – केंट तिराहा – सीएसडी तिराहा – बीजापुर गेस्ट हाउस – गुच्छूपानी – जोहड़ी गांव – कुठाल गेट – मसूरी (वापसी का रोड भी यही रहेगा)
  • विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली/ आईएसबीटी की ओर से हरिद्वार /ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों का रूट:- विधानसभा की ओर जुलूस प्रदर्शन होने की स्थिति में आईएसबीटी की ओर से आने वाले यातायात को कारगी चौक से दूधली मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर निम्न नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता हैः-

  • राजपाल सिंह रावत, निरीक्षक यातायात (9412394193)
  • पुलिस कन्ट्रोल रुम- (9411112972 )

पेशी पर आये कैदी को दी दवा

0

पुलिस से नजरें बचाकर न्यायालय में पेशी पर आए हत्यारोपी को उसके साथी कैदी ने संदिग्ध दवा सौंप दी। पुलिसकर्मियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत ही आरोपी को दबोचकर सिडकुल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी, वह भी हत्या के मामले में न्यायालय में तारीख पर आया था।

मंगलवार को पुलिसकर्मी विचाराधीन कैदियों को लेकर रुद्रपुर न्यायालय में आए थे। पेशी के दौरान सुरेंद्र सिंह नाम के कैदी को तारीख पर ही आए आरोपी युवक ने संदिग्ध दवा सौंप दी। इसकी भनक पुलिस कर्मियों को लग गई। उन्होंने जब न्यायालय स्थित बंदी गृह मे सुरेंद्र की तलाशी ली तो जेब से उसकी दवा मिल गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सुरेंद्र से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि उसे दवा किसने दी थीं।

पुलिसकर्मियों ने युवक को न्यायालय परिसर में चिह्नित कर लिया। जैसे ही आरोपी को खुद के पकड़ने का आभास हुआ तो वह भाग निकला जिससे न्यायालय परिसर में भगदड़ का माहौल बन गया। हवा ये उड़ गई कि पेशी पर लाया गया कैदी भाग निकला है। पुलिस ने आरोपी को पीछा कर दबोच लिया, पकड़े गए युवक ने अपना नाम संदीप सिंह निवासी सेठवाला, गदरपुर बताया है। उसे सिडकुल चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिक्षक

0

राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक)बाजपुर के शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ हुंकार भरनी शुरू कर दी है। यहां हुई बैठक में शिक्षा मंत्री द्वारा प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों का संचालन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा कराए जाने के बयान की कड़ी निंदा की। साथ ही आदेश को जबरन थोपने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नमूना (बीआरसी) में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार का कोई भी आदेश शिक्षकों पर जबरन थोपा गया तो संगठन के माध्यम से उसका विरोध होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा 26 नवंबर 2016 को शासनादेश जारी कर स्पष्ट कर दिया गया था कि जूनियर हाईस्कूल का संचालन पृथक से किया जाएगा तथा उच्चीकरण की अवस्था में विद्यालय के शिक्षक ही हाईस्कूल का संचालन करेंगे तथा प्रधानाचार्य भी जूनियर हाईस्कूल से ही पदोन्नत होकर जाएगा।

आरोप है कि वर्तमान सरकार उस आदेश को लागू करने से बच रही है। उन्होंने एमडीएम व गणवेश की व्यवस्था स्वयं सरकार द्वारा किए जाने निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अनेक विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे हैं, सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चार माह से एसएसए का वेतन नहीं मिलने पर भी चिंता जताई।

नैनी झील के जल स्तर पर चिंतन

0

नैनी झील, नैनीताल के गिरते जलस्तर से उपजी चिंता दूर करने के लिए हाई कोर्ट गंभीर हो गया है। कोर्ट ने अधिकारियों से झील के गिरते जलस्तर का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए, साथ ही जीएसआई व आइआइटी के विशेषज्ञों की राय लेने को कहा है।

नैनीताल निवासी अजय रावत ने जनहित याचिका दायर कर नैनीताल के सूखाताल में अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि सूखाताल में अतिक्रमण की वजह से नैनी झील का अस्तित्व खत्म हो रहा है। मंगलवार को इस मामले में मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट, डीएम दीपेंद्र चौधरी, प्राधिकरण सचिव श्रीश कुमार, पालिका ईओ रोहिताश शर्मा व अन्य कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सूखाताल से शीघ्र मलबा हटाने तथा नैनी झील से मलबा हटाने में जेसीबी ना लगाने की हिदायत दी। साथ ही झील के गिरते जलस्तर तथा समस्या के समाधान के लिए विचार करने को कहा। डीएम ने कोर्ट को बताया कि वह इस मामले में कुमाऊं विवि के प्रो. एके शर्मा, प्रो. एसपी सिंह, प्रो जीएल साह, प्रो. शेखर पाठक, प्रो. अजय रावत आदि विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 14 जून नियत की गई है। उसी दिन अधिकारियों को भी कोर्ट में पेश होना होगा।

उत्तराखंड में बढेगा दूध उत्पादन,केंद्र ने दिए 20 करोड़ रुपए

डेयरी विकास विभाग द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के अंतर्गत 1 से 7 जून तक उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंर्तगत प्रदेश भर के 215 स्थानों पर उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। ऋषिकेश में भी लोगों को दूध का दूध पानी का पानी कार्यक्रम के अंतर्गत मिलावटी दूध को लेकर जागरूक किया गया।इसके साथ ही लोगों को दूध की शुद्धता जांचने की मशीन फ्री में दी गई।

unnamed (1)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दूध विकास राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि लोगों को आंचल दूध के माध्यम से शुद्ध दूध दिया जा रहा है ताकि लोग मिलावटी दूध से बच सके। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्र से 20 करोड़ रुपए की धनराशि मांगी गई है ताकि प्रदेश में दूध उत्पादन को बेहतर ढंग से बढ़ाया जा सके।