Page 748

मसूरी में डॉक्टर की गुंडई

0

सेंटमेरी अस्पताल मसूरी में महिला से छेड़छाड़ का मामला समाने आया है। बीती रात, सेंटमेरी अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, हालांकि महिला द्वारा इसकी तहरीर पुलिस को नही दी गई है। पहले भी डॉक्टर नशे की हालत में मिला है, व डॉक्टर भूपेंद्र सिंह द्वारा नशे के हालत में ऐसी पहले भी घटनाएं सामने अा चुकी है। यही नहीं डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में कार्यवाही करने पर सीएमएस को भी गुंडई दिखाने की धमकी दे डाली।

स्थानीय लोगो का कहना है कि यह डॉक्टर रोज नशे की हालत में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता रहा है। डॉक्टर के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई और कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। शहर के लोग घटना होने के बाद एक साथ दिखे अौर कांग्रेस नेता सतीश ढौंढियाल ने कहा कि “दो दिन के अंदर भूपेंद्र यादव नाम के जो डॉक्टर  है, जो रोज रात को यहां शराब पीकर आते हैं, जिनके विरोध पूरा शहर कर रहा है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

वही सीएमएस, सेंट मैरी हॉस्पिटल विनोद नौटियाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि,  “इस डाॅक्टर ने मरीज के साथ दुव्यवहार किया, स्टाफ ने समझाया भी लेकिन उन्होंने किसी की एक ना सुनी और स्टाफ से भी लड़ गए और धमकियां देने लगे, हम ने फोन पर सीनियर से बात की हैं अौर शीघ्र एक्शन लेंगे।”

बाईक चोर गैंग के प्यादे गिरफ्तार सरगना फरार

0

उप्र और उत्तराखंड से बाइक चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की बाइकें भी बरामद की गई हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है।

रुद्रपुर कोतवाली व ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंदर लंबे समय से बाइकें उठ रही हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी सदानंद दाते के निर्देशन में चोरों की धरपकड़ शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने यूपी और यूके से सैकड़ों बाइकें उठाने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया। साथ ही दोनों राज्यों से उड़ाई गई बाइकों को भी बरामद कर लिया लेकिन इस गैंग का सरगना सुभाष पुत्र अजय पाल निवासी रेशमबाड़ी अब भी फरार है। देर शाम चे¨कग के दौरान कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभात कुमार और रम्पुरा चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल मठपाल ने दो बाइकों पर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा जब पूछताछ शुरू की तो सारा मामला खुला। आरोपियों ने अपना नाम आजादनगर निवासी रोहित रस्तोगी, रेशमबाड़ी निवासी दीपक शर्मा और आजादनगर निवासी जितेंद्र राठौर बताया। पुलिस उनको थाने ले आई। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास दबिश दी तो वहां झाड़ियों में छिपे बैठे उनके दो अन्य साथी पत्थरचट्टा निवासी सूरज प्रसाद व राजीव गंगवार निवासी ग्राम नौगवां गुडभोज थाना बहेड़ी जिला बरेली को छिपाई गई चोरी की सात बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब भी इन प्यादों का सरगना सुभाष पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी सूरज ने बरेली से लाइसेंसी बंदूक ली थी और रोहित को दी थी। बंदूक लेकर चलने का मकसद यह था कि रास्ते में जो भी आए उसको हटाया जा सके। पुलिस ने बरामद बंदूक को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों ने बाइकें बरेली, रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप व रामपुर आदि क्षेत्रों से चुराई थी।

पुलिस चे¨कग में पकड़े गए आरोपी जितेंद्र राठौर और रोहित रस्तोगी ने सरगना सुभाष के संपर्क में आकर कम दामों में बाइक खरीदी थी, लेकिन सस्ती बाइक आज महंगी पड़ गई। बिना कागज और नंबर प्लेट के बाइकें शहर में दौड़ाई जा रही थीं।

पकड़े गए आरोपियों में किसी ने हाईस्कूल तो किसी ने इंटर की परीक्षाएं पास की हैं, लेकिन सुभाष के संपर्क में आकर अपना भविष्य चौपट कर लिया। सुभाष ने उनको मुजरिम बना दिया। कम दामों में बाइक खरीदने के गुनाह ने उनको सलाखों के पीछे डाल दिया।

 

चौथी बार विकास बने केजीसीसीआइ अध्यक्ष

0

कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआइ, काशीपुर) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विकास जिंदल को चौथी बार केजीसीसीआइ का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश मिक्का और कोषाध्यक्ष पद पर हरविंदर सिंह निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी में 14 अन्य सदस्य चुने गए।

बाजपुर रोड स्थित चैंबर हाउस में सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2017-18 के लिए संचालक सेक्रेटरी जनरल नितिन अग्रवाल ने चैंबर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए विकास जिंदल को चुना गया। संजय अग्रवाल, राजीव गोयल, डा. संदीप गुप्ता, आलोक गोल, पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, आरबी बिरादर, संजीव जिंदल, सुरेश कुमार, हरीश ईशपुजानी, राजीव शर्मा, अवनेश यादव, आशुतोष शर्मा, नरेश गुप्ता, अतुल असावा को नई कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने अपनी आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष विकास जिन्दल ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अध्यक्ष चुने जाने पर केजीसीसीआइ के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इस वर्ष शासन-प्रशासन के साथ चैंबर के अधिक वार्ता हुई हैं। इस दौरान उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं का न केवल समाधान हो सका, बल्कि सरकार को बेहतर औद्योगिक माहौल तैयार करने के लिए सुझाव भी दिए गए। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी केजीसीसीआइ ने नियामक आयोग के सामने बेहतर तर्क रखे। यही कारण है कि विद्युत दरों में मामूली बढ़ोतरी की गई। कहा कि जीएसटी लागू होने से देश में बहुत बड़ा आर्थिक बदलाव होने जा रहा है। यहा तक कि नीति निर्माता भी अभी इसका आकलन नहीं कर सके हैं। कहा कि केजीसीसआइ ने सदस्यों के लिए लाभकारी सेमिनार, ट्रेनिंग सेशन आदि के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ का फर्स्ट लुक जारी

0

बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होम प्रॉडक्शन की तीसरी फिल्म ‘परी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का यह पोस्टर अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल साइट ट्वीटर के माध्यम से शेयर किया है। फिल्म के जारी इस लुक में अनुष्का पूरी तरह अलग नजर आ रही हैं। उनकी आंखो, कपड़ों और बैकग्राउंड का रंग नीला है, जो फिल्म के डरावने और डार्क साइड को दर्शाता है।

अनुष्का शर्मा की ‘परी’ के फर्स्ट लुक को देखकर से ऐसा लग रहा है कि यह एक डरावनी फिल्म होगी। पोस्टर में अनुष्का का लुक हॉलिवुड हिरोइन जैसा नजर आ रहा है। फिल्म के नाम और पोस्टर से यह भी प्रतीत होता है कि यह किसी परी की कहानी है, जो इंसानों की दुनिया में फंस जाती है। खैर अनुष्का शर्मा और टीम ने फिल्म की कहानी से जुड़ी बातों में पूरी तरह सस्पेंस बनाए रखा है।

इससे पहले अनुष्का ने अपने होम प्रॉडक्शन में ‘फिल्लौरी’ और ‘एनएच10’ जैसी फिल्में प्रड्यूज कर चुकी हैं। ‘परी’ उनके प्रॉडक्शन की अगली फिल्म है जिसे वह पिछली फिल्मों की तरह ही अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर बना रही हैं। फिल्म का निर्देशन नए-नवेले निर्देशक प्रोसित रॉय करेंगे। अनुष्का के साथ फिल्म में बंगाली फिल्मों के कलाकार परमब्रता चटर्जी अहम भुनिका में नजर आएंगे।

अनुष्का इन दिनों ‘परी’ की शूटिंग के साथ-साथ निर्देशक इम्तियाज अली की शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के डबिंग और प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। अनुष्का राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही अभिनेता संजय दत्त की बायॉपिक में भी एक अहम किरदार निभा रही हैं, इसके अलावा वह आनंद एल राय की अगली फिल्म अनटाइटल फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ जोड़ी जमाएंगी।

हरिद्वार की मॉडल कृतिका चौधरी का मुम्बई में मिला शव

0

मॉडलिंग की दुनिया का एक और सितारा चमकने से पहले ही अस्त हो गया। स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल कृतिका चौधरी अपने मुंबई के घर में मृत हालत में मिलीं। पुलिस को उनकी हत्या का भी शक है क्योंकि कृतिका के घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था। साथ ही शरीर के दाएं हिस्से पर किसी चीज़ से हमला करने के निशान और खून पाया गया है।

फ़िलहाल इस केस में एडीआर यानि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोमवार 12 जून को दोपहर करीब 3.45 पर मुंबई के अंधेरी इलाके में रहने वाली कृतिका के पड़ोसियों ने उनके घर से बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद उनके घर की तालाशी लेने पर कृतिका की लाश मिली। पुलिस के अनुसार लाश की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी जो करीब 4-5 दिनों से घर में सड़ रही थी।

कृतिका हरिद्वार की रहने वाली थीं और पिछले कुछ सालों से मुंबई में अपना करियर बना रही थीं। फ़िल्मों में उन्हें आख़िरी बार कंगना रनौत की फ़िल्म रज्जो में देखा गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज़रूरी छानबीन में जुट गई है।

उत्तराखंड में 5 करोड़ तक के टेंडर स्थायी निवासियों को ही मिलेंगे

0

बजट सत्र के चौथे दिन सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक निधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा की अब सालाना विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख होगी। पहले यह राशि 2 करोड़ 75 लाख थी।

 सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एलान किया कि पांच करोड़ तक के टेंडर राज्य के स्थायी निवासियों को दिए जाएंगे। सीएम ने एनएच 74 घोटाले मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में लगातार सक्रिय है और सरकार की पूरे मामले पर पैनी नजर है। सीबीआई सभी तथ्यों का परीक्षण करने के बाद इस मामले को अपने हाथों में लेगी।

इसके साथ ही सदन में पर्यटन विभाग का बजट भी पास हो गया। ये बजट,72 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपये का है।

बच्चों को कमरे में बंद कर लूट ले गए सामान

0

थाना डोईवाला सिद्रपुरम हर्रावाला में सुनील कुमार डोढियाल जो सी.आई,एस.एफ में एसिस्टेंट कमांडेंन्ट के पद पर कार्यरत है। सोमवार दिन में सुनील कुमार की पत्नी तरुणा अपने रिश्तेदार के घर चली गयी थी। घर पर अकेले दोनों बच्चे थे। घर पर रात लगभग 2.30 बजे 5-6 बदमाशों ने घर में घुसकर सुनील कुमार के दोनों बच्चों को घर के एक कमरे में बदं कर घर से लैपटाप, मौबाईल, कैश, ज्वैलरी लूट के ले गये।

सूचना मिलने पर पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र ने तत्काल मौके में पहुंचकर जायजा लिया। परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून भी मौजूद थी।

पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि घटना के शीघ्र अनावरण करने के लिये विशेष टीम गाठित कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये गये है।

तो ये दीवार बतायेगी उत्तराखंड के रणबांकुरों की कहानियां

0

राज्य की पहली शौर्य दीवार देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में स्थापित कर दी गई है। पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज दीवार का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पयर्टन विभाग भी राज्य के प्रमुख पयर्टक स्थलों पर इस तरह की दीवारें स्थापित करवाएगा।

केंद्र सरकार के विद्या वीरता अभियान के तहत यह शौर्य दीवार बनाई गई है। रविवार को बारिश के बीच पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने शौर्य दीवार का लोकार्पण करते हुए कहा कि शौर्य दीवार देश के महान वीरों के जीवन, वीरता और बलिदानों की जानकारी युवाओं और आमजन तक पहुंचाने में कारगर रहेंगी, पयर्टन विभाग भी इस तरह के प्रयास करेगा। ग्राफिक एरा ग्रुप के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला ने कहा कि यह नई परंपरा की शुरूआत है, जिसे सभी नमन करेंगे।

कुलपति डॉ. एलएमएस पालनी ने बताया कि ग्राफिक एरा में लगी दीवार में दो विक्टोरिया क्रास विजेताओं और 21 परमवीर चक्र विजेताओं के फोटोग्राफ को उनके जीवन वृत्त के साथ प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर रिटायर मेजर ओपी सोनी, रिटायर ब्रिगेडियर हर्षपति थपलियाल और ब्रिगेडियर वीएन चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला, चांसलर डॉ. आरसी जोशी, महानिदेशक डॉ. वीके तिवारी, एडवाइजर डॉ एके अवस्थी, कुलसचिव एस सी शर्मा, निदेशक (सूचना) डॉ. सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत, वीके चंद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद

0

देहरादून के 37 वर्ष के शहीद जीत बहादुर सिंह थापा 4/1 गोरखा राइफल्स में कुपवाड़ा जिले के नोगाम सेक्टर में तैनात थे। 7 जून शाम को सेक्टर में हुई आतंकी मुठभेड़ के दौरान ग्रेनेड के छर्रे लग गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। नायक जीत बहादुर को तुरंत श्रीनगर के मिलिट्री अस्पताल लाया गया व फिर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के अस्तपाल में उनका उपचार चल जहां करीब चार दिन जीवन और मौत की जंग से जूझते हुए उन्होंने रविवार शाम को अंतिम सांस ली।

देश की हिफाजत का प्रण लेकर सेना में भर्ती हुए उत्तराखंड के एक और लाल ने अपना वचन और फर्ज निभाते हुए शहादत दी। इस घटना की सूचना के बाद देहरादून में रहने वाले शहीद के परिजनों के बीच शोक की लहर सी बह गई। हालांकि अपने बेटे के बलिदान से उन्हें गौरव की अनुभूति भी हो रही है, लेकिन उसके न रहनें पर गम भी है।

शहीद के पार्थिव शरीर को सोमवार शाम दून लाकर गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। यहां से पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए उनके बंजारावाला स्थित आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद शहीद जीत बहादुर सिंह थापा का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में किया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार ने जीत बहादुर की शहादत को नमन किया है और उनके परिजनों को सांत्वना दी है।

अगर शादी में शराब नहीं पिलायेंगे तो सरकार से इनाम पायेंगे

0

राज्य में शराबबंदी और नशा मुक्ति के लिये कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने ये ऐलान किया है कि जिस भी शादी या बरात में शराब नहीं परोसी जायेगी उसे सरकार की तरफ से 11,000 रुपये का इनाम दिया जायेगा। इसके साथ साथ जो गांव अपने यहां सौ फीसदी नशा मुक्ति पा लेंगे ऐसे गांवों को राज्य सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रोज़गार के आभाव में उत्तराखंड के युवाओं में से एक बड़ा तबका शराब और नशे का शिकार होता जा रहा है। राज्य सरकार, स्वयं सेवी संगठन और आम लोग भी इस परेशानी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार के इस कदम से राज्य में खासतौर पर महिलायें खासी खुश हैं। उनका कहना है कि पुरुषों के लिये ये एक बेहतर मौका है नशे को छोड़ अपने घर परिवार और गांव को संभालने का।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे से शराब की दुकानों को कस्बों और गावों के अंदर बनाने के चलते पहले से ही राज्य का माहौल गरमाया हुआ है। राज्यभर में महिलओं ने इसके खिलाफ और पूर्ण नशाबंदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं राज्य सरकार ने शराब की बिक्री रोकने के लिये पहाड़ी इलाकों में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में फेरबदल तो किया लेकिन इसके साथ ही शराब बिक्री से होने वाली कमाई को बढ़ाने के लिये जिलों को नये टारगेट भी दे दिये।

बहरहाल सरकार की पहल तो अच्छी है लेकिन देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये पहल किस हद तक अमली जामा पहनती है।