Page 714

उत्तराखंड के बल्ले से अब क्रिकेटर लगाऐंगे शाॅट

0

वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड में तैयार बल्ला भी क्रिकेट के खिलाड़ियों के हाथों में नजर आएगा। 127 इको टास्क फोर्स पहाड़ की आर्थिकी संवारने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में विलो ट्री लगा रही है। अब इस मुहिम को ‘कौशल विकास’ से भी जोड़ा जाएगा। ताकि युवाओं को क्रिकेट बैट के निर्माण में भी प्रशिक्षित किया जा सके।

127 इको टास्क फोर्स के गढ़ी कैंट स्थित मुख्यालय पहुंचे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने विलो के अधिकाधिक रोपण को कार्ययोजना बनाने को कहा। उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध करवाने के लिए, इस प्रजाति के पेड़ की व्यवसायिक खेती करने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होने की अपार संभावनाएं हैं। आगे इस मुहिम को कौशल विकास से जोड़ युवाओं को इसकी लकड़ी से उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रावत ने कहा कि अखरोट, चिलगोजा व अन्य व्यवसायिक प्रजाति के पौधों को क्लस्टर के आधार पर रोपित किया जाए, ताकि इसका व्यवसायिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। बता दें कि क्रिकेट का बैट वाले वाले उद्योगों में विलो की भारी डिमांड है। इसके उत्पादन से पहाड़ के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ की सकती है। प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर के 30 मिलियन क्रिकेट के बल्लों की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने में भारत की अहम भूमिका है।

विश्व के 80 फीसद क्रिकेट बैट भारत में ही बनाए जाते हैं। बैट बनाने के उद्योग मेरठ व जालंधर में मौजूद हैं, जिसका कारोबार सालाना 200 करोड़ से अधिक का है। खास बात यह कि इस पौधे की जड़ों में पानी को संचित रखने की क्षमता होती है, जिससे लवण युक्त भूमि की दशा सुधरने में यह प्रजाति उपयुक्त है।

अभी यह पेड़ जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में पाए जाते हैं। रावत ने इस दौरान मुख्यालय परिसर में अंजीर का पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में इको टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन के एमडी अनूप मलिक, 127 इको टास्क फोर्स के सीओ कर्नल एचआरएस राणा आदि उपस्थित रहे।

मानवता का परिचय देते हुए सीएम ने हादसे में बेसुध पड़े युवक को पहुंचवाया अस्पताल

0

ऐसा रोज नहीं होता जब एक कार्यक्रम में जा रहे सीएम किसी को सड़क पर बेसुध देख कर अपनी गाड़ी रोक दें और अपनी कार्यक्रम से ज्यादा तरजीह किसी के स्वास्थ को दें। लेकिन शनिवार को डोईवाला में सड़क हादसे में कुछ ऐसा ही हुआ । सड़क हादसे में चोट लगने की बजह से सड़क किनारे बेसुध पड़ा युवक की सीएम ने की मदद।

e7e2eb46-87c7-450f-852b-9d7fd32f5127

शनिवार को सहकारिता कार्यक्रम से लौटते वक्त सीएम ने सड़क के किनारे पड़े युवक को देखकर रुकवाई फ्लीट। बेहोश व्यक्ति को खुद सीएम ने उठाया।अपनी कार्मिकों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाने के दिए निर्देश।सीएम त्रिवेंद्र ने मानवता का दिया परिचय। इसके बाद पहुंचा प्रशासनिक अमला।

रुद्रप्रयाग के डीएम की पाठशाला

0

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा 20 से 28 जून तक जनपद के 7 एकल राजकीय प्राथमिक विद्यालय (गडोरा, गंधारी, कलना, कालीमठ, सतेराखाल, सुमाड़ी, कोटी, गढोला) में ग्रीष्म कालीन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

डीएम धिल्डियाल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमाड़ी के ग्रीष्म कालीन शिविर ‘‘उल्लास‘‘ का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होने बच्चों से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे तथा फल, सब्जी के चित्र बनाये। बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर जिलाधिकारी ने प्रशंसा भी की। डीएम ने देखा कि डाइट के मेन्टर द्वारा पावर प्वांइट के माध्यम से गणित, अंग्रेजी आदि विषयों पर छोटी-छोटी फिल्म के माध्यम से खेल विधि द्वारा विद्यार्थियो को अंग्र्रेजी वर्णमाला, विज्ञान का ज्ञान दिया जाता है। उन्होने संयोजक को कम्प्यूटर, पेंटिग आदि का भी ज्ञान देने को कहा।

be7102fa-131b-49c0-94c5-816a79da19de

शिविर में कक्षा 1 से 5 तक के विदयार्थियों को प्रात 7:30 बजे से 10:00 बजे तक डाइट के मेन्टर व स्थानीय स्वंय सेवक द्वारा खेल के माध्यम से पाठ्यक्रम की गतिविधियों बच्चों को सीखाई जा रही है। ग्रीष्म कालीन कैम्प में कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों को फूल व पत्ते दिखाकर रंगो की पहचान, फल, सब्जी के नाम आदि व कक्षा 3,4 व 5 को विभिन्न फल, सब्जी आदि के चित्र रंग सहित बनाना, समाचार पत्र, बाल प्रत्रिकाँए पढना, श्रुतलेख लिखाना आदि गतिविधियां सिखाई जा रही है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गणेशी देवी, डाइट के प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजय चमोला , स्वंय सेविका प्रेरणा बडोनी, ममता बडोनी, आगनबाडी कार्यकत्री सोनी देवी, पपीता देवी, स्वयं सेविका सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

जारी रखूंगी अच्छे प्रदर्शन की कोशिश: स्मृति मंधाना

0

महिला वर्ल्ड कप के बीते दो मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि उनकी कोशिश अपने इसी प्रदर्शन का जारी रखने और टीम को जीत दिलाने की होगी। शुरुआती दो मैचों में मंधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अब वह इसे बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी किए गए बयान में मंधाना ने कहा है, ‘टूर्नमेंट अभी तक खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मैंने चोट के बाद जिस तरह से वापसी की है उससे मैं बेहद खुश हूं।’

20 वर्षीय मंधाना के बाएं घुटने में चोट थी, जिसके कारण चयनकर्ताओं को भी टीम चुनने में खासी परेशानी हुई थी। अभ्यास मैच में भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं लग रहीं थी, लेकिन उन्होंने टूर्नमेंट शुरू होते ही शानदार प्रदर्शन किया और सभी की तारीफें लूटीं। मंधाना ने कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी लय में नहीं थी। मैं काफी घबराई हुई थी। इसके बाद मैंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में 82 रनों की पारी खेली। इससे मुझे बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास मिला जो मैं खो चुकी थी। मुझे लगा कि मैं बल्लेबाजी कर सकती हूं।’

वनडे में सर्वाधिक रन की सूची में अजहर से आगे निकले धोनी

0

एंटिगा में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैच में भारत की जीत के हीरो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। धोनी ने 78 रनों की शानदार पारी खेलने के बदौलत अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की। 78 रनों की पारी के बाद धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसे में धोनी अब वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजहर से आगे निकल गए हैं। वह अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अजहर ने 334 वनडे मैचों की 308 पारियों में 9378 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 36.92 रहा।

धोनी ने अभी तक 294 वनडे मैचों की 254 पारियों में 51.31 की औसत से 9442 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 89.14 है। धोनी अब सचिन तेंडुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11221) और राहुल द्रविड़ (10768) से पीछे हैं।इतना ही नहीं वह वनडे में कुल 70 बार नॉट आउट रहे हैं। इस मामले में वह अब केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पॉलक और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास से ही पीछे हैं। दोनों वनडे इंटरनैशनल में 72 बार नॉट आउट रहे हैं।

कन्ट्रोल रुम के कार्यों की समीक्षा: देहरादून एसएसपी

0

एसएसपी देहरादून ने पुलिस कन्ट्रोल रुम के कार्यों की समीक्षा की करी, समीक्षा के दौरान उनके द्वारा बताया गया की कन्ट्रोल रुम जनपद पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिससे उसकी जिम्मेदारी औऱ अधिक बढ जाती है। उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया की वह सीसीटीवी कैमरों की सहायता से क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाये रहें, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दे।

इसके अतिरिक्त रात के समय उन स्थानो को, जहाँ पर पुलिस द्वारा नियमित चैकिंग, गश्त नही की जा रही है के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित करें। रात में 3 बजे से 6 बजे का समय काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए किसी भी सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति के दिखाई पडने पर उसकी सूचना तुरन्त फ्लेश करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रो में चैकिंग करवाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करे।

100 नम्बर पर कोई सूचना आने पर सूचना तत्काल सम्बन्धित को देने तथा कुछ समय पश्चात कॉलर तथा पुलिस टीम से की गई कार्यवाही का रिस्पोन्स लेने हेतु निर्देशित किया गया, अन्त में उनके द्वारा बताया गया कि कन्ट्रोल रुम में ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

जीएसटी में अपने योगदान को याद दिलाना नहीं भूले राष्ट्रपति

0

30 जून-01 जुलाई की मध्यरात्रि को हुए जीएसटी लॉन्च कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने खुद के योगदान को सदन के सामने रखा। अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति मुखर्जी कांग्रेस नीत यूपीए सरकार का जिक्र करना नहीं भूले। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के दौरान खुद के वित्तमंत्री रहते हुए जीएसटी को लेकर कार्यों का जिक्र किया। 
मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने वित्तमंत्री रहते हुए साल 2006-07 के बजट भाषण में जीएसटी को लेकर बात की थी। उनके मार्गदर्शन में ही साल 2009 में एक कमेटी ने जीएसटी पर काम शुरू किया था, और वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने ही संसद में इससे जुड़े विधेयक को पेश किया था। राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने एक राष्ट्रपति के रूप में जीएसटी के बिल को मंजूरी दी थी।

New Delhi: Finance Minister Arun Jaitley addresses the special session of Parliament for the launch of 'Goods and Services Tax (GST)', in New Delhi on Saturday. The GST comes into effect after the midnight. PTI Photo / TV GRAB(PTI6_30_2017_000239B)

कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने उद्बबोधन से की। जेटली ने कहा कि जीएसटी की यात्रा डेढ़ दशक लंबी रही। देश में टैक्स में एकरूपता लाने के लिए एक टैक्स, एक राष्ट्र की परिकल्पना सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय रखी गई। प्रख्यात अर्थशास्त्री विजय केलकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को जीएसटी के बारे में सुझाव दिए। उसके बाद यशवंत सिन्हा की अध्यक्षता में संसदीय स्थायी समिति ने जीएसटी काउंसिल के गठन सहित जीएसटी को एक कोआपरेटिव फेडरलिस्म के रूप में अपनाने का सुझाव दिया। जेटली ने खुलासा किया कि जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ, जब किसी विषय पर असहमति बनी हो। हर निर्णय सर्वसम्मति से, एकमत होकर लिए गए। जिसके चलते 24 रेगुलेशन बनाए जा सके। 1211 वस्तुओं पर जीएसटी दर तय की जा सकी। 17 ट्रॉन्सेक्शन टैक्स और 23 सेस खत्म किए जा सके।

संसद में बटन दबाकर राष्ट्रपति, पीएम ने जीएसटी लागू किया

0

30 जून-01 जुलाई की मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुए एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लॉन्च किया। इसके साथ ही जीएसटी पूरे देश में लागू हो गया है। 
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के संसद में आगमन से हुई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने मेजबान की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रपति का स्वागत किया। उनके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन संसद में आए थे। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार भी कार्यक्रम के दौरान मेजबान की भूमिका में दिखे।

केंद्रीय कक्ष में मंच पर राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम एचडी दैवेगोड़ा, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभाध्यक्ष और वित्तमंत्री अरूण जेटली बैठे। कार्यक्रम के शुरू में वित्तमंत्री जेटली ने सदन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने जीएसटी की शुरूआत से अबतक की यात्रा के पड़ावों का जिक्र किया। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने जीएसटी की राष्ट्र को जरूरत पर अपनी बात कही। अंत में राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जीएसटी की इस यात्रा में वित्तमंत्री के रूप में अपने योगदान को सामने रखा। मध्यरात्रि होते ही बटन दबाकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश में जीएसटी लागू किया।

संसद में हुए इस कार्यक्रम में करीब 1000 हजार गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। संसद में मंत्रिपरिषद् के सारे मंत्रीगण मौजूद थे। साथ ही विपक्ष के कुछ सांसदों के अलावा सभी सांसदों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जीएसटी काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी दैवेगोड़ा, कई पूर्व सांसद, मंत्री, आरबीआई के गर्वनर एवं पूर्व गर्वनर, नीति आयोग के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य शख्सियत उपस्थित रहे।

आर्मी एरिया में फौजी ने लगाई फांसी

0

क्लेमेनटाउन आर्मी क्वार्टर में 514 एएससी बटालियन में तैनात नायक मयंक शेखर तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से जिला बलिया के चितबड़ा का रहने वाले मयंक बीते वक्त से मानसिक रूप से परेशान थे।
उत्तर प्रदेश बलिया का रहने वाले मयंक शेखर तिवारी क्लेमेंनटाउन में आर्मी एरिया के अंदर फेमिली क्वार्टर मकान नंबर 582/6 में रहता था। मृतक मयंक शेखर तिवारी यहां पर 514 एएससी बटालियन में तैनात है। थाना क्लेमेंनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत आर्मी मिलिट्री पुलिस ने सूचना दी कि आर्मी एरिया में फैमिली क्वार्टर में रहने वाले नायक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस आर्मी एरिया में सूर्य लाइन मैप लाइन क्लेमेंनटाउन में पहुंची। जहां पर आर्मी के अधिकारी एवं मृतक के परिजन मौजूद थे। मृतक का नाम नायक मयंक शेखर तिवारी पुत्र अंगद तिवारी है। वह यहां पर 514 एएससी बटालियन में तैनात है। मृतक मूल रूप से चितबड़ा जिला बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी की उम्र 38 वर्ष है और वह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानसरोवर यात्रा से पहला दल आया वापस

0

मानसरोवर यात्रा के पहले  दल मे दिनांक 14/6/2017 को 55 यात्री धारचूला से रवाना हुए थे आज दिनांक 30/6/2017 को सकुशल यात्रा करके वापस धारचूला एस डी आर एफ टीम सहित वापस आ गई है इसी दल की श्रीमती मीना पुरोहित उम्र 56 साल निवासी महाराष्ट्र जो गूंजी से आगे नाभिडांग मे आतेसमय घोड़े से गिर गई थी उसको हमारी टीम के कांस्टेबल जयकृत व राजेंद्र सिंह कल दिनांक 29/6/2017 को 2130 बजे सकुशल धारचूला ले आये हैं