Page 708

फिर ना हो रोपवे से दुर्घटना: मनोज रावत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से ना केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा बल्कि आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं से भी रुबरु होना पड़ रहा है। ऐसी घटना फिर ना हों जिसके लिये केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने उत्तराखंड सरकार का ध्यान विजयनगर-अगस्त्यमुनि निमार्णधीन पुल की अोर आकर्षित किया है।

11ad6213-49f4-4ec5-b230-43dbff1d8667

इस पत्र के माध्यम से ना केवल पुल के हालात बयां की है बल्कि इसकी वजह से होने वाली लोगों को परेशानी उजागर की है। रावत ने पत्र में स्पष्ट किया है कि पुल के दोनों तरफ लगी रोपवे ट्रालियों से स्कूल खुलने और बंद होने के समय काफी भीड़ होती है और इसकी वजह से पूर्व में कई घटनाएं  बारिश के मौसम में हो चुकी है।

मनोज रावत ने स्पष्ट किया है कि मंदाकिनी नदी तट क्षेत्र में एक बस की आवश्यकता है लोगों को अार पार ले जाने के लिये और अगर सरकार चाहें तो इस क्षेत्र में सीएसआईआर के लिए काम करने वाली कंपनियों से बस की मदद ले सकती है। इसके अलावा मनोज रावत ने कहा कि अगर सरकार के पास इसका बजट नहीं हो तो वह अपने विधायक निधि से इसका बजट देंगे।

इसके अलावा रावत ने कहा कि विजयनगर में सुबह-शाम मंदाकिनी के पार चाका, गदनु, जाखिनयल गाओं, अम्रपुरी से लगभग 250 स्कूली बच्चों के लिये रोप-वे से समय पर आना जाना संभव नही है, इसलिये 2 महीनों के लिये बस लगानी पड़ेगी अावा जाहीं के लिये।

देखना यह है क्या सरकार विधायक मनोज रावत की इस चिट्ठी से हरकत में आती है या  फिर किसी अनहोनी का इंतजार करती है।यह केवल अगस्त्यमुनि क्षेत्र के हालात नहीं उत्तराखंड के बहुत से दुर्गम क्षेत्रों में रोपवे ट्रालियों का उपयोग नदी पार करने के लिए किया जाता है।

दून के शंकर थापा का दक्षिण अफ्रीका में धमाल

0

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुई आयरन मैन प्रतियोगिता में आयरन मैन का खिताब जीत चुके शंकर थापा अब मलेशिया में होने वाली आयरन मैन प्रतियोगिता की तैयारी में है। यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शक्ति की भी परीक्षा होती है। स्विमिंग, साइकिलिंग और मैराथन दौड़ के मिश्रण वाली इस प्रतियोगिता में शंकर थापा ने वेटरन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था।

दून के पंडितवाड़ी निवासी शंकर थापा ने पोर्ट एलिजाबेथ दक्षिण अफ्रीका में आयरन मैन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें भारत से 14 लोगों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता 3.8 किमी स्विमिंग से शुरू होकर 180 किमी साइकिलिंग दौड़ और 42.2 किमी मैराथन के बाद समाप्त होती है।

45 प्लस आयु वर्ग में शंकर थापा ने कुल 226 किमी की इस स्पर्धा को 13.55 घंटे में पूरा करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शुरू से ही कुशल तैराक रहे शंकर थापा मुंबई में गहरे समुद्र में गोतखोरी का कार्य करते हैं। शंकर थापा ने बताया कि पांच साल पहले उन्हें मैराथन दौड़ में भाग लेने शुरू किया। धीरे-धीरे वह इसमें भी निपुण हो गए।

आयरन मैन की तैयारी के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कई प्रतियोगिता में भाग लिया। आयरन मैन की लंबी और थकान भरी स्पर्धा में जब आयरन मैन का खिताब जीता तो खुशी की लहर दौड़ गई। अब वह नवंबर में मलेशिया के लकांवी में होने वाली आयरन मैन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए वह तैयारी में जुटे हैं।

टिहरी के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप

0

टिहरी झील में जलस्तर बढ़ने से झील से सटे ग्रामीण इलाके में डेंगू, मलेरिया और डायरिया के बढ़ते प्रभाव से ग्रामीण चिंतित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के रोकथाम के लिए दवाइयां बांटी जा रही हैं।

झील से सटे थौलधार और प्रतापनगर के कई गांवों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप चल रहा है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में दवाइयां बंटवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से साफ पानी पीने की अपील भी की है, ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके।

सीएमओ का कहना है कि टीएचडीसी द्वारा झील के किनारे कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, जिससे कई तरह की बीमारी फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के प्रकोप में आये गांवों में दवा वितरित की जा रही है।

यशराज की नई फिल्म ‘सुई धागा’ में वरुण व अनुष्का की जोड़ी

0

यशराज में एक और नई फिल्म की घोषणा की गई है, जिसकी प्रमुख भूमिकाएं निभाने के लिए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का चयन किया गया है। फिल्म का टाइटल ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ रखा गया है। यशराज में बनने वाली इस फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा और निर्देशक शरत कटारिया होंगे। मनीष शर्मा और शरत कटारिया की टीम इससे पहले यशराज के लिए ‘दम लगाके हईंसा’ बना चुकी है, जिसकी प्रमुख भूमिकाएं आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने निभाई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म काफी सफल साबित हुई थी।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने दिलचस्प अंदाज में सोशल मीडिया पर इस फिल्म के निर्माण की औपचारिक घोषणा की। वरुण धवन और अनुष्का की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में काम करने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही वरुण पहली बार यशराज में एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन का कहना है कि इस फिल्म की कहानी देसी कारोबार की जरूरत और महत्व पर फोकस करेगी, साथ ही दर्शकों का मनोरंजन भी करेगी। इस फिल्म को लेकर यशराज की ओर से जारी मीडिया बयान में कहा गया है कि ये फिल्म देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेड इन इंडिया अभियान’ को समर्पित की जाएगी।
बयान में कहा गया है कि ये फिल्म अगले साल जनवरी में शुरू होगी और 2018 में महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को इसे रिलीज कर दिया जाएगा। वरुण धवन इन दिनों सितम्बर में रिलीज होने जा रही अपने पापा की फिल्म ‘जुड़वां 2’ की शूटिंग निपटाने में बिजी हैं, तो अनुष्का इन दिनों शाहरुख के साथ अपनी दो फिल्मों को लेकर बिजी हैं।
चार अगस्त को रिलीज होने जा रही शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का प्रमोशन शुरू हो गया है और आनद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है, जिसमें शाहरुख और अनुष्का के अलावा कटरीना कैफ हैं। इन दो फिल्मों के अलावा अनुष्का की एक और फिल्म ‘परी’ शुरू हुई है। अपनी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद अनुष्का शर्मा ने यशराज की ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘बैंड बाजा बरात’, ‘जब तक है जान’ और सलमान के साथ ‘सुलतान’ फिल्मों में काम किया है।

‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए अक्षय कुमार

0

अब ये लगभग साफ हो गया है कि फिल्म हाउसफुल की चौथी कड़ी का अक्षय कुमार हिस्सा नहीं होंगे। पिछले साल ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार हिस्सा थे और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

अक्षय कुमार की ओर से कहा गया है कि वक्त की कमी और दूसरी फिल्मों में व्यस्तता के चलते वे ‘हाउसफुल 4’ का हिस्सा नहीं बना पाएंगे। चौथी कड़ी के निर्देशन के लिए एक बार फिर साजिद खान को लाया गया है, जिन्होंने इस सीरीज की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया था, लेकिन अजय देवगन के साथ ‘हिम्मतवाला’ और सैफ-रितेश के साथ ‘हमशक्ल’ के बॉक्स ऑफिस पर डिब्बागुल होने के बाद तीसरी कड़ी से उनको निर्देशन से हटा दिया गया था।

साजिद खान के मुताबिक, ‘हाउसफुल 4’ की कहानी बनकर तैयार हो गई है और कास्टिंग पर काम शरू होने जा रहा है। इस बार भी फिल्म की कहानी पिछली तीन फिल्मों की तरह लंदन में केंद्रीत होगी। इस बार भी साजिद नडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी इसका निर्माण करेगी। अक्षय कुमार की ओर से ये भी कहा गया है कि फिल्म की टीम से उनके मतभेद की खबरें गलत हैं। वे साजिद नडियाडवाला की कंपनी की एक फिल्म में काम करेंगे, जिसका निर्देशन फरहाद समी करेंगे।
फरहाद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर ‘हाउसफुल 3’ का निर्देशन किया था।

इसी टीम ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ का भी निर्देशन किया था। ये टीम बतौर लेखकर रोहित शेट्टी की सभी फिल्मों का लेखन करती आई है, लेकिन अब दोनों भाईयो के रास्ते अलग-अलग हो रहे हैं। फरहाद की नई फिल्म साजिद नडियाडवाला के बैनर में होगी, तो साजिद की फिल्म का निर्माण अजय देवगन की कंपनी में होगा।

देहरादून से लखनऊ के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपने निवासियों को हर बेहतर सेवा देने की कोशिश कर रहा है।इसी कड़ी में एयर इंडिया ने अपनी नई सेवा शुरु की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देहरादून के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा पांच जुलाई यानि आज से शुरू हो रही है। इन उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा और इससे लखनऊ से देहरादून की यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

आपको बतादें कि यह उड़ान पांच जुलाई से शुरू हो रही है। इसका किराया, फ्लाइट संख्या, शेड्यूल जारी कर दिया गया है और बुकिंग भी हो रही है। ये फ्लाइट रोजाना होंगी।लखनऊ से देहरादून के लिए सुबह आठ बजे उड़ान होगी।

एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह के मुताबिक,छोटे शहरों के लिए हवाई यात्राएं शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि एक घंटे के हवाई सफर वाले शहरों को विमान से जोड़कर यात्रियों को राहत दी जाए और ढाई हजार रुपये तक किराया रखा जाए।

गौरतलब है कि देहरादून से लखनऊ के बीच रेल यात्रा करना लोगों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज हैं।ट्रेन की संख्या कम होने की वजह से आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।लेकिन एयर इंडिया की इस पहल से ना केवल टूरिस्ट को फायदा होगा बल्कि देहरादून से लखनऊ के बीच की दूरियां भी कम हो जाऐंगी।

तहसील दिवस पर अधिकारियों की गैर मौजूदगी से मायूस लौटे फरियादी

0

एक महीने से अपनी समस्याओं के समाधान होने की प्रतिक्षारत फरियादियों को उस समय निराशा हाथ लगी जब महीने में लगने वाले तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सहित जिम्मेदार विभागीय अधिकारी भी मौजूद नहीं रहे।

बताते चलें कि महीने के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की ओर से तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। आज उस समय फरियादियों को निराशा हाथ लगी जब तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद ही नहीं थे।
गौरतलब हो कि यह तहसील दिवस आगामी दिनों में आयोजित होने वाले का कांवड़ यात्रा सहित वर्षा कॉल प्रारंभ होने के कारण से महत्वपूर्ण समझा जा रहा था। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगे वर्षा के कारण सिंचाई की गुलों के क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क-खड़ंजों व नालियों की मरम्मत के कार्यों को लेकर तहसील दिवस में पहुंचे थे। इस अवसर पर भट्टो वाला के ग्राम प्रधान का कहना था कि तहसील दिवस में अधिकारियों के न होने के कारण अब यह औपचारिक मात्र बन कर रह गया।
तहसील दिवस में मौजूद तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि उनके माध्यम से जिन समस्याओं का समाधान हो सकता था वह कर दिया गया है तथा अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा के साथ भेजा गया। 

बीमार हालात में ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा यात्रा के प्रवेश द्वार, ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल सरकार के तमाम वादों की हकीकत बताने के लिए काफी है। यहाँ काफी लंबे समय से डाक्टर की कमी के चलते मरीजों को काफी दिक्केतें हो रही है, तो वहीँ हॉस्पिटल की व्यवस्था की तरफ भी कोई ध्यान देता नहीं दिख रहा है, हालात ये है कि सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं ठप्प हो चुकी है।

साल 2013 की आपदा के जख्म आज भी हर किसी के दिलं में हरे है, स्वस्थ सेवाओं की बदहाली का खामिजाय हमें उस वक्त भी भुगतना पड़ा था, पर अफसोस आपदा के  इतने साल बाद भी हालात जस के तस बने हुए है। पूरे पहाड़ों की स्वस्थ सेवाओं को जोड़ने वाले ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल खराब है। सरकारी अस्पताल में कई विभागों में डॉक्टर्स की काफी कमी चल रही है, कई विभागों के सर्जन नहीं है, यहाँ तक की एमरजैंसी वार्ड में भी डॉक्टर नहीं है। ऐसे में पहाड़ों से बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश आने वाले मरीजों को सरकार की इस नाकामी का खामियाजा उठाना पङता है।

य़हा के लगभग 9 डॉक्टर के तबादले तो कर दिए गए लेकिन उनकी जगह अभी तक कोई डॉक्टर नहीं आया है जिसको लेकर ऋषिकेश की जनता में त्रिवेंद्र सरकार के प्रति गुस्सा है। ऋषिकेश के पहाड़ी जिलों से जुड़े होने के कारण दूर दराज से गांव के लोग इलाज के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते है परन्तु सरकारी अस्पताल के हाल यह है। सरकारी अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ अशोक कुमार गैरोला का कहना है कि, ‘हमने डॉक्टर की कमी के लिए प्रशसन को कई बार भेजा है पर अभी तक सरकार की ओर से डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाए है।’

उत्तराखंड बने हुए इतने साल हो गए लेकिन अफसोस यह है की अभी तक प्रदेश में स्वास्थ व्यवस्थाएं अपनी बदहाल स्थिति में है न तो अस्पतालों में डॉक्टर्स है और न ही दवा, ऐसे में प्रदेश में स्वास्थ सुविधाएँ भगवान् भरोसे चल रही है।

 

जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज खत्म होगा

0

जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से आम उपभोक्ता को वस्तुएं सस्ती मिलेंगी। यह जानकारी वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने बिक्री कर मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। हरिद्वार, मसूरी बाइपास पर आयोजित वाणिज्य कर विभाग अधिकारिक व्यावसायिक वेबसाइट जारी कर रहे थे, जिसमें जीएसटी के उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण से लेकर अन्य जानकारियां सरल भाषा में दी गई हैं। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने इस अवसर पर जीएसटी कॉर्नर फेसबुक पेज तथा ट्वीटर पेज का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जो प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, उनमें राधा रतूड़ी, अमित नेगी, यशपाल आर. राजेश कुमार आदि के नाम शामिल हैं। विभाग द्वारा एक पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है, जिसमें पृष्ठ 58 से लेकर 64 तक उन सेवा केन्द्रों की जानकारी दी गई है, जो आम जनता की मदद के लिए हैं। इनमें अधिकारी का नाम जिला, क्षेत्र, विकासखंड तथा उनका सचल दूरभाष केन्द्र नम्बर जारी किया गया है। यह 2022 जीएसटी मित्र हैं,जिन्हें प्रशिक्षित किया गया है। हमारे अधिकारी आठ माह से इस जागरूकता और प्रशिक्षण में लगे हुए हैं।
वित्तमंत्री पंत ने कहा कि जीएसटी में 85 प्रतिशत व्यापारियों ने पंजीकृत करा लिया है और 25 प्रतिशत व्यापारी जीएसटी का संचालन कर रहे हैं। 2500 व्यापारियों को तकनीकी कारणों से आईडी नहीं जारी की जा सकी, जिनको एक माह में जीएसटी जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जीएसटी से पहले जो प्रकरण तीन साल से लंबित थे, उन दो लाख 15 हजार प्रकरणों का निपटारा कर दिया गया है। ई-बिलिंग के माध्यम से व्यवस्था बनाई गई है और सरलीकरण किया जा रहा है। एक्साइज ड्यूटी आधारित पैकेजों के उद्योगों को 58 प्रतिशत पैकेज 2020 तक मिलेगा। इसलिए इन उद्योगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2015-16 में 36 करोड़ का राजस्व था, जो जीएसटी के बाद और बढ़ेगा। मनोरंजन कर के 41 अधिकारियों को भी व्यवस्था में समायोजित किया जाएगा। गुड़ जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ को मुक्त कर दिया गया है, जबकि जैम, मुरब्बा, अचार, जैली जैसे खाद्य पदार्थों से जीएसटी 18 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ और संशोधन करने के लिए जीएसटी कौंसिल से आग्रह किया जाएगा, जबकि कंपाउंडिग की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दी गई है। 

चमोली जेल के अंदर से हो रही है रंगदारी की डिमांड, पुलिस महकमे में हड़कंप

0

चमोली जिला कारागार एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। यहां लंबे समय से बंद कुख्यात सुशील चौधरी द्वारा देवबंद की महिला चिकित्सक डॉ. आशा सनावर को 40 लाख रुपये दिये जाने की धमकी भरा पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है।मामला सामने आते ही चमोली जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है हालांकि, जेल अधिकारी जेल में रखे गये कैदियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था कम होने की बात कह रहे हैं। साथ ही मामले को लेकर पत्र अन्य द्वारा लिखे जाने की आशंका जताते हुए, जांच की बात कही जा रही है।

पूर्व में भी हुए है कई मामले
पुरसाड़ी कारागार पूर्व भी में कैदियों द्वारा जेल से धमकी देने व जेल अधिकारियों के साथ मारपीट के मामलों में चर्चाओं में रहा है। बीते वर्ष तीन फरवरी को मधुमिता हत्या कांड के आरोपी संतोष राय द्वारा जेल में मोबाइल और अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर जेलर से मारपीट की गई थी जबकि, 25 नवंबर 2016 को जेल में बंद कुख्यात प्रवीण बाल्मीकि द्वारा मोबाइल से रुड़की के व्यवसायी को चैथ वसूली के लिये धमकी देने का मामला भी सामने आया था। इससे पूर्व भी बाक्सर नाम के एक कैदी द्वारा अपनी बैरक में रह रहे अन्य कैदी के साथ मारपीट की थी जबकि 2013 की आपदा के दौरान जेल की सुरक्षा दीवार गिरने के बाद यहां से दो विचाराधीन कैदियों ने भी भागने के प्रयास में जेल में तैनात कर्मचारियों से मारपीट की थी।
जेलर प्रमोद कुमार का कहना है कि जेल में रह रहे कैदियों द्वारा लिखे जाने वाले पत्रों को जांच के बाद ही भेजा जाता है। ऐसे में सुशील चौधरी द्वारा भेजे गये धमकी भरे पत्र अन्य द्वारा लिखे जाने, परिजनों के माध्यम से भेजे जाने सहित अन्य कई कारण हो सकते हैं। जांच के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।