Page 663

मलेशिय़ा में गोल्ड जीत दीपक ने बढ़ाया देश का गौरव

0
Deepak wins gold in Malaysia

हल्द्वानी के दीपक ने विदेश में परचम लहराते हुए ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित 31वीं मलेशियन इंटरनेशनल ओपन मास्टर्स एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में कालाढूंगी के दीपक ने दो स्वर्ण पदक जीत देश का गौरव बढाया हैं। दीपक ने लंबी कूद और ट्रिपल जंप में गोल्ड जीत कर देश का नाम रोशन किया है। दीपक इससे पूर्व बंगलुरु में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भी दो स्वर्ण जीत चुका हैं। इस वक्त वह गुड़गांव में तैनात हैं। 

स्पोटर्स समिति अध्यक्ष व दीपक के बड़े भाई कोच राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 22 व 23 जुलाई को मलेशिया में आयोजित एथेलेटिक्स चैंपियनशिप मेंलंबी कूद और ट्रिंपल जंप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर दीपक ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि दीपक ने पहली बार कुमाऊं विश्वविद्यालय की चैंपियनशिप 1998 में जीती थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

इसी वर्ष जनवरी में बंगलुरु में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी उन्होंने लंबी कूद तथा ट्रिपल जंप में दो स्वर्ण जीते थे। इसके बाद ही उनका अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। दीपक ने राजकीय इंटर कालेज कालाढूंगी से इंटर की परीक्षा पास की। उबड-खाबड़ रास्तों को वे दौड़कर ही पार करते थे। एमकॉम की परीक्षा डीएसबी नैनीताल से पास की। इस वक्त वे गुड़गांव में एक प्रतिष्ठित निजी हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। कोच ने बताया कि यह राज्य व क्षेत्र के लिए पहला अवसर है जब कालाढूंगी के खिलाड़ी ने पदक जीता है।

अनिल रतूड़ी ने संभाला उत्तराखंड के डीजीपी का पदभार

1
Anil raturi takes over as new DGP

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूड़ी ने सोमवार को पदभार संभाला लिया है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एमए गणपति ने उन्हें पदभार सौंपा।
आईपीएस अनिल रतूड़ी ने प्रदेश के 10वें डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1987 बैच के आईपीएस रतूड़ी राज्य गठन के बाद से ही पुलिस महकमे के अहम पदों पर तैनात रहे हैं।

संक्षिप्त परिचय
नाम- अनिल के रतूडी, आई.पी.एस.
पद-पुलिस महानिदेशक उत्तराख
शिक्षा- कान्वेंट ऑफ जीसस एण्ड मेरी, हैम्पटन कोर्ट एवं सेन्ट जार्ज कालेज मसूरी से प्रारम्भिक शिक्षा। दिल्ली विश्वविद्यालय से ऑनर्स स्नातक एवं अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री।
बैच-1987 आई.पी.एस. उ0प्र0 कैडर आवंटित, इसके पश्चात उत्तराखण्ड राज्य गठन के कारण उत्तराखण्ड आवंटित।

उप्र में नियुक्तियाँ
पुलिस अधीक्षक नगर, लखनऊ।
पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत एवं रायबरेली।
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़,इटावा एवं मेरठ।

भारत सरकार में नियुक्ति
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में सहायक निदेशक। यहाँ 04 वर्ष तक नियुक्त रहकर प्रशिक्षु आई.पी.एस, केन्द्रीय सेवाओं एवं विदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण में योगदान।

उत्तराखण्ड में नियुक्ति
विशेष कार्यधिकारी (ओएसडी) के रुप में उत्तराचंल देहरादून आने वाले प्रथम आईपीएस अधिकारी। उप्र सरकार द्वारा अगस्त 2000 में नियुक्ति तथा नये उत्तराखण्ड राज्य के पुलिस मुख्यालय की स्थापना एवं उत्तराखण्ड पुलिस की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका।
पुलिस उप-महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक एवं अपर पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त रहते हुए पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं यथा-एसटीएफ, सतर्कता अभिसूचना, सुरक्षा, पीएसी, प्रशिक्षण एवं अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, निदेशक अभियोजन एवं पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, कुमाँऊ परिक्षेत्र के पदों पर नियुक्त रह चुके हैं। महानिदेशक (रुल्स एण्ड मैनुअल्स), निदेशक सतर्कता, निदेशक अभियोजन, उत्तराखण्ड।

विदेश में प्राप्त 1-एफबीआई अकादमी क्वाँटिको, संयुक्त राज्य अमेरिक-2003
प्रशिक्षण 2-लंदन बिजनेस स्कूल, लंदन इंग्लैण्ड-2012
3-संघीय कानून प्रर्वतन केन्द्र, ग्लाईन्को, जार्जिया, संयुक्त राज्य अमेरिका-1997

प्राप्त सम्मान चिन्ह-
महामहिम राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल-2011
सराहनीय सेवा पुलिस मेडल-2003
निदेशक, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का डिस्क-1997

खेल- अन्तराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग हाँकी चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व, काहिरा मिश्र-1983

‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ पर चित्रांगदा व कुशान के बीच झगड़ा बढ़ा

0
female-producer-accuses-censor-board-members

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ को लेकर इस फिल्म के निर्देशक कुशान नंदी और हीरोइन चित्रांगदा सिंह के बीच तकरार और ज्यादा बढ़ गई है। विवाद ये बताया जाता है कि चित्रांगदा सिंह को इस फिल्म में नवाजुद्दीन की हीरोइन के तौर पर कास्ट किया गया था, लेकिन नवाज के साथ रोमांटिक सीनों को लेकर चित्रांगदा सिंह का फिल्म की टीम के साथ इतने ज्यादा विवाद हुए कि उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया।

बाद में उनकी जगह बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री बिदिता बाग को नवाज की हीरोइन बनाया गया और फिल्म का ट्रेलर देखने से ही पता चल जाता है कि नवाज के अपनी हीरोइन के साथ कई सारे हाट सीन हैं। चित्रांधा सिंह ने कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्देशक पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे नवाज के साथ रोमांटिक सीनों के लिए बहुत ही शर्मनाक हरकतें करने के लिए दवाब डाल रहे थे, जिनको करना उनके लिए संभव नहीं था।

अब पलटवार करते हुए फिल्म के निर्देशक कुशान नंदी ने भी चित्रांगदा सिंह पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म से अलग होने के बाद भी उन्होंने फिल्म की फीस के तौर पर मिला पैसा वापस नहीं लौटाया। कुशान नंदी के मुताबिक, चित्रागंदा से ज्यादा अनप्रोफेशनल कलाकार उन्होने नहीं देखा। तमाम गालियों और हाट सीनों से भरी नवाज की ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

दो अक्तूबर को रिलीज होगी इरफान-दीपिका की फिल्म

0

इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म रंगून के बाद निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शुरू होने जा रही नई फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म अगले साल 2018 में 2 अक्तूबर को रिलीज की जाएगी। संयोग से सन 2014 में 2 अक्तूबर को ही विशाल भारद्वाज द्वारा कश्मीर मुद्दे पर बनी फिल्म ‘हैदर’ रिलीज हुई थी, लेकिन बाक्स आफिस पर फिल्म सफल नहीं रही थी।

विशाल की नई फिल्म में ‘पीकू’ के बाद इरफान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर काम करने जा रही है। इरफान ने विशाल के साथ इससे पहले ‘मकबूल’, ‘सात खून माफ’ और ‘हैदर’ फिल्मों में काम किया है, जबकि दीपिका के लिए उनकी फिल्म में काम करने का ये पहला मौका होगा।

इस फिल्म की एक और खास बात ये होगी कि विशाल भारद्वाज इस फिल्म के सिर्फ निर्माता और लेखक होंगे, जबकि इसका निर्देशन हनी त्रेहान करने जा रहे हैं, जिनकी बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी। ये फिल्म मुंबई के मशहूर क्राइम जर्नलिस्ट रहे एस हुसैन जैदी के उपन्यास, ‘माफिया क्वींस आफ मुंबई’ की एक स्टोरी ‘फैमी टेल’ पर आधारित बताई गई है।

विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर रोहन नरुला इसकी पटकथा लिख रहे हैं। ‘रंगून’ की पटकथा भी इसी टीम ने लिखी थी। नई फिल्म में दीपिका मुंबई के अंडरवर्ल्ड की एक महिला सरगना राहिमा खान का किरदार करेंगी, जो सपना दीदी के नाम से जानी जाती थी और 90 के दशक में मुंबई के अपराध जगत में उसका दबदबा रहा था। इरफान का रोल एक ऐसे छुटभैये गैंगस्टर का है, जो राहिमा के साथ प्यार में पड़ जाता है।  कहानी कुछ यूं बताई जाती है कि राहिमा के पति को दाऊद ने धोखे से मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए राहिमा खुद कमान संभालती है और इरफान के किरदार की मदद से दुबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम की हत्या का प्लान बनाती है, लेकिन मैच से पहले दाऊद को इसकी भनक लग जाती है और उसी मैच के दौरान राहिमा की हत्या कर दी जाती है। 

काशीपुर में दस लाख की स्मैक बरामद

0

काशीपुर में भी नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान के दौरान बडी कामयाबी हासिल हुई है। नशे के सौदागरों पर इन दिनों कुमाऊं मण्डल में पुलिस पैनी नजर बनाये हुए है, जिसके चलते लगातार पुलिस कारोबारियों की धरपकड में लगी है। लेकिन नशे के ये कारोबारी उत्तराखण्ड में नशे के कारोबार को बरेली से अंजाम दे रहे हैं। बरेली का नशे का सौदागर इतना शातिर है कि उसके गुर्गों  को तक उसका ठिकाना मालूम नहीं है, सिर्फ छोटी सी पुडिया देकर सौदागरों को उत्तराखण्ड के अलग अलग जगहों पर भेज कर नशे के कारोबार को फैला रहा है, इसका खुलासा काशीपुर पुलिस ने किया है।

पुलिस के हाथ दो सौदागर लगे हैं जो बरेली से लाखों की स्मैक लेकर काशीपुर में छोटे छोटे सौदागरों को ये स्मैक बेचते थे, इन दोनों सौदागरों के पास से पुलिस को करीब दस लाख की स्मैक बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात दो लोगों को करीब पचास ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पता चला कि बरेली से स्मैक खरीदकर यह यहा लाते हैं और स्कूल कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों में लड़के-लड़कियों को बेचते हैं। वहीं पुलिस अब बरेली के सर्गना को तलाशने में जुटी है।

तस्करों से मिला आठ लाख का कास्मेटिक सामान

0

एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा लगभग नौ लाख रुपये के कास्मेटिक सामान के साथ चार तस्करों को पकड़ा। पकडे़ गए सामान को एसएसबी ने खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

57वीं वाहिनी एसएसबी डी कंपनी धनुंषपुल के प्रभारी हर दत्त सिंह ने बताया कि, ‘भारत-नेपाल सीमा पर जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रहे कुछ लोगों को जवानों ने रुकने को कहा। इस पर वह लोग भागने की कोशिश करने लगे। जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में विदेश निर्मित कास्मेटिक सामान बरामद हुआ।’

बरामद सामान की कीमत 8,88,162 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम ललित राम पुत्र विजय राम, कल्याण सिंह पुत्र पूरन सिंह, हरीश चंद पुत्र नरी चंद, भूपेंद्र सिंह पुत्र नेम सिंह गड़ीगोढ बताया।

शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन

0

शिक्षकों ने दो माह के रुके हुए वेतन का भुगतान अविलंब करने की मांग की है। चमोली जनपद के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की घाट शाखा ने एक बैठक कर सरकार से कहा कि वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है।

रविवार को घाट मुख्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में शिक्षकों ने कहा कि एक ओर तो सरकार शिक्षा में गुणवत्ता की बात कर रही है, दूसरी ओर शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिलने से शिक्षक तनाव की स्थिति में हैं। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता कैसे बढ़ेगी। संगठन ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य चौपट होने पर भी नाराजगी जताई। कई विद्यालय एकल अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि कम से कम पांच अध्यापक प्रत्येक विद्यालय में होने अनिवार्य हैैं। सरकार की इस अव्यवस्था का खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं। उन्होंने सभी जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार शिक्षक तैनात करने की भी मांग की है। 

26 से होगी आॅल इण्डिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता

0

आॅल इण्डिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता आगामी 26 से 29 जुलाई तक सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बैडमिंटन हाॅल में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी बीएआई ने उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसो. को सौंपी है। टूर्नामेंट के संबंध में जिला बैडमिंटन एसो. हरिद्वार की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में स्व. सत्यपाल कुमार की स्मृति में टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी देते हुए अलकनंदा अशोक ने बताया कि, ‘इस प्रतियोगिता में भारम रैंकिंग में 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उत्तराखण्ड की अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी कुहू गर्ग भी प्रतिभाग कर रही हैं।’ बताया गया कि 26 जुलाई को क्वालीफाइंग मैच खेले जाएंगे। मुख्य ड्रा के मैच 27 से 29 तक होंगे। टूर्नामेंट के विजयी प्रतिभागी को दो लाख रुपये उपहार के लिए विजेता, उप विजेता व सेमीफाइनलिस्ट को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला-पुरुष एवं मिश्रित युगल के कुल 32 ड्रा होंगे। जिसमें 20 रैंकिंग, एक लोकल एंट्री, आठ क्वालीफाइंग व दो एंट्री बीएआई के द्वारा की जाएंगी। टर्नामेंट का उद्घाटन उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक करेंगे। समापन समारोह में एडीजी प्रशासन अशोक कुमार, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय मौजूद रहेंगे। 

700 करोड़ का प्रस्ताव प्रधानमंत्री तक पहुंचा

0
nainital zoo

लगातार पर्यटन स्थलों की अनदेखी से कई पर्यटन स्थल उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं, जबकि जो स्थल थोडा बहुत चलने कि स्थिति में है उन्हे जीवन दान देने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। जिसमें से एक है नैनीताल का जू और बायो डायवर्सिटी पार्क, जिसके लिए 700 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने करीब दो साल से ठंडे पड़े प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से फंडिंग दिलाने के लिए न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है, बल्कि उन्होंने पीएम को उत्तराखंड में पर्यटन को आयाम देने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कराने के लिए उसे मेगा प्रोजेक्ट या पीपीपी मोड शामिल करने के दो बड़े विकल्प भी सुझाए है। पीएम तक यह प्रोजेक्ट पहुंचने के बाद उसके शीघ्र गति पकड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वर्ष 2015 से इस प्रोजेक्ट को शुरू कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार से बजट न मिलने से पूरा प्रोजेक्ट ठंडा पड़ा है। राज्य में पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी अहम इस प्रोजेक्ट का आर्थिक संकट दूर किया जा सके, इसके लिए बीते दिनों प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। प्रकाश पंत ने बताया कि पीएम से इस प्रोजेक्ट के वित्तीय संकट को दूर करने के लिए काफी अच्छी वार्ता हुई है। पीएम को जू व बायो डायवर्सिटी पार्क के लिए मेगा प्रोजेक्ट लागू करने या फिर पीपीपी मोड पर कार्य कराने के लिए दो विकल्प सुझाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को शुरू कराने के लिए जल्द ही कोई कारगर कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

गौलापार में 412 हेक्टेयर वन भूमि पर 700 करोड़ से चिड़ियाघर व बायो डायवर्सिटी पार्क तैयार किया जाना है। इसमें 300 हेक्टेयर जमीन पर जू तैयार करने के लिए पांच सौ करोड़ और 121 हेक्टेयर भूमि पर बायो डायवर्सिटी पार्क तैयार करने के लिए दो सौ करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी। वर्ष 2015 से इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार से इसमें नाम मात्र का बजट आवंटित हुआ है। वन विभाग को पिछले वित्तीय साल में राज्य से इस प्रोजेक्ट के लिए केवल 50 लाख मिले हैं। जबकि वर्ष 2017-18 में भी सिर्फ दो करोड़ की मंजूरी मिली है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के नाम पर वन विभाग केवल बिजली व पानी कनेक्शन के साथ एक तालाब का निर्माण ही करा सका है।

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की अटकी नियुक्तियों को मिली हरी झंडी

0

लगातार विवादों में रहने वाले उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शैक्षिक और चिकित्सालय संवर्ग के पदों पर एक बार फिर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पदों के लिए यूनिवर्सिटी ने आवेदन मांगे है। अभ्यर्थी 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में खटाई में पड़ी नियुक्तियों को हरी झंडी मिल गई है। बीते काफी वक्त से यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर देहरादून, ऋषिकुल, गुरुकुल परिसर हरिद्वार में भर्ती की प्रक्रिया लटकती आ रही थी। कभी चुनाव के चलते प्रक्रिया पर रोक लगी तो कभी कुलाधिपति ने नियुक्तियों को लेकर सवाल खड़े कर किए, जिस कारण प्रक्रिया को रोक दिया। अब यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक, तकनीकी व नर्सिंग संवर्ग सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती होनी है।

आवेदकों को 25 अगस्त शााम पांच बजे तक आवेदन करना होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिए है। डाउनलोड करने के बाद आवेदक को फार्म भरकर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजना होगा। यूनिवर्सिटी के अनुसार आवेदकों को फार्म के साथ 40 रुपये के टिकट लगा लिफाफा भी भेजना होगा। जिस पर आवेदन के नाम व पता लिखा होगा। आवेदकों के आवेदन करने के बाद यूनिवर्सिटी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न पदों को मेरिट/लिखित/साक्षात्कार के आधार पर भरा जाएगा। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. अनूप कुमार गक्खड़ ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया व पदों से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए www.uau.ac.in पद लॉगइन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लगातार अटकता आ रहा नियुक्ति मामला:
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी नियुक्ति मामला कई बार अटक चुका है। बीते साल 31 दिसंबर 2016 को संस्थान में शैक्षिक, तकनीकी व नर्सिंग संवर्ग सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके तहत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक करीब 217 पद पर भर्ती होनी थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही यूनिवर्सिटी ने विज्ञप्ति निरस्त करने की सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी। इस बीच काफी तादाद में कैंडिडेट्स ने इन पदों के लिए आवेदन भी कर दिया था। इसके लिए उन्होंने 2,000 रुपये बतौर फीस भी जमा किए थे लेकिन नियुक्ति रद्द होने से उनके भविष्य के साथ ही फीस भी लटक गई थी। इसके अलावा चुनाव के दौरान भाजपा ने भी विवि पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए नियक्तियों की रद्द करने की मांग की थी। सिके बाद प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। इससे पहले राजभवन स्तर पर साल 2015 में भी नियुक्तियों पर कई सवाल उठाए गए थे।

कुल रिक्त पद व संख्या:
प्रोफेसर- 15 (7 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति, 3 ओबीसी)
एसोसिएट प्रोफेसर- 24(13 सामान्य, 06 अनुसूचित जाति, 01अनुसूचित जनजाति, 04 ओबीसी)
एसिस्टेंट प्रोफेसर- 63 (30 सामान्य, 17 अनुसूचितजाति, 03 अनुसूचित जनजाति, 13 ओबीसी)
प्रशासनिक संवर्ग के पद
उपकुलसचिव- 01 (सामान्य) प्रतिनियुक्ति के आधार पर ही भरा जाएगा।
चिकित्साधिकारी-19 (11 सामान्य,05 अन्यसुचित जाति,03 ओबीसी)
स्टाफ नर्स- 35 (21 सामान्य, 09 अनुसूचित जाति, 04 ओबीसी, 1 अनुसूचित जनजाति (केवल महिला अभ्यर्थियों से भरा जाएगा)
एक्सरे टेक्नीशियन- 03 (2 सामान्य, 1 अनुसूचित जनजाति)
पंचकर्म सहायक- 14 (09 सामान्य, 03 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी)
प्रयोगशाला तकनीशियन- 16 (10 सामान्य, 2ओबीसी, 04 अनुसूचित जाति)
इन पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन
संस्कृत/मौलिक सिद्धांत
एसोसिएट प्रोफेसर- 2 (1सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 6 (4 सामान्य , 2 अनुसूचित जाति)
क्रिया शरीर
प्रोफेसर- 2 (1 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
एसोसिएट प्रोफेसर-1 (सामान्य)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 2 (1 सामान्य, 1ओबेसी)
शरीर रचना
एसोसिएट प्रोफेसर- 1 (सामान्य)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 02 (अनुसूचित जाति,1 ओबीसी)
द्रव्यगुण
प्रोफेसर-2 (1 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
एसोसिएट प्रोफेसर- 01(ओबीसी)
असिस्टेंट प्रोफेसर – 04 (2 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति)
रस शास्त्र
एसोसिएट प्रोफेसर- 1 (सामान्य)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1(ओबीसी)

रोगनिदान
एसोसीएट प्रोफेसर (1 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
असिस्टेंट प्रोफेसर-04 (2 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी)
स्वस्थ वृत
प्रोफेसर- 02 (1 सामान्य,1 अनुसूचित जाति)
एसोसिएट प्रोफेसर- 1 (अनुसूचित जाति)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 04 ( 2 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी)
अंगद तंत्र
प्रोफेसर 02 (1 सामान्य,1 ओबीसी)
एसोसिएट प्रोफेसर -02(1 सामान्य,1 ओबीसी)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 04 (3 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
कौमारभृत्य
प्रोफेसर- 02 (1 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
एसोसिएट प्रोफेसर- 01(अनुसूचित जाति)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 04 (3 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति)
स्त्री प्रसूति
प्रोफेसर- 02 (1सामान्य, 1 ओबीसी)
एसोसिएट प्रोफेसर- 03 (2 सामान्य, 1ओबीसी)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 05(1 सामान्य, 2 अनुसूचित जाति, 1अनुसूचित जनजाति, 1ओबीसी)
शल्य
एसिस्टेंट प्रोफेसर- 03 (2 सामान्य,1 ओबीसी)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 04 (2 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी)
काया चिकित्सा
प्रोफेसर- 01 (ओबीसी)
एसोसिएट प्रोफेसर- 01 (अनुसूचित जनजाति)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 05 (2 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी)
पंचकर्म
एसोसिएट प्रोफेसर- 02 (1सामान्य,1ओबीसी)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 05(4 सामान्य,1 अनुसूचित जाति)
संस्कृत
असिस्टेंट प्रोफेसर- 01 (ओबीसी)
पैथोलोजिस्ट (आयुर्वेद)- असिस्टेंट प्रोफेसर- 01ओबीसी
रेडियोलॉजिस्ट (आयुर्वेद)- असिस्टेंट प्रोफेसर- 02 (1सामान्य, 1 ओबीसी)
एनेस्थेटिस्ट (आयुर्वेद) असिस्टेंट प्रोफेसर- 01 (अनुसूचित जाति)
बायोटेक्नोलॉजी
असिस्टेंट प्रोफेसर- 01 ( सामान्य )
सेल्युलर एंड माइक्रोबायोलॉजी- 01 (सामान्य)
ह्यूमन एंड आयुर्वेदिक बायोलॉजी- 01 (सामान्य)
क्लिनिकल फार्माकोलॉजी- असिस्टेंट प्रोफेसर- 01 ओबीसी)
फायटोकेमेस्ट्री- असिस्टेंट प्रोफेसर- 01 सामान्य