Page 664

नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता

0

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंडी चौकी पुलिस को फिर सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात दो लोगों को करीब दस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी के आदेश पर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को जेल भेज रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार देर रात मंडी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा से दो लोग स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना पर मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ महंत ने टीम के साथ आंवला गेट पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस ने संदिग्ध जानकर उनका पीछा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमन सिद्दीकी व परवेज बरेली बताया। तलाशी लेने पर अमन के पास से पुलिस 5.60 ग्राम स्मैक व 150 सिल्वर पेपर तथा परवेज के पास से 3.20 ग्राम स्मैक के साथ 140 सिल्वर पेपर मिले। पुलिस बाइक सीज करते हुए दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली व बहेड़ी से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर लाते हैं और यहां स्कूल कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों में लड़के-लड़कियों को बेचते हैं। पुलिस की सख्ती के चलते बरेली-बहेड़ी से माल लाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए किच्छा-सिरौली के रहने वाले अनश खान से माल खरीदकर ला रहे हैं। परवेज अनश के घर पर किराये पर रहता है। पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने से जुड़ा डोईवाला का दूधली गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गांव को शहरों की अपेक्षा ही डिजिटल करने और वहां के किसानों और ग्रामीणों के लिए डिजिटल इंडिया का सपना देखा,जिससे गांव देश की तरक्की में अपनी भागीदारी तय कर सके।

त्तराखंड के गांव भी आब  मोदी के सपने को साकार करने में जुट गए हैं ऐसा ही एक गांव है दूधली जिसमें डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना शुरू कर दिया है। डोईवाला विधानसभा के दूधली गांव में अब ग्राम पंचायत डिजिटल हो गई है जहां पर डिजिटल सेवा केंद्र की शुरुआत हो गई है जिसके चलते अब गांव के लोगों को ई-कॉमर्स और फार्मिंग की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

गांव के युवा अजय कुमार के प्रयास से दूधली गांव को केंद्र सरकार ने डिजिटल गांव का दर्जा दिया पीएमओ की पहल पर गांव को डिजिटल सुविधाओं से लैस कर दिया है। ग्रामीणों को अब पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली पानी के बिल और बैंकिंग सेवा की सुविधाएं गांव में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में ही मिल सकेगी यहां की पंचायत को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ दिया गया है।

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

0

प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ़्तार पकड़ने वाला है, प्रदेश भर में आने वाले 3 दिनों में भरी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

देहरादून मौसम विज्ञान मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह बताते हैं कि इस पूरे हफ्ते बारिश के तेवर तीखे बने रहेंगे। सोमवार से अगले 72 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर, चारधाम यात्रा मार्गों के उन क्षेत्रों में जहां भूस्खलन की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि 28 व 29 जुलाई को भी भारी वर्षा की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों में देहरादून में गर्मी रही है लेकिन आने वाले तीन दिन में होने वाली बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

 

गीत ‘बारिश के बहाने’ के साथ रौ में लौटे बब्बू मान

0

अपने विशिष्ट गीत, जीवंत कविता के माध्यम से एक अलग पहचान जाने वाले सिंगर बब्बू मान एक बार फिर अपनी रौ में लौट आए हैं। उनका  गीत ‘बारिश के बहाने’ इस मानसून में सबके लिए एकदम मुफीद लगता है। यह गीत बब्बू मान, डीजे शेजवुड और श्वेता खंडूरी के सामूहिक मेहनत एवं सहयोग का नतीजा है। दरअसल, यह गीत कुछ हफ्ते पहले ही यू-ट्यूब और अन्य संगीत प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया और देखते ही देखते सुपरहिट हो गया है।

खासकर, युवाओं के बीच इस गीत को काफी पसंद किया और खूब पर सुना जा रहा है। यानी, रिलीज से पहले ही इस गाने ने अपनी खास जगह बना ली है। भारत के एकमात्र संगीत निर्माता और डीजे, जिन्होंने सिर्फ सात सालों में 101 से ज्यादा संगीत एलबमों का निर्माण किया है, इस गीत के माध्यम से वह वापस आए हैं। जब उनसे संगीत से जुड़ने और उनके इस शौक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘लोगों को वही काम करना चाहिए कि जिसे वह अच्छी तरह करना चाहते हैं। उन्हें दूसरे का काम नहीं करने चाहिए।’

गीत ‘बारिश के बहाने’ मानसून की मस्ती से जुड़ा हुआ गीत है। और अभी बारिश का मौसम होने के कारण लोग इस गीत को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

साउथ की डब फिल्म में अजय व अरबाज की आवाज

0

साउथ की फिल्मों का हिन्दी में डब होकर रिलीज होने का प्रचलन काफी पुराना है, हाल ही में ‘बाहुबली’ की दोनों कड़ियों ने जिस तरह से डब होकर हिन्दी भाषी राज्यों में सफलता के झंडे गाड़े हैं, उसके बाद से ये बाजार ज्यादा सक्रिय हो गया है। खबर मिली है कि तेलुगु से हिंदी में डब होने वाली फिल्म ‘ध्रुव’ के मुख्य किरदारों को अजय देवगन और अरबाज खान ने अपनी आवाज में डब किया है।

तेलुगु में रिलीज होकर बड़ी कामयाबी पाने वाली इस फिल्म में मुख्य भूमिका रामचरन तेजा और ‘रोजा’ फेम अरविंद स्वामी की है। हिन्दी के डब वर्शन में रामचरन तेजा को अजय देवगन की आवाज मिली है, जबकि अरबाज खान ने अरविंद स्वामी के किरदार की आवाज को डब किया है। ये पहला मौका है, जब अजय देवगन जैसे बड़े सितारे साउथ की किसी फिल्म की डबिंग से सीधे तौर पर जुड़े हैं। अरबाज खान ने भी पहली बार किसी फिल्म की डबिंग की है।

दिलचस्प बात ये है कि इस डब फिल्म को हिंदी में थिएटरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है, बल्कि स्टार चैनल इसका टेलीविजन प्रीमियर करने जा रहा है और इन दिनों स्टार के नेटवर्क के सभी चैनलों पर इस फिल्म के डब वर्जन के प्रोमो धूम मचा रहे हैं। रामचरन तेजा ने हिन्दी में अमिताभ बच्चन को लेकर बनी प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक में काम किया था, तो अरविंद स्वामी ने 90 के दशक में मणिरत्नम की ‘रोजा’ और फिर ‘बॉम्बे’ फिल्मों में काम किया था। 

स्कूली शिक्षा की दशा और दिशा सुधारेगा आईआईटी

0
IIT to help improve education standards in uttarakhand

राज्य में शिक्षा की दशा और दिशा को सुधारने के मकसद से अब आईआईटी ने कदम आगे बढ़ाया है। आईआईटी रुड़की आसपास के इलाकों के छह प्राइमरी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा के प्रचार-प्रसार का कार्य सर्वशिक्षा अभियान के तहत विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने के मकसद से यह पहल की जा रही है।

आईआईटी रुड़की आसपास के छह प्राइमरी स्कूलों को गोद लेकर बच्चों के बीच गणित और विज्ञान की कक्षाएं संचालित करेगा। खास बात यह कि यह मुहिम आईआईटी के छात्रों द्वारा चलाई जाएगी। इसके तहत हफ्ते में कुछ दिन छात्र इन स्कूलों में जाकर कक्षाएं लेंगे। प्राइमरी शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में सरकार का ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय समय पर इस प्रकार के प्रयास किए जाते रहे हैं। यह पहली बार होगा जब आईआईटी द्वारा प्रदेश में सर्वशिक्षा अभियान के तहत इस तरह का कदम उठाया जाएगा।

प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि, ‘इस प्रयास का मकसद प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के पढ़ने-लिखने, सीखने और बोलने के अभ्यास पर ज्यादा ध्यान देना है। अभियान के तहत आईआईटी के छात्र बच्चों को अपने अंदाज में विज्ञान और गणित का ज्ञान देंगे। प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी के छात्र बच्चों के लिए मॉडल और चार्ट भी तैयार करेंगे, जिससे इन विषयों को लेकर बच्चों के बीच पढ़ने में रुचि पैदा होगी।’ 

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

0

देहरादून में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। मामला थाना पटेलनगर का है। जहां पटेल नगर निवासी एक युवती ने चंडीगढ़ निवासी एक युवक पर शारीरिक शोषण व 13.28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-22 निवासी रोबिन अहलावत पटेलनगर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर पटेल नगर में ही उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की को बहला-फुसलाकर 13.28 लाख रुपये भी हड़प लिए। लड़की के बार-बार कहने के बावजूद युवक शादी करने की बात को टालता रहा। लड़की को शक हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, आरोपी ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। साथ ही लड़की को जान से मारने की धमकी देने लगा। बात बढ़ने पर समझौता करने की बात हुई। आरोपी ने समझौते के तहत एक चेक युवती को दिया जो बाउंस हो गया।

थाना पटेलनगर एसआई मीना आर्य ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

कांवड़िये के भेष में तीन मोबाइल चोर धरे

0

दून पुलिस ने कांवडियों के भेष में मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत एक लाख से ऊपर आंकी गई है।

पटेलनगर थाने से मिली सूचना के अनुसार 16 जुलाई को नत्थुवाला पेलियों, थाना पटेलनगर, निवासी दीपक कश्यप ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विशष टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार को कुरूक्षेत्र ,हरियाणा के थाना लाडवा, क्षेत्र से चोरी के सामान के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुरूक्षेत्र हरियाणा निवासी संजीव उर्फ दीपा, नरेश उर्फ नीशू, राजा खान के रूप में हुई है। जो राजमिस्त्री, सेल्समेन, गाड़ी मैकेनिक का काम करते हैं।

आरोपियों ने बताया कि संजीव अपने दोस्तों राजा खान, नरेश के साथ नीलकंठ कांवड मेला गया था, लौटते समय रात को नया गांव की बंद दुकान में ताला तोड़कर दुकान से मोबाइल, नकदी, चार्जर चोरी कर लिए गए। चोरी की घटना के बाद आरोपी हरिद्वार के रास्ते अपने गांव हरियाणा चले गए। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

0

सेक्स रैकेट का रुद्रपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट नई-नई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर सेक्स के धंधे में धकेलने का काम करता है। रैकेट में प्रवेश करते ही एनटीडी अल्मोड़ा की छात्रा पुलिस के शिकंजे में फंस गई। हालांकि छात्रा का कहना था कि वो वहां गई थी, लेकिन उसका इस धंधे से कोई सरोकार नहीं है। पुलिस ने रैकेट के दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मलिक कालोनी में बहल किराना स्टोर के पास स्थित सोनम गुप्ता के मकान में दो महिलाएं एवं तीन पुरूष अनैतिक धंधे में लिप्त हैं। सीओ सिटी ने सूचना पर एसआई कृष्ण कुमार समेत कोतवाली से आधा दर्जन फोर्स लेकर बताए गए मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान जब मकान का दरवाजा खुलवाया तो पांचों लोग आपत्तिजनक एवं नग्न अवस्था में मिले।

पुलिस को देखकर इन लोगों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस सभी को दबोच कर कोतवाली ले आई। पुलिस को मौके से सिगरेट, नगदी के अलावा कई अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है। पकड़े गए लोगों में गैंग की सरगना हयातनगर ममता उर्फ सीमा पत्नी गुड्डू उर्फ नईम, अल्मोड़ा की मीनाक्षी बिष्ट, शीशगढ़ (बरेली) के मोहम्मद यामीन, सिवान (बिहार) के राजू यादव एवं चकौनी किच्छा निवासी मोहित शामिल हैं। हालांकि इस गैंग में शामिल बताई गई मीनाक्षी ने अपने को पूरी तरह निर्दोष बताया है।  कहा कि वो अपनी सहेली के साथ यहां आई थी, उसका सैक्स रैकेट से कोई सरोकार नहीं है।  पुलिस ने मामले में सभी के खिलाफ देह अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को देर दोपहर कोर्ट में प्रस्तुत किया है।

दिल्ली से लापता बच्चे देहरादून में मिले

1

समाज कल्याण विभाग की मशक्कत के चलते दिल्ली से लापता दो मासूम अपने परिजनों से मिल पाएंगे। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गायब हुए दो बच्चे भटकते हुए पहले हरिद्वार और फिर दून पहुंच गए। दोनों बच्चों को समाज कल्याण विभाग के शिशु निकेतन में रखा गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, वे सोमवार को दून पहुंचेंगे।

अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन के अनुसार, सात वर्ष व नौ वर्ष के दो बच्चे सात दिन पहले हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर लावारिस घुमते हुए मिले थे। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर हरिद्वार से दून ले आई, जहां उन्हें शिशु निकेतन में रखा गया। तीन दिन पहले अपर सचिव ने दोनों बच्चों की काउंसिलिंग की तो पता चला कि उनमें से पूर्वी दिल्ली निवासी है तो दूसरा पश्चिमी दिल्ली से है। इसके बाद उनके घरों की तलाश शुरू की गई। अपर सचिव ने टीम भेजकर दोनों के परिजनों की तलाश कराई। दो दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों के माता-पिता का पता चल गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।